पॉर्न देखने की आदत क्यों लगती है? सर्वे में सामने आए मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और व्यक्तिगत कारणों का खुलासा

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, March 7, 2026

Updated On: Saturday, March 7, 2026

Why Does Porn Addiction – जानें पॉर्न देखने की आदत के मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और व्यक्तिगत कारण.

डिजिटल दौर में इंटरनेट की आसान पहुंच के कारण अश्लील कंटेंट देखना आम होता जा रहा है. एक अंतरराष्ट्रीय रिसर्च में सामने आया कि लोग पॉर्न कई कारणों से देखते हैं, जैसे बढ़ी हुई सेक्स ड्राइव, जिज्ञासा, मनोरंजन, सीखने की इच्छा और भावनात्मक खालीपन या तनाव से राहत पाने की कोशिश.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Saturday, March 7, 2026

Why Does Porn Addiction: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. जानकारी से लेकर मनोरंजन तक लगभग हर चीज अब एक क्लिक पर उपलब्ध है. इसी आसान पहुंच ने अश्लील कंटेंट को भी पहले की तुलना में ज्यादा सुलभ बना दिया है. यही कारण है कि समय-समय पर सरकार इस पर सख्ती करती रहती है. हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील कंटेंट स्ट्रीम करने के आरोप में पांच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया. सरकार के अनुसार इन ऐप्स पर लंबे समय से आपत्तिजनक सामग्री दिखाई जा रही थी और यह कार्रवाई आईटी एक्ट और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड के तहत की गई. लेकिन इसके बावजूद एक बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर लोग पॉर्न देखते क्यों हैं.

रिसर्च में खोजे गए असली कारण

इसी सवाल का जवाब खोजने के लिए इंटरनेशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने अध्ययन किया. यह रिसर्च व्लाद बर्टावेर्डे और उनके सहयोगियों ने की, जिसे जर्नल इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी में प्रकाशित किया गया. रिसर्च के पहले चरण में 276 कॉलेज छात्रों से खुला सवाल पूछा गया कि वे पॉर्न क्यों देखते हैं. प्रतिभागियों के जवाबों का विश्लेषण करने पर कुल 78 अलग-अलग कारण सामने आए. इसके बाद दूसरे चरण में 322 लोगों के डेटा का सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया और इन कारणों को चार बड़े समूहों में बांटा गया. इससे यह साफ हुआ कि पॉर्न देखने के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं होती, बल्कि कई मानसिक और सामाजिक कारण काम करते हैं.

बढ़ी हुई सेक्स ड्राइव और जिज्ञासा

रिसर्च में सबसे प्रमुख कारण बढ़ी हुई सेक्स ड्राइव पाया गया. कई प्रतिभागियों ने माना कि वे उत्साह, कल्पनाओं को महसूस करने या जल्दी संतुष्टि पाने के लिए पॉर्न देखते हैं. कुछ लोग बोरियत दूर करने या सिर्फ मनोरंजन के लिए भी इसे देखते हैं. कई मामलों में यह धीरे-धीरे आदत बन जाती है. रिसर्च के अनुसार यह कारण सबसे ज्यादा प्रभावी पाया गया और बड़ी संख्या में लोग इसी वजह से पॉर्न देखते हैं.

सीखने और सामाजिक प्रभाव की भूमिका

अध्ययन में यह भी सामने आया कि कुछ लोग पॉर्न को एक अनौपचारिक सीखने के साधन की तरह देखते हैं. उनका मानना है कि इससे उन्हें रिश्तों और सेक्सुअल परफॉर्मेंस के बारे में नई चीजें समझने में मदद मिलती है. इसके अलावा सामाजिक प्रभाव भी एक बड़ी वजह है. दोस्तों की चर्चा, किसी खास कंटेंट की लोकप्रियता या सिर्फ टाइम पास भी लोगों को इसकी ओर आकर्षित कर सकता है.

भावनात्मक खालीपन भी बनता है कारण

रिसर्च में चौथा महत्वपूर्ण कारण भावनात्मक स्थिति से जुड़ा पाया गया. अकेलापन, तनाव, रिश्तों में दूरी या उदासी जैसी परिस्थितियों में भी लोग पॉर्न की ओर रुख करते हैं. कई प्रतिभागियों ने माना कि इससे उन्हें अस्थायी राहत मिलती है. इस अध्ययन का निष्कर्ष यही बताता है कि पॉर्न देखने की आदत को केवल जिज्ञासा या मनोरंजन से नहीं जोड़ा जा सकता, बल्कि इसके पीछे कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण छिपे होते हैं.

डिस्क्लेमर:

यह लेख केवल जागरूकता और जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें दी गई जानकारी विभिन्न रिसर्च और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है. इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के अश्लील कंटेंट को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि उससे जुड़े सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को समझाना है. पाठकों से अनुरोध है कि वे ऐसे विषयों को जिम्मेदारी और संतुलित दृष्टिकोण से देखें.

यह भी पढ़ें :- विटामिन सप्लीमेंट्स लेते हैं तो हो जाएं सावधान, इन मिनरल्स का गलत कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ को कर सकता है नुकसान

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण