रेलवे का बड़ा अपग्रेड, 11 हजार KM ट्रैक होंगे फोर लेन, इन 7 व्यस्त रूट्स पर बदलेगी तस्वीर

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, August 27, 2026

Last Updated On: Thursday, August 27, 2026

भारतीय रेलवे के 11 हजार किलोमीटर लंबे सात हाई-डेंसिटी रूट्स को फोर-लाइन करने की योजना
भारतीय रेलवे के 11 हजार किलोमीटर लंबे सात हाई-डेंसिटी रूट्स को फोर-लाइन करने की योजना

भारतीय रेलवे देश के सात सबसे व्यस्त हाई डेंसिटी रेल कॉरिडोरों को फोर लेन करने की तैयारी में है. करीब 11 हजार किलोमीटर नेटवर्क पर अतिरिक्त ट्रैक बिछने से यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही आसान होगी. साथ ही कवच 4.0 जैसी आधुनिक तकनीक से सुरक्षा और सिग्नलिंग व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, August 27, 2026

भारतीय रेलवे देश के सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोरों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. करीब 11 हजार किलोमीटर लंबे हाई डेंसिटी रेल नेटवर्क (Railway Four Lane Project) को फोर लेन करने की योजना है. इसका मकसद बढ़ती यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही के बीच ट्रैक पर दबाव कम करना और रेल संचालन को ज्यादा सुगम बनाना है.

देश के ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा इन्हीं रूट्स पर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, देश के सात हाई डेंसिटी रेल रूट्स की लंबाई कुल नेटवर्क का करीब 16 फीसदी है, लेकिन इन पर लगभग 41 फीसदी रेलवे ट्रैफिक चलता है. यही वजह है कि इन कॉरिडोरों पर अतिरिक्त ट्रैक बिछाने को प्राथमिकता दी जा रही है. इससे भविष्य में बढ़ने वाले यात्री और माल यातायात को संभालने में मदद मिलेगी.

ये 7 प्रमुख रूट होंगे अपग्रेड

रेलवे की योजना में देश के बड़े शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले ये प्रमुख कॉरिडोर शामिल हैं:

  • दिल्ली-हावड़ा
  • हावड़ा-चेन्नई
  • चेन्नई-मुंबई
  • मुंबई-दिल्ली
  • दिल्ली-चेन्नई
  • मुंबई-हावड़ा
  • दिल्ली-गुवाहाटी

इन मार्गों पर लगातार भारी ट्रैफिक रहता है. ऐसे में अतिरिक्त लाइनें बनने से पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों दोनों के संचालन के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध होगी.

फोर लेनिंग से यात्रियों को क्या फायदा?

अभी व्यस्त रूट पर एक ट्रेन के आगे दूसरी ट्रेन होने या मालगाड़ी के कारण यात्री ट्रेन को इंतजार करना पड़ सकता है. अतिरिक्त ट्रैक बनने के बाद ऐसी स्थिति में संचालन को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा. किसी एक लाइन पर मरम्मत या तकनीकी दिक्कत आने पर ट्रैफिक को दूसरी लाइन पर शिफ्ट करना भी आसान होगा.

सिर्फ ट्रैक नहीं, सुरक्षा भी होगी हाईटेक

रेलवे इन कॉरिडोरों पर बुनियादी ढांचे के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक बना रहा है. इसी क्रम में कवच 4.0 जैसे ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य ट्रेन की लोकेशन और सिग्नलिंग को अधिक सटीक बनाना तथा संचालन के दौरान सुरक्षा को मजबूत करना है.

दिल्ली-मुंबई रूट पर 1,344 रूट KM तैयार

13 जुलाई 2026 तक दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर पर 1,344 रूट किलोमीटर में कवच 4.0 कमीशन किया जा चुका था. इसमें तिलक ब्रिज से पलवल, मथुरा, नागदा, वडोदरा और विरार तक के विभिन्न सेक्शन के साथ वडोदरा-अहमदाबाद का हिस्सा भी शामिल है.

दिल्ली-हावड़ा पर भी तेजी से काम

दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर पर कवच 4.0 के तहत 1,146 रूट किलोमीटर कमीशन किए जा चुके हैं. इसमें चिपयाना-टूंडला-कानपुर-सूबेदारगंज, कानपुर-लखनऊ सहित कई महत्वपूर्ण सेक्शन शामिल हैं. यानी रेलवे की तैयारी सिर्फ ज्यादा ट्रेनों के लिए ट्रैक बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षमता, सुरक्षा और आधुनिक सिग्नलिंग-तीनों मोर्चों पर बदलाव की जा रही है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें