Special Coverage
अंतरिक्ष में सांता बनीं सुनीता विलियम्स बुच विल्मोर, 2025 में होगी वापसी
अंतरिक्ष में सांता बनीं सुनीता विलियम्स बुच विल्मोर, 2025 में होगी वापसी
Authored By: अंशु सिंह
Published On: Sunday, December 22, 2024
Last Updated On: Monday, December 23, 2024
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी कुछ और समय के लिए टल गई है। फरवरी की जगह अब उनके अगले साल मार्च में लौटने की संभावना है। इस बीच, सुनीता अपने समय का पूरा सदुपयोग कर रही हैं। क्रिसमस करीब है, तो उन्होंने खुद ही सांता बनकर सबको मुस्कुराने का एक बहाना दे दिया।
Authored By: अंशु सिंह
Last Updated On: Monday, December 23, 2024
सोशल मीडिया पर जैसे ही सुनीता विलियम्स और उनके साथी डॉन पेटिट सांता क्लॉज की वेशभूषा में दिखाई दिए, दोनों की तस्वीर एकदम से वायरल हो गई। दरअसल, नासा ने ड्रैगन के कार्गो डिलिवरी के जरिये क्रू के लिए सप्लाई और क्रिसमस उपहार भेजे थे। सुनीता और डॉन ने उन्हीं उपहारों में से सांता की टोपी और अन्य परिधान पहनकर, अपनी मुस्कुराती हुई एक तस्वीर शेयर की। नासा द्वारा एक्स पर शेयर की गई इस तस्वीर में लिखा था- एक और दिन। इसके अलावा, कोलंबस लैबोरेटरी मॉड्यूल में हैम रेडियो पर बातचीत करते हुए उनकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है।
मार्च 2025 में लौटेंगी सुनीता विलियम्स
इससे पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सुनीता विलियम्स को थैंक्स गिविंग डे मनाते हुए देखा गया था। सुनीता और उनकी टीम छह महीने से अधिक समय से माइक्रोग्रैविटी में रह रही है। वहां काम करने के अलावा अपने प्रयोग कर रही है। सुनीता एवं बुच के पहले फरवरी 2025 में आने की उम्मीद थी। लेकिन अब दोनों मार्च में धरती पर वापस लौटेंगे। दोनों जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से स्पेस स्टेशन गए थे।
पहले भी सांता बने हैं अंतरिक्ष यात्री
पिछले साल क्रिसमस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली और लोरल ओहारा ने भी सांता की वेशभूषा में पृथ्वीवासियों का दिल जीत लिया था। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के अभियान 70 के कमांडर एंड्रियास मोगेंसन और जापान के सातोशी के साथ इन यात्रियों ने धरती से दूर क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के अपने अनुभव साझा कर सबको हैरान कर दिया था।