Lifestyle News
Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बहन क्यों करती है भाई को तिलक? जानें लंबी उम्र के आशीर्वाद का महत्व
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Monday, November 9, 2026
Last Updated On: Monday, November 9, 2026
रोशनी और उल्लास का पर्व दिवाली भले खत्म हो गया हो, लेकिन त्योहारों की सूची काफी लंबी है। गोवर्धन पूजा के बाद अब दिन भाई-बहन का है। इसके साथ ही चित्रगुप्त पूजा भी होगी। 11 नवंबर को भाई दूज है। बहन तिलक करेगी, भाई की लंबी उम्र मांगेगी। बस यही इस त्योहार की असली कहानी है।
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Monday, November 9, 2026
दिवाली के 5 दिन में सबसे ज्यादा इंतजार अगर किसी दिन का होता है तो वो है भाई दूज का। पटाखे, लक्ष्मी पूजा सब हो गया, अब बारी भाई-बहन की। इस साल भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।
नेपाल में भी मनाया जाता है ये पर्व
भाई दूज मुख्य रूप से पूरे उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब) के साथ-साथ महाराष्ट्र, गोवा (भावबीज), गुजरात (भाई बीज) और पश्चिम बंगाल (भाई फोटा) में प्रमुखता से मनाया जाता है। नेपाल में भी इसे ‘भाई टीका’ के रूप में बड़े पैमाने पर मनाते हैं।
कहानी यमराज और यमुना की
पुरानी कथा है। यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे। कार्तिक महीने की दूज थी। यमुना ने भाई का इतना स्वागत किया, तिलक किया, अच्छा-अच्छा खाना खिलाया कि यमराज खुश हो गए। बोले – बहन, वरदान मांग। यमुना बोली – बस यही कि आज के दिन जो भाई बहन के घर आकर तिलक करवाए, उसे कभी अकाल मौत न आए। तब से ये प्रथा चल रही है। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहते हैं।
कब है मुहूर्त?
दूज 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू हो रही है और 11 को दोपहर 3:53 तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि के हिसाब से मनाएंगे 11 को ही। तिलक का टाइम है दोपहर 1:10 से 3:20 तक। बस 2 घंटे 10 मिनट का टाइम है। इसी में कर लेना।
तिलक कैसे करें – सीधा तरीका
ज्यादा पंडिताई नहीं। सुबह नहा-धोकर साफ कपड़े पहन लो। थाली में रोली, चावल, दीया, फूल और मिठाई रख लो। भाई को बिठाओ, माथे पर रोली-चावल का तिलक लगाओ, आरती उतारो, मिठाई खिलाओ। हो गया। बस मन से बोल देना – भाई लंबी उम्र का हो, खुश रहे।
राशि के हिसाब से क्या लगाएं?
पंडित लोग कहते हैं राशि के हिसाब से तिलक अलग-अलग हो तो और अच्छा।
- मेष वाले को लाल चंदन या कुमकुम, साथ में गुड़ की मिठाई।
- वृषभ को सफेद चंदन और सफेद मिठाई।
- मिथुन और कन्या -को अष्टगंध और हरी मिठाई।
- कर्क वाले को रोली-चावल और खीर।
- सिंह को रोली-कुमकुम और घी का पकवान।
- तुला को कुमकुम-दही और चावल की मिठाई।
- वृश्चिक को सिंदूर और आटे का पकवान।
- धनु को चंदन और पीली मिठाई।
- मकर को हल्दी और गुलाब जामुन।
- कुंभ को रोली और तिल के लड्डू।
- मीन को केसर-हल्दी और बेसन की मिठाई।
बाकी, राशि से ज्यादा बहन का प्यार काम करता है। तिलक चाहे रोली का हो या चंदन का, भावना वही होनी चाहिए – मेरा भाई ठीक रहे।














