छठे आसमान पर महंगाई, त्योहारों पर आम आदमी को जोर का झटका

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Friday, November 13, 2026

Last Updated On: Friday, November 13, 2026

त्योहारों के दौरान फल, सब्जियां, खाद्य तेल और पूजा सामग्री की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी
त्योहारों के दौरान फल, सब्जियां, खाद्य तेल और पूजा सामग्री की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी

आम जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। दरअसल, जनता की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए देश की खुदरा महंगाई दर अक्टूबर के महीने में बढ़कर 6।09 फीसदी (प्रोविजनल) पर पहुंच गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से तय 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से भी ज्यादा है। और कौँ सी चीजें महंगी और सस्ती हुई, ये भी जानते हैं…

Authored By: Rajeev Mandal

Last Updated On: Friday, November 13, 2026

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। यह लगातार 12वां महीना है जब खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर 2026 में खुदरा महंगाई दर 5।54 फीसदी थी, जबकि अक्टूबर 2025 में यह केवल 0।25 फीसदी दर्ज की गई थी। महंगाई के आंकड़े ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग रहे। महंगाई का असर देश के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखा जा रहा है। अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6।63 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5।41 फीसदी दर्ज की गई।

मुख्य हाइलाइट्स:​

  • 6% से ऊपर निकली RBI की तय लिमिट से।
  • ​12 महीने में सबसे ज्यादा।
  • 6।09% खुदरा महंगाई दर।

​खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी
​

अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर में भी तेजी आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई बढ़कर 8।94 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 7।74 फीसदी थी यानी एक महीने में खाद्य महंगाई में 1।20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में सालाना आधार पर जिन 5 वस्तुओं के दाम में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है, उनमें शामिल हैं:
​

  • प्याज: 116।22%
  • लहसुन: 60।74%
  • सिल्वर ज्वेलरी: 52।39%
  • अदरक: 48।32%
  • नींबू: 47।30%

​इन 5 वस्तुओं के दाम में सर्वाधिक गिरावट
​

वहीं, इस दौरान सालाना आधार पर जिन 5 वस्तुओं के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है, उनमें शामिल हैं:

  • आलू: -14।24 फीसदी
  • ​फूलगोभी: -10।57 फीसदी
  • नारियल: -5।60 फीसदी
  • बैंगन: -3।34 फीसदी
  • पत्तागोभी: -1।92 फीसदी​

सिगरेट पीने वालों को भी झटका

आईटीसी ने इस साल दूसरी बार गोल्ड फ्लेक प्रीमियम सिगरेट के दाम बढ़ा दिए हैं। अब 10 सिगरेट वाली एक डिब्बी खरीदने के लिए ग्राहकों को 135 रुपये खर्च करने होंगे। पहले इसकी कीमत 125 रुपये थी।

कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महंगाई के खिलाफ वोट मांगकर सत्ता में आई सरकार की नीतियों ने गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर बार-बार प्रहार किया है। अच्छे दिन का वादा था लेकिन हर दिन महंगाई का नया वार मिला, बेरहम मोदी सरकार की नीतियों ने गरीब-मध्यम वर्ग की जेब पर बार-बार प्रहार किया है। रसोई से लेकर एफएमसीजी तक हर रोज बढ़ती महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। दूध, चावल, आटा, दाल, तेल, प्याज, आलू, टमाटर, चीनी, घी समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटिया टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटिया टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।

Leave A Comment

अन्य खबरें