India International Trade Fair 2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, आम जनता के लिए 19 नवंबर से खुलेगा

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Monday, November 16, 2026

Updated On: Monday, November 16, 2026

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 का दृश्य

​राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार को 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का भव्य आगाज हो गया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेले का उद्घाटन किया। इस वर्ष मेले की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है। ​13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में क्या कुछ आकर्षण के केंद्र में रहेगा, विस्तार से जानते हैं…

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Monday, November 16, 2026

भारत मंडपम में चल रहा 45वां व्यापार मेला इस बार थोड़ा अलग है। यहां सिर्फ सामान नहीं बिक रहा, पूरा देश-विदेश का खाना भी परोसा जा रहा है। मेले में कुल 11 देश आए हैं। सारे हॉल नंबर 1 में हैं। अपने पड़ोस से नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान आए हैं। थोड़ा दूर से UAE, ईरान, तुर्किये, थाईलैंड, चीन आए हैं। अफ्रीका से घाना भी आया है। एक ही जगह पर 11 देशों की चीजें देखना अपने आप में बड़ी बात है। अब खाने की बात। इस बार आयोजकों ने 90 से ज्यादा खाने के स्टॉल लगा दिए हैं। इतना बड़ा फूड कोर्ट पहले कभी नहीं बना।

यहां आपको हर तरह का स्वाद मिलेगा।

भारत के अलग-अलग राज्यों का खाना अलग से है। किसी को छोले भटूरे चाहिए, किसी को डोसा, किसी को बंगाल की मिठाई। सब मिलेगा। ODOP वाले हिस्से में 21 राज्यों के लोकल खाने के सामान भी रखे हैं। और अगर विदेशी खाने का मन है तो वो भी है। थाई खाना, ईरानी कबाब, अफगानी ड्राई फ्रूट, तुर्की मिठाई, अरबी खाना। सब चख सकते हैं।

हॉल 12 और 12A में थोड़ा अलग इंतजाम है। वहां मसाले, पैकेट वाला खाना, जूस, चाय, खेती का सामान बिक रहा है। वहां से ले भी सकते हैं। सफाई पर इस बार बहुत जोर है। हर स्टॉल पर साफ-सफाई और कचरा कम करने का नियम है। तो अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो दो काम कीजिए। एक, पैदल चलने वाले जूते पहनिए। दूसरा, पेट थोड़ा खाली रखिए। क्योंकि 90 स्टॉल हैं, कुछ न कुछ तो खाना ही पड़ेगा।

इस बार 11 देशों की है भागीदारी

मेले में करीब 3500 प्रदर्शक, 32 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश और 11 देश भाग ले रहे हैं। 18 नवंबर तक मेला व्यापारिक गतिविधियों के लिए खुला रहेगा, जबकि आम जनता को 19 नवंबर से प्रवेश मिलेगा।

खान-पान के 90 स्टॉल लगे हैं

मेले में इस बार खानपान के शौकीनों के लिए 90 दुकानें लगाई गई हैं, जहां भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। पहली बार ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की तर्ज पर विशेष मंडप तैयार किया गया है। इसमें 21 राज्यों की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। युवाओं को आकर्षित करने के लिए ‘हाल आफ इंस्पिरेशन’ भी बनाया गया है। इसके अलावा पहली बार 600 नए स्टार्टअप अपने उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

आनलाइन और मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी टिकट

मेले की टिकट आईटीपीओ के ‘आइआइटीएफ 2026’ एप और ‘मेट्रो सारथी’ एप से खरीदी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर भी टिकट उपलब्ध होगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर क्लाक रूम और प्रमुख द्वारों पर शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एंबुलेंस और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। मेले में कुल 87 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

उद्घाटन समारोह में क्या बोले मंत्री पीयूष गोयल

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि महापर्व छठ पूजा के अवसर पर व्यापार मेले की शुरुआत हो रही है। यह आयोजन पूरे भारत की कहानी को देश-दुनिया के सामने रखने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ अपनी समृद्ध परंपराओं को भी आगे बढ़ा रहा है। गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। अक्तूबर महीने में देश ने 19 अरब डालर का निर्यात किया है, जो निर्यात के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री गुरु माधवी मुद्गल और उनके समूह ने ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटिया टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटिया टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।

Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण