हनी सिंह (Honey Singh) ने कबूला : ड्रग्स ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, सात साल लग गए वापसी करने में

हनी सिंह (Honey Singh) ने कबूला : ड्रग्स ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, सात साल लग गए वापसी करने में

Authored By: अंशु सिंह (वरिष्ठ लेखिका और पत्रकार)

Published On: Monday, September 2, 2024

Updated On: Monday, September 2, 2024

bollybood singer yo yo honey singh

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपनी जिन्दगी में आए उतार-चढ़ाव को जगजाहिर करने से कभी संकोच नहीं किया। जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है। इसी बीच, इस लोकप्रिय रैपर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे ड्रग्स ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उनकी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्होंने काम तक से किनारा कर लिया।

निजी जिन्दगी पर आधारित ‘ग्लोरी’ एल्बम

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर, सिंगर, रैपर्स की कमी नहीं जिनकी जिंदगी शोहरत पाने के बाद बर्बाद हो गई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हनी सिंह की जिंदगी भी काफी विवादित रही है। उसे लेकर वे हमेशा चर्चा में रहते हैं। बीते 26 अगस्त को उनका एल्बम ‘ग्लोरी’ (Glory) रिलीज हुआ है। हनी सिंह की मानें, तो यह एल्बम उनकी विवादास्पद जिंदगी पर ही आधारित है। उन्होंने बताया कि कैसे ड्रग्स ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और सब कुछ छोड़ अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की ठानी। इस तरह करीब सात साल लग गए उन्हें ठीक होने में। बताते हैं हनी, ‘मैंने शराब, चरस और अन्य पदार्थ छोड़ दिए। परिवार को अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसका तुरंत इलाज करना जरूरी है। मैंने ठीक होने तक काम करना बंद कर दिया। इस तरह 7 साल लग गए।’

शादी टूटने का अफसोस

ड्ग्स (Drugs) की गिरफ्त में आने की वजह से उनका अपनी पत्नी शालिनी (Shalini) से भी अलगाव हो गया। वे कहते हैं, ‘शादी के 9 से 10 महीने अच्छे बीते। उसके बाद हमारे रिश्ते अच्छे नहीं रहे। चूंकि मैं बहुत यात्रा कर रहा था, इसलिए हमारे बीच दूरी बढ़ती गई। फिर सफलता और प्रसिद्धि भी मेरे सिर चढ़ गई। मैं पैसे, शोहरत, ड्रग्स और महिलाओं का आदी हो गया। मैंने खतरनाक चीजें की। मैं पत्नी शालिनी को लगभग भूल ही गया।’

‘बड़े’ लोगों ने लगाई ड्रग्स की लत

हनी के अनुसार, उन्हें ड्रग्स की लत लगाने में कुछ बड़े लोग शामिल रहे। वे बताते हैं, ‘कुछ नाम हैं, बहुत प्रभावशाली नाम। उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया। मैं इन चीजों का इतना आदी हो गया था कि मानो एक अलग ही ब्रह्मांड में जीने लगा था। कई बार तो मुझे पता ही नहीं चलता था कि मेरे आसपास क्या हो रहा है।’ हनी सिंह ने वर्ष 2023 में अपने गाने कालास्टार के जरिए इंडस्ट्री में वापसी की। वैसे, उनका कहना है कि उनके गाने अर्थहीन होते हैं। उनका कोई अर्थ नहीं होता। फिल्म ‘यारियां’ के गीत- ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ को उन्होंने अपना सबसे खराब लिखा गीत माना है।

(हिन्दुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

पिछले बीस वर्षों से दैनिक जागरण सहित विभिन्न राष्ट्रीय समाचार माध्यमों से नियमित और सक्रिय जुड़ाव व प्रेरक लेखन।

Leave A Comment

अन्य खबरें