Posts By: सतीश झा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बार फिर विदेश में दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है। हाल ही में राहुल गांधी ने अपने यूरोप दौरे के दौरान भारतीय राजनीति और देश की स्थिति को लेकर कुछ बयान दिए, जो अब विवादों का कारण बन गए हैं। विपक्षी दलों ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह हमेशा विदेश में जाकर ही भारत के खिलाफ बोलते हैं और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। बात भले ही चल रही थी, लेकिन अंतिम मुहर नहीं लग पाई। सोमवार दोपहर बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
दिल्ली सरकार ने इस साल भी राजधानी में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार ने यह कदम शहर में बढ़ते प्रदूषण स्तर और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है। हर साल दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के रोगियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अपने दो दशक से अधिक के शानदार शूटिंग करियर के बाद, राजा रणधीर सिंह ने विभिन्न खेल निकायों जैसे भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय ओलंपिक परिषद में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर ओलंपिक मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देने का कार्य जारी रखा है। उनकी और उनके परिवार की विरासत ने पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है और वे आज भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
उमर अब्दुला ने स्पष्ट किया कि अगर निर्णय राज्य सरकार के हाथ में होता, तो फांसी का आदेश कभी नहीं दिया जाता। उमर ने जोर देकर कहा, "मुझे नहीं लगता कि अफजल गुरु को फांसी देने से कोई उद्देश्य हासिल हुआ। यह कदम केवल भावनाओं को भड़काने का काम कर गया और इससे राज्य में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया।"
नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले मोहम्मद युनूस के लिए बांग्लादेश में अंतरिम सरकार चलाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। जमात के सामने उनकी शांति नीति पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। हालांकि, राष्ट्रगान बदलने की मांग को लेकर फिलहाल कहा गया कि कोई भी विवादित कदम अभी सरकार नहीं उठाएगी।
कुश्ती के मैदान में अपना जलबा विखेरने के बाद बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने राजनीति के मैदान में ताल ठोंका है। दोनों ही पहलवान कांग्रेस के साथ आए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। क्या वह यहां जीत पाएंगी ? लोगों के मन में यह सवाल इसलिए उमड़ रहा है कि कई नामी-गिरामी खिलाड़ी सियासी मैदान में मुंह की खा चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने अपने कई प्रमुख उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की चर्चा पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना के बाद माहौल अब तक शांत नहीं हुआ है। मामला कोर्ट के संज्ञान में है। सीबीआई जांच कर रही है। कई जगहों पर मेडिकल छात्रों और आम लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार द्वारा विधानसभा में लाई गई ‘अपराजिता’ बिल 2024 को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने नाराजगी जताई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान ने कई अटकलों को जन्म दिया है, जिसमें उन्होंने सेना को हमेशा तैयार रहने की हिदायत दी थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय हालात के मद्देनजर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना को सतर्क और तैयार रहना चाहिए। राजनाथ सिंह के इस बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर तब जब भारत की सीमाओं पर तनाव और चुनौतियां बढ़ रही हैं।