Sports News
उम्मीद पर दुनिया कायम, ओलंपिक की समाप्ति से पहले विनेश को लेकर आएगा फैसला
उम्मीद पर दुनिया कायम, ओलंपिक की समाप्ति से पहले विनेश को लेकर आएगा फैसला
Authored By: सतीश झा
Published On: Friday, August 9, 2024
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिया जाए या नहीं, इसको लेकर मामला विचराधीन है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स की ओर से कहा गया है कि विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला ओलंपिक खेलों के समाप्त होने से पहले आने की उम्मीद है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
मायूस होकर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा तो कर दी, लेकिन उनके ताउ महावीर फोगाट को उम्मीद है कि वो वापसी करेगी। फिलहाल महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। देश की भावना और कई विदेशी खिलाड़ियों ने विनेश को मेडल देने की मांग की। मामला कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स पहुंचा।
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) की ओर से कहा गया है कि विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला ओलंपिक खेलों के समाप्त होने से पहले आने की उम्मीद है।
जाने माने वकील हरीश साल्वे ने की पैरवी
अयोग्यता को लेकर विनेश फोगाट की ओर से पक्ष भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल रहे हरीश साल्वे ने रखी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने बातें सुनीं और उसके बाद कहा कि ओलंपिक खेल की समाप्ति से पहले ही इस पर निर्णय कर दिया जाएगा। बता दें कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने माइकल लेनार्ड के नेतृत्व में पेरिस में एक विशेष अदालत स्थापित की है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि हरीश साल्वे ने उस समय भी दुनिया में खूब नाम कमाया था, जब महज एक रुपये में केस लड़कर कुलभूषण की फांसी को रूकवा दिया था। इसलिए पूरे देश को उम्मीद है कि विनेश फोगाट के लिए सुकून वाली खबर आएगी।
विनेश फोगाट,ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं:
- रियो ओलंपिक 2016: विनेश फोगाट ने इस ओलंपिक में भाग लिया और उन्हें चोट के कारण प्रतियोगिता छोड़नी पड़ी।
- टोक्यो ओलंपिक 2020: उन्होंने इस ओलंपिक में भी हिस्सा लिया, लेकिन मेडल जीतने में असफल रहीं।
- पेरिस ओलंपिक 2024: विनेश फोगाट ने इस ओलंपिक में भी भाग लिया और उम्मीदें बनी हुई हैं कि वे सफल हो सकें।
इसके अलावा:
- कॉमनवेल्थ गेम्स: विनेश फोगाट ने तीन बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और इन खेलों में अपने प्रदर्शन से पदक जीते हैं।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप: विनेश ने दो वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका
Rank | Country | Total | |||
---|---|---|---|---|---|
1 | USA | 27 | 35 | 32 | 94 |
2 | CHN | 25 | 23 | 17 | 65 |
3 | AUS | 18 | 13 | 11 | 42 |
4 | FRA | 13 | 17 | 21 | 51 |
5 | GBR | 12 | 17 | 20 | 49 |
6 | KOR | 12 | 8 | 7 | 27 |
7 | JPN | 12 | 7 | 13 | 32 |
8 | NED | 10 | 5 | 6 | 21 |
9 | ITA | 9 | 10 | 9 | 28 |
10 | GER | 8 | 5 | 5 | 18 |
33 | IND | 0 | 0 | 3 | 3 |