Aaj Ka Rashifal Friday 18 july 2025 : मेष से मीन तक किन राशियों को होगा लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानने के लिए पढ़िये Daily Horoscope

Authored By: JP Yadav

Published On: Thursday, July 17, 2025

Last Updated On: Thursday, July 17, 2025

Aaj Ka Rashifal 18 July - Horoscope Today
Aaj Ka Rashifal 18 July - Horoscope Today

Aaj Ka Rashifal Friday 18 july 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये दैनिक राशि फल.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Thursday, July 17, 2025

Aaj Ka Rashifal Friday 18 july 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है. अष्टमी तिथि शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, जबकि देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा. साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा. इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

बिजनेस में व्यापार में मुनाफा अपेक्षा से कम रहेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा, लाभ के योग बन रहे हैं. करियर की बात करें तो कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी, मानसिक तनाव रह सकता है. विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

छात्रों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, मन उदास न करें. शुक्रवार को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. करियर में कार्यस्थल पर दबाव और ओवरलोड की स्थिति रहेगी. परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

धन का सही उपयोग करें, लापरवाही न करें. बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें, फिजूलखर्ची से बचें. करियर के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, ध्यान भटकेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

बिजनेस में व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. छात्र-छात्राओं को मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, मेहनत बढ़ाएं. निवेश की संभावनाएं बनेंगी. करियर में काम का तनाव बना रहेगा, अनावश्यक टेंशन से बचें. परिवार को आर्थिक सहायता देनी पड़ सकती है और इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

बिजनेस में अच्छी डील मिलने के योग हैं. धन के साथ बचत पर भी ध्यान दें. करियर में निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

बिजनेस में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. दोस्तों संग पढ़ाई का मन बना सकते हैं. करियर में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है. धन आगमन के योग हैं, भूमि से लाभ संभव. वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों की जिंदगी शुक्रवार को सामान्य रहेगी. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर करें. किसी गलती से करियर प्रभावित हो सकता है. धन लाभ के योग हैं. पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रहेगी. घर में विवाह की चर्चा हो सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

बिजनेस में लेन-देन में सावधानी बरतें. छात्रों की पढ़ाई पर स्वास्थ्य असर डाल सकता है. करियर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं. शुक्रवार को फालतू खर्चों से बचें. परिवार में मतभेद हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम अनुकूल रह सकते हैं. करियर की बात करें तो नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें. जॉब में हल्की-फुल्की दिक्कत आएगी. बिजनेस में शुक्रवार को घाटे की संभावना है. वित्तीय मामलों में सतर्क रहें वरना धोखा मिल सकता है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

बाजार में निवेश से पहले सलाह लें वरना भारी नुकसान होने का खतरा है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, नेटवर्किंग बढ़ेगी. बिजनेस में मुनाफे की संभावना है. अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है. करियर में मनचाहा अवसर मिल सकता है. बिजनेस में लाभ मिलेगा. धन प्राप्ति संभव है. निजी जीवन की बात करें तो शुक्रवार को संघर्ष से सामना होगा, साथ ही पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

निर्णय आपके पक्ष में रहेगा. करियर की बात करें तो कार्य में रुकावटें आ सकती हैं. बिजनेस में लाभ सामान्य रहेगा. छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत है. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस दैनिक राशिफल की सामग्री प्राचीन ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों और सामान्य वैदिक गणनाओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे विवाह, करियर, निवेश, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय आदि) लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें.

गलगोटियाज टाइम्स इस राशिफल की पूर्णत: सत्यता या इसके किसी भी प्रकार के प्रभाव की गारंटी नहीं देता.

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें