Daily Horoscope News
Aaj Ka Rashifal Saturday 12 July 2025: मेष से मीन तक किन राशियों को होगा लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानने के लिए पढ़िये Daily Horoscope
Authored By: JP Yadav
Published On: Friday, July 11, 2025
Last Updated On: Friday, July 11, 2025
Aaj Ka Rashifal Saturday 12 july 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये दैनिक राशि फल.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Friday, July 11, 2025
Aaj Ka Rashifal Saturday 12 july 2025: : हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (12 जुलाई, 2025) को श्रावण कृष्ण पक्ष की दुवितिया पड़ रही है. दुवितिया तिथि देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शाम 7 बजकर 32 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूरा दिन पूरी रात पार करके 13 जुलाई की सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा. इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

शनिवार को निवेश करने से पहले जानकार से सलाह जरूर लें. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव झेलना पड़ सकता है. बिजनेस में व्यापार में मिला-जुला परिणाम मिलेगा. इस राशि से जुड़े छात्र-छात्राओं की बात करें तो शनिवार का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

इस राशि से जुड़े छात्रों की बात करें तो किसी भी तरह की परीक्षा का परिणाम आपके हक में रह सकता है. बिजनेस में व्यापार में नए लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

शनिवार को पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है. करियर में कार्य में अधिकता से थकान हो सकती है. बिजनेस में कोई बड़ा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है. वहीं, आर्थिक योजना बनाएं, व्यर्थ खर्च से बचें. छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

इस राशि के जातक शनिवार को निवेश सोच-समझकर करें. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, निर्णय सोच-समझकर लें.बिजनेस में नए साझेदार से मुलाकात संभव है. पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी. लाइफ पार्टनर/लव पार्टनर से मतभेद खत्म हो सकते हैं.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता के लिए मेहनत जरूरी. जॉब के दौरान पुराने मित्र से मुलाकात करियर में मददगार हो सकती है. बिजनेस में सहयोगियों से टकराव से नुकसान संभव हैं. खर्चे बढ़ सकते हैं, ऐसे में शनिवार को सोच-समझकर खर्च करें.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

छात्रों की बात करें तो रुचिकर विषयों में ध्यान लगेगा. जॉब के दौरान काम में खुशी मिलेगी, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. शनिवार को आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के सदस्यों से अनबन संभव है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के पारिवारिक विवाद शनिवार को उभर सकते हैं. करियर की बात करें तो लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. बिजनेस में लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. धन की बचत पर विशेष ध्यान दें. छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे परिणाम सकारात्मक रहेंगे.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

छात्रों को गुरुवार को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. करियर/जॉब की बात करें तो शनिवार को आप कार्य के प्रति गंभीर रहें. अगर आप बिजनेस करते हैं तो साझेदारी से दूरी रखें, क्योंकि यह आपके आर्थिक हित में नहीं है. शनिवार को उधार देने से बचें वरना आपको नुकसान होगा.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों को शनिवार को निवेश से लाभ मिल सकता है. करियर और जॉब में प्रशंसा और पहचान मिल सकती है.बिजनेस में नई शुरुआत का समय और मिला मौका गंवाना आपके हितकर में नहीं होगा. शिक्षा के क्षेत्र में यानी पढ़ाई में अड़चनें आ सकती हैं. पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपके अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

छात्रों का मनचाहा ध्यान नहीं लगेगा, प्रयास बढ़ाएं. करियर की बात करें तो शनिवार को आपका काम में मन लगेगा.बिजनेस में शनिवार को आपको नया ऑर्डर मिल सकता है. इस राशि के जातक शनिवार को सोच-समझकर खर्च करें.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों का शनिवार को घरेलू खर्च बढ़ सकता है. करियर की बात करें तो समय पर कार्य पूरे करना चुनौती हो सकता है. बिजनेस में नए साझेदार की तलाश करें. छात्रों को कोर्स बदलने का विचार आएगा. निजी जीवन में तनाव कायम रहेगा.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों का ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है. बचत योजनाओं की ओर ध्यान दें. करियर और जॉब की बात करें तो सहकर्मी से सहयोग मिलेगा. बिजनेस में नया अवसर हाथ आएगा और आपको सलाह है कि इस मौके को नहीं जाने दें. शिक्षा जगत में मेहनत का फल मिलेगा.
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस दैनिक राशिफल की सामग्री प्राचीन ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों और सामान्य वैदिक गणनाओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे विवाह, करियर, निवेश, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय आदि) लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें.
गलगोटियाज टाइम्स इस राशिफल की पूर्णत: सत्यता या इसके किसी भी प्रकार के प्रभाव की गारंटी नहीं देता.
















