Aaj Ka Rashifal Tuesday 15 july 2025 : मेष से मीन तक किन राशियों को होगा लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानने के लिए पढ़िये Daily Horoscope

Authored By: JP Yadav

Published On: Monday, July 14, 2025

Last Updated On: Monday, July 14, 2025

Aaj Ka Rashifal 15 July - Horoscope Today
Aaj Ka Rashifal 15 July - Horoscope Today

Aaj Ka Rashifal Tuesday 15 july 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये दैनिक राशि फल.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Monday, July 14, 2025

Aaj Ka Rashifal Tuesday 15 july 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (15 जुलाई, 2025) को श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है. पंचमी तिथि रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, जबकि दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा. साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के 16 जुलाई की सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मंगलवार को ऑफिस में प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. छात्रों को डाउट्स क्लियर करने का सही मौका मिलेगा. रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

छात्रों की समस्याओं में आपका सहयोग मंगलवार को उनके लिए उचित रहेगा. पढ़ाई में फोकस बना रहेगा. करियर की बात करें तो मंगलवार को दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाकर रखें. बिजनेस में व्यवसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए संयम ही उचित रहेगा.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

किसी उलझन का समाधान होगा जिससे मन हल्का रहेगा. आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें. खर्चों को सीमित रखें और अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप से बचें. किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

मंगलवार को किसी कठिन विषय में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी ध्यान से पढ़ाई करें. बिजनेसमैन किसी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं. नई योजनाओं पर काम शुरू होगा. करियर की बात करें तो काम पर ध्यान देना भविष्य में फायदेमंद रहेगा. दिनचर्या व्यवस्थित रखने से कार्य समय पर पूरे होंगे. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. डाउट्स क्लियर करने का सही मौका मिलेगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस में प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. राजनीतिक संबंध भी लाभ देंगे. मंगलवार को रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या टीचर की मदद लें. करियर के लिहाज से मंगलवार का दिन मुश्किलों भरा रहेगा. ऑफिस में काम का दबाव रहेगा. सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें. फिजूलखर्ची से बचें. अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें. बिजनेस में व्यावसायिक सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंगे.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. दिन तरक्की देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. बिजनेस में अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है. सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी में खर्च होगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

इस राशि से जुड़े जो लोग शिक्षक हैं, उनका दिन व्यस्त रहेगा. परिवार पर धन खर्च होगा. आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. मेहमानों का आना-जाना हो सकता है. काम समय पर पूरे होंगे. समाज में आपकी छवि सुधरेगी. बिजनेस में मंगलवार को व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

मंगलवार को विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. बिजनेस में कोई नई योजना शुरू हो सकती है. करियर की बात करें तो लाइफ पार्टनर के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा. रुकी हुई आर्थिक समस्या सुलझ सकती है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मंगलवार को विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. धन के मामलों में सजग रहें. सकारात्मक सोच से काम सफल होंगे. बिजनेस में प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों की मंगलवार को पुराने दोस्त से बात होगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी. बिजनेस की दुनिया में फैशन डिजाइनिंग से लाभ हो सकता है. करियर की बात करें तो अतिरिक्त जिम्मेदारियां पूरी होंगी. समाज में पहचान बढ़ेगी.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मंगलवार को लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. इससे आपको फायदा होगा. कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा. मार्केटिंग में सफलता मिलेगी. मंगलवार को धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है.

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस दैनिक राशिफल की सामग्री प्राचीन ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों और सामान्य वैदिक गणनाओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे विवाह, करियर, निवेश, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय आदि) लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें.

गलगोटियाज टाइम्स इस राशिफल की पूर्णत: सत्यता या इसके किसी भी प्रकार के प्रभाव की गारंटी नहीं देता.

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें