8 August New Movie Release List 2025: सिनेमाघरों में कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़? यहां देखें पूरी लिस्ट!
Authored By: Nishant Singh
Published On: Monday, August 4, 2025
Updated On: Monday, August 4, 2025
8 August 2025 Ko Kon Si Movie Release Hogi: इस हफ्ते कौन-कौन सी नई फ़िल्में सिनेमा हॉल में रिलीज़ हो रही हैं? 🎬🔥 जानें 8 अगस्त 2025 के बीच सिनेमाघरों में आने वाली फ़िल्मों की पूरी लिस्ट,दिलचस्प फैक्ट्स और हमारे एक्सपर्ट रिव्यू. साथ ही समझें कि ये फिल्में देखने लायक हैं या नहीं.
Updated On: August 4, 2025
Author: Nishant Singh
8 August New Hindi Movie Releasing This Friday – बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ इस हफ्ते
Movie Release की लिस्ट में कुछ ऐसी फिल्में शामिल हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था. नई कहानियां, ताज़ा चेहरों की अदाकारी और कुछ दमदार स्टार पावर. यह सब कुछ इस हफ्ते बड़े पर्दे पर उतर रहा है.
Movies releasing this week 8 august की बात करें तो यह सप्ताह हर जॉनर के दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. एक ओर जहां थ्रिलर और एक्शन फिल्मों का बोलबाला है, वहीं दूसरी ओर दिल को छू लेने वाली कहानियां भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं. कुछ फिल्में आपकी सोच को झकझोरेंगी, तो कुछ आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी.
8 August को आने वाली फिल्मों में बड़े सितारों की मौजूदगी, बोल्ड स्टोरीलाइन और बेहतरीन निर्देशन सबका ध्यान खींच रहे हैं. इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कुछ मज़ेदार रिलीज़ होने वाली हैं, जो आपके वीकेंड को खास बना सकती हैं.
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि movies releasing this Friday की लिस्ट में बहुत कुछ नया है. मनोरंजन, मिस्ट्री और बहुत सारा मसाला.
न्यू मूवी रिलीज इन दीस वीक ( 1 August,2025)
न्यू मूवी रिलीज | तारीख | जेनर (Genre) |
---|---|---|
हीर एक्सप्रेस (Heer Express) | 8 अगस्त 2025 | पारिवारिक ड्रामा, हास्य |
उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files: Kanhaiya Lal Tailor Murder) | 8 अगस्त 2025 | क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा |
ज़ोरा (Zora) | 8 अगस्त 2025 | थ्रिलर |
रेड फ्लावर (Red Flower) | 8 अगस्त 2025 | ड्रामा, ऐक्शन |
टुगेदर (Together) | 8 अगस्त 2025 | हॉरर, रोमांस |
घिच पिच (Ghich Pich) | 8 अगस्त 2025 | एक्शन, एडवेंचर, साइंस-फिक्शन |
Heer Express (हीर एक्सप्रेस)
अगर आप दिल को छू लेने वाली फैमिली ड्रामा फिल्में पसंद करते हैं, तो 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली हीर एक्सप्रेस (Heer Express) आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है. यह कहानी है हीर वल्लिया की, जो अपनी जिंदगी की जद्दोजहद और हंसी-खुशी भरे पलों के बीच रिश्तों की गहराई को समझने की कोशिश करती है. फिल्म में जहां एक ओर जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ हल्के-फुल्के हास्य से दर्शकों को गुदगुदाने का भी पूरा इंतज़ाम है. उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिविता जुनेजा, प्रीत कमानी, आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर जैसे शानदार कलाकार हैं. विदेश में फिल्माई गई यह कहानी रिश्तों, परिवार और आत्म-खोज की भावनात्मक यात्रा है, जो हर दर्शक को खुद से जोड़ देगी.
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
फिल्म का नाम | हीर एक्सप्रेस (Heer Express) |
रिलीज़ डेट | 8 अगस्त 2025 (भारत में) |
शैली (Genre) | पारिवारिक ड्रामा, हास्य |
निर्देशक | उमेश शुक्ला (Umesh Shukla) |
लेखक | संजय ग्रोवर, दिव्यांशु रावत, उमेश शुक्ला |
मुख्य कलाकार | दिविता जुनेजा, प्रीत कमानी, आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा |
रेटिंग | घोषित नहीं (परिवार संग देखने योग्य संभावित) |
कुल अवधि | 2 घंटे 22 मिनट |
भाषा | हिंदी |
फिल्मांकन स्थल | हिकस्टेड, वेस्ट ससेक्स, इंग्लैंड |
प्रोडक्शन हाउस | क्रिएटिव स्ट्रोक्स प्रोडक्शंस, दिविसा एंटरटेनमेंट, इंडो-UK फिल्म कंपनी |
ऑफिशियल ट्रेलर व्यूज़ | 50K+ (टीज़र और ट्रेलर मिलाकर) |
फिल्म की टोन | इमोशनल, हल्का-फुल्का, जीवन से जुड़ी सीखों से भरपूर |
“हीर एक्सप्रेस ” फिल्म का पूरा ट्रेलर हिंदी में देखें (Watch Full Trailer of Heer Express in Hindi)
Udaipur Files: Kanhaiya Lal Tailor Murder (उदयपुर फाइल्स)
यह फिल्म उदयपुर के कन्हैयालाल सू सूटर की वास्तविक हत्या पर आधारित है. विजय राज मुख्य भूमिका में हैं और अपराध-थ्रिलर के ज़रीए सामाजिक और राजनीतिक संवेदनशीलता पर सवाल उठाए जाते हैं. यह प्रस्तुतिकरण न्याय, सांप्रदायिक ताने-बाने और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की चुनौतियों के रूप में सामने आता है. निर्देशक भरत एस. श्रीनाते हैं, जिन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट और लेखन में भी योगदान दिया है.
श्रेणी | विवरण |
---|---|
फिल्म का नाम | उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files: Kanhaiya Lal Tailor Murder) |
फॉर्मेट | फीचर फिल्म (सिनेमाघरों में रिलीज़) |
शैली (Genre) | क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा |
रिलीज़ की तारीख | 8 अगस्त 2025 |
भाषा | हिंदी |
निर्देशक | Bharat S. Shrinate, Jayant Sinha |
लेखक | Bharat Singh, Jayant Sinha, Amit Jani |
मुख्य कलाकार | Vijay Raaz, Rajneesh Duggal, Preeti Jhangiani, Mushtaq Khan, Kamlesh Sawant, Kanchi Singh |
उदयपुर फाइल्स वॉच फुल ट्रेलर इन हिंदी (Watch Full Trailer Udaipur Files in Hindi)
Zora (ज़ोरा)
यह 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘ज़ोरा’ एक दमदार थ्रिलर कहानी के साथ दर्शकों के दिलों में हलचल मचाने आ रही है. निर्देशक राजीव राय 20 साल बाद एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है. कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर की है, जो अपने पिता के कातिल की तलाश में दो दशक बाद निकलता है और सुराग है सिर्फ एक: “Scent By The Devil” नाम की इत्र की शीशी. इस तलाश में निकलती हैं कई छुपी हुई सच्चाइयां, और सामने आता है एक सनसनीखेज रहस्य.
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
फिल्म का नाम | ज़ोरा (Zora) |
रिलीज़ तारीख | 8 अगस्त 2025 |
निर्देशक | राजीव राय |
लेखक | राजीव राय |
कलाकार | नीतू भट्ट, रॉकी महाजन, रविंदर कुहाड़, करनवीर खुल्लर, निखिल दीवान |
भाषा | हिंदी |
शैली | थ्रिलर |
अवधि | 2 घंटे 5 मिनट |
निर्माण कंपनी | त्रिमूर्ति फिल्म्स प्रा. लि. |
“ज़ोरा” वॉच फुल ट्रेलर इन हिंदी (Watch Full Trailer Zora in Hindi)
Red Flower (रेड फ्लावर)
8 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही तमिल फिल्म ‘Red Flower’ एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा है जो भविष्य के भारत की पृष्ठभूमि में एक दिलचस्प कहानी बुनती है. 2047 में दो जुड़वा भाइयों की राहें तब जुदा हो जाती हैं जब एक को गुप्त मिशन पर चुना जाता है और दूसरा अस्वीकार किए जाने पर दुश्मन गुट में शामिल हो जाता है. ‘रेड फ्लावर’ में देशभक्ति, बलिदान और पारिवारिक रिश्तों की उलझनों को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है. निर्देशक एंड्रयू पंडियन की यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी – क्या कर्तव्य भाईचारे से ऊपर होता है?
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
फिल्म का नाम | रेड फ्लावर (Red Flower) |
रिलीज़ तारीख | 8 अगस्त 2025 |
निर्देशक | एंड्रयू पंडियन |
कलाकार | नास्सर, मनीषा जस्नानी, थलैवासल विजय, जॉन विजय, योग जापी |
भाषा | तमिल |
शैली | एक्शन, ड्रामा, साइ-फाई |
अवधि | उपलब्ध नहीं |
निर्माण कंपनी | श्री कालिगाम्बल पिक्चर्स |
” रेड फ्लावर ” वॉच फुल ट्रेलर इन हिंदी (Watch Full Trailer Red Flower in Hindi)
Together (टुगेदर)
अगर आप डर, रहस्य और रिश्तों की गहराई में डूबने वाली कोई अनोखी फिल्म देखना चाहते हैं, तो 1 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही टुगेदर (Together) को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. यह फिल्म एक ऐसे जोड़े- टिम और मिल्ली – की कहानी है जो शहर छोड़ कर गांव बसने आते हैं. लेकिन शांत जीवन की उम्मीद में उठाया गया कदम उनकी ज़िंदगी को एक अजीब और भयानक मोड़ पर ले आता है. एक अलौकिक ताकत न केवल उनके रिश्ते को बल्कि उनके अस्तित्व और शरीर को भी बदलने लगती है. डेव फ्रैंको और एलिसन ब्री की जबरदस्त केमिस्ट्री इस डरावनी प्रेम कहानी को और भी वास्तविक बना देती है. निर्देशक माइकल शैंक्स ने इस बॉडी-हॉरर रोमांस को रोमांच, भावनाओं और भय से लबालब भर दिया है. टुगेदर एक ऐसा सिनेमैटिक अनुभव है जो आपको असहज भी करेगा और बांधे भी रखेगा.
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
फिल्म का नाम | टुगेदर (Together) |
रिलीज़ डेट | 1 अगस्त 2025 |
शैली (Genre) | हॉरर, रोमांस, बॉडी-हॉरर |
निर्देशक | माइकल शैंक्स (Michael Shanks) |
लेखक | माइकल शैंक्स (Michael Shanks) |
मुख्य कलाकार | डेव फ्रैंको, एलिसन ब्री, डैमन हेरिमैन |
रेटिंग | 15+ (टीन्स और व्यस्कों के लिए उपयुक्त) |
कुल अवधि | 1 घंटा 42 मिनट |
फिल्म की भाषा | इंग्लिश |
फिल्मांकन स्थल | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया |
प्रोडक्शन हाउस | 1.2130WEST, पिक्चरस्टार्ट (Picturestart) |
IMDb रेटिंग | 6.6 (1300+ वोट्स) |
स्पेशल पॉइंट | रियल-लाइफ कपल डेव फ्रैंको और एलिसन ब्री की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री |
“(टुगेदर)” फिल्म का पूरा ट्रेलर हिंदी में देखें (Watch Full Trailer of ” (Together)” in Hindi)
घिच पिच (Ghich Pich)
8 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही ‘घिच पिच’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 90 के दशक के चंडीगढ़ की गलियों, घरों और दिलों से निकली भावनाओं की दस्तावेज़ है. यह फिल्म पिता और पुत्रों के बीच की जटिलताओं, बगावत, उम्मीदों और असुरक्षाओं की गहराई से पड़ताल करती है. निर्देशक अंकुर सिंघला का यह डेब्यू एक बेहद संवेदनशील विषय को सादगी, ईमानदारी और करुणा के साथ पर्दे पर लाता है. तीन अलग-अलग लड़कों की कहानियां, एक अपने पिता की उम्मीदों के बोझ में दबा, दूसरा अपनी लैंगिक पहचान से जूझता, और तीसरा धर्म और प्यार के बीच फंसा, हमें रिश्तों की परतें उधेड़ कर दिखाती हैं. ‘घिच पिच’ उन कहानियों में से है जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ रहती हैं.
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
फिल्म का नाम | घिच पिच (Ghich Pich) |
रिलीज़ तारीख | 8 अगस्त 2025 |
निर्देशक | अंकुर सिंघला |
लेखक | अंकुर सिंघला |
कलाकार | नितेश पांडे, गीता अग्रवाल शर्मा, आर्यन सिंह राणा, शहिवम कक्कर, कबीर नंदा |
भाषा | हिंदी, पंजाबी |
शैली | ड्रामा |
अवधि | 1 घंटा 29 मिनट |
निर्माण कंपनी | बरसाती फिल्म्स |
“घिच पिच” वॉच फुल ट्रेलर इन हिंदी (Watch Full Trailer (Ghich Pich) in Hindi)
अपकमिंग मूवी रिलीज इन नेक्सट वीक (14 August, 2025)
न्यू मूवी रिलीज | तारीख |
वॉर 2 (War 2) जेनर: एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर |
14 अगस्त 2025 |
कूली (Coolie) जेनर: एक्शन, गैंगस्टर ड्रामा |
14 अगस्त 2025 |
वॉर 2 (War 2)
जासूसी, ऐक्शन और ग्लैमर से भरी दुनिया में एक बार फिर लौट रहा है YRF Spy Universe का सबसे घातक चेहरा- वॉर 2 (War 2). 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में जहां एक तरफ होंगे ऋतिक रोशन एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल के रोल में, वहीं दूसरी तरफ होगा धमाकेदार साउथ सुपरस्टार एन.टी. रामा राव जूनियर, जो निभा रहे हैं विक्रम का किरदार. इस बार मिशन और भी खतरनाक है, दुश्मन और भी चालाक, और एक्शन… पहले से दोगुना विस्फोटक. कियारा आडवाणी इस रोमांचक रेस में ग्लैमर और इमोशन का तड़का लगाती हैं. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल दो टाइटन हीरोज़ की भिड़ंत है, बल्कि भारत के सबसे बड़े जासूसी सिनेमाई ब्रह्मांड का विस्तार भी है. विदेशी लोकेशन्स, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स, और गूंजता हुआ बैकग्राउंड स्कोर इसे 2025 की सबसे चर्चित फिल्म बना देता है.
श्रेणी | जानकारी |
---|---|
फिल्म का नाम | वॉर 2 (War 2) |
रिलीज़ डेट | 14 अगस्त 2025 (भारत व UK) |
शैली (Genre) | एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर |
निर्देशक | अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) |
लेखक | आदित्य चोपड़ा, श्रिधर राघवन, अब्बास टायरवाला |
मुख्य कलाकार | ऋतिक रोशन (कबीर), एन.टी. रामा राव जूनियर (विक्रम), कियारा आडवाणी (काव्या) |
रेटिंग | घोषित नहीं (लेकिन हाई ऑक्टेन एक्शन के कारण वयस्क वर्ग के लिए उपयुक्त) |
फिल्म यूनिवर्स | YRF Spy Universe का 6वां चैप्टर |
भाषाएं | हिंदी, तेलुगु, तमिल |
फिल्मांकन स्थल | सलामांका, स्पेन (Plaza de Anaya), अन्य विदेशी लोकेशन |
प्रोडक्शन हाउस | यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) |
ट्रेलर व्यूज़ | 2.5M+ व्यूज़ (अब तक) |
फिल्म की टोन | तेज़, रहस्यमयी, हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर |
“वॉर 2” फिल्म का पूरा ट्रेलर हिंदी में देखें (Watch Full Trailer of War 2 in Hindi)
Coolie (कूली)
साउथ के थलाइवा रजनीकांत और हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म Coolie 14 अगस्त को War 2 के साथ क्लैश करने जा रही है. फिल्म में रजनीकांत एक कूल डॉन की भूमिका में हैं, जिसकी दुनिया गैंगस्टर वॉर से जुड़ी हुई है. निर्देशन किया है लोकेश कनागराज ने, जो पहले ही अपनी LCU (Lokesh Cinematic Universe) से तहलका मचा चुके हैं. यह फिल्म पैन-इंडिया रिलीज होगी और इसमें एक्शन, ड्रामा और स्टाइल का फुल डोज है.
श्रेणी | विवरण |
---|---|
फिल्म का नाम | कूली (Coolie) |
फॉर्मेट | फीचर फिल्म (पैन-इंडिया रिलीज़) |
शैली (जॉनर) | एक्शन, गैंगस्टर ड्रामा |
रिलीज़ की तारीख | 14 अगस्त 2025 |
भाषाएं | तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम |
निर्देशक | लोकेश कनागराज |
मुख्य कलाकार | रजनीकांत, श्रुति हासन |
“कूली” वॉच फुल ट्रेलर इन हिंदी (Watch Full Trailer Coolie in Hindi)