संजय दत्त के बयान से फिर गरमाया विवाद, देश में शांति पर क्या बोले संजू बाबा?
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Monday, October 5, 2026
Updated On: Sunday, November 1, 2026
संजय दत्त के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. 'शेखर टुनाइट' में संजू बाबा ने देश में शांति महसूस नहीं होने की बात कही. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा और इसके बाद विवाद क्यों बढ़ गया?
Authored By: Rajeev Mandal
Updated On: Sunday, November 1, 2026
Sanjay Dutt Statement: बॉलीवुड और विवादों का नाता बेहद पुराना है, खासकर तब जब सितारे देश के सामाजिक या राजनीतिक माहौल पर कोई टिप्पणी करते हैं. हाल ही में अभिनेता संजय दत्त के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. शेखर सुमन के लोकप्रिय शो ‘शेखर टुनाइट'(Sanjay Dutt Shekhar Suman Show) में पहुंचे संजू बाबा ने कहा कि उन्हें अब देश में शांति महसूस नहीं होती. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर देश के माहौल और सेलिब्रिटीज की समझ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला और अतीत में कौन से सितारे ऐसे बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
संजय दत्त(Sanjay Dutt) हाल ही में अभिनेता व होस्ट शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ के एक विशेष एपिसोड में पहुंचे थे. इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने कह दिया कि उन्हें अब देश में शांति महसूस नहीं होती. उन्होंने जोड़ा कि देश में
लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन यहां वास्तविक शांति की सख्त जरूरत है. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई शुरू कर दी.
मुन्नाभाई के लुक में नजर आए
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष एपिसोड में संजय दत्त(Sanjay Dutt Controversy) अपने मशहूर ‘मुन्नाभाई‘ (Sanjay Dutt Munna Bhai) के किरदार वाले लुक में पहुंचे. शो के दौरान उन्होंने पांच मिनट के लिए खुद को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में प्रस्तुत किया और एक व्यंग्यात्मक ‘मॉक पीएम स्पीच’ दी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों तथा टैरिफ जैसे मुद्दों पर चुटकी ली. भाषण में बार-बार गांधीगिरी का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी, लेकिन उससे ठीक पहले देश में शांति की कमी को लेकर दिया गया उनका बयान विवादों का केंद्र बन गया.
अतीत में बयानों पर विवाद में घिरे अन्य सितारे
देश के माहौल और असहिष्णुता को लेकर बयान देकर विवादों में आने वाले संजय दत्त अकेले अभिनेता नहीं हैं. इससे पहले भी कई बड़े सितारे ऐसे बयानों के चलते भारी विरोध का सामना कर चुके हैं:
- आमिर खान (2015): एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में आमिर खान ने कहा था कि देश में बढ़ती असहिष्णुता और असुरक्षा के माहौल के बीच उनकी तत्कालीन पत्नी किरण राव ने उनसे पूछा था, “क्या हमें देश छोड़ देना चाहिए?” इस बयान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ था.
- शाहरुख खान (2015): अपने 50वें जन्मदिन पर दिए एक साक्षात्कार में शाहरुख खान ने टिप्पणी की थी कि देश में “कट्टर असहिष्णुता” (Extreme Intolerance) का माहौल बढ़ रहा है, जिसके बाद कई संगठनों ने उनकी फिल्मों के बहिष्कार की मांग उठाई थी.
- नसीरुद्दीन शाह (2018): बुलंदशहर हिंसा की पृष्ठभूमि में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता होती है कि कहीं कोई भीड़ उनसे उनका धर्म न पूछ ले. उन्होंने यह भी कहा था कि समाज में एक ऐसा जहर घुल चुका है जिसे वापस समेटना कठिन है.
- कमल हासन (2017–2019): दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी विभिन्न अवसरों पर देश में बढ़ती धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता के मुद्दों पर खुलकर टिप्पणियां की थीं, जिस पर काफी राजनीतिक घमासान मचा था.
यह भी पढ़ें :- दृश्यम 3 के बाद अब OTT की बारी, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स-प्राइम पर आ रही हैं ये बड़ी रिलीज़
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













