Lifestyle News
विटामिन डी के लिए पिल्स खाने की बजाय धूप का मजा लें : ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर
विटामिन डी के लिए पिल्स खाने की बजाय धूप का मजा लें : ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर
Authored By: स्मिता
Published On: Wednesday, July 31, 2024
Updated On: Wednesday, July 31, 2024
देश के नाम दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली शूटर मनु भाकर खुद को हमेशा फिट और फाइन रखती हैं। फिटनेस के लिए किसी भी प्रकार के पिल्स पर भरोसा नहीं करती हैं मनु। तभी तो पेरिस ओलम्पिक 2024 में शामिल होने से कुछ महीने पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोगों से अपील की। शरीर के विटामिन डी की पूर्ति के लिए धूप में बैठने की कोशिश करें। मनु भाकर के बहाने जानते हैं शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन?
Authored By: स्मिता
Updated On: Wednesday, July 31, 2024
सामने खुला आसमान और चटख धूप है। जमीन पर मनु भाकर बैठकर धूप का सेवन कर रही हैं। इस तस्वीर को पेरिस ओलंपिक में शामिल होने से कुछ महीने पहले मनु भाकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। अपनी तस्वीर के साथ मनु लोगों से अपील करती हैं कि आप भी सूर्य की रोशनी का लुत्फ़ उठाइये। सूर्य की रोशनी फ्री विटामिन डी (Vitamin D) फैक्ट्री के समान है। पिल्स (Health Pills) खाने की बजाय स्वस्थ रहने के लिए कुछ देर धूप में बैठें। धूप में बैठने से हड्डी और मांसपेशी दोनों मजबूत होते हैं। इससे इम्युनिटी मजबूत (Strong Immunity) होती है और हमारा मेंटल हेल्थ (mental health) मजबूत हो पाता है।
बारिश के मौसम में अधिक जरूरी है विटामिन डी (Vitamin D in rainy season)
संक्रमण का खतरा सबसे अधिक बारिश के मौसम में रहता है। लगातार बारिश होते रहने के कारण सूरज की रोशनी की भी कमी रहती है। यदि आपने खानपान में कुछ कमी की, तो इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। इसके कारण संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। विटामिन डी सक्रिय रूप से व्हाइट ब्लड सेल्स की सूजन प्रतिक्रिया को कम करता है। विटामिन डी इम्युनिटी सेल्स में सूक्ष्म जीव से लड़ने वाले प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ा देता है। जर्नल ऑन इन्फेक्शंस कंट्रोल की स्टडी बताती है कि सूर्य के प्रकाश के संपर्क में रहने वाले बच्चों और वयस्कों में सांस संबंधी संक्रमण कम देखा जाता है। रोजाना विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से मौसमी फ्लू से बचाव हो पाता है।
क्या है विटामिन डी (Vitamin D)
न्यूट्रिएंट जर्नल के अनुसार पोषक तत्व विटामिन डी भोजन के माध्यम से लिया जाता है। इस हार्मोन को हमारा शरीर बनाता है। यह फैट में घुलनशील विटामिन (Vitamin D) है। यह लंबे समय तक शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने और बनाए रखने में मदद करता है। कैल्शियम और फास्फोरस मिनरल बोन फॉर्मेशन के लिए जरूरी हैं। यह शरीर के संक्रमण को नियंत्रित करने और सूजन कम करने में भी मदद कर सकता है। शरीर के कई अंगों और ऊतकों में विटामिन डी के लिए रिसेप्टर्स होते हैं। यह बोन हेल्थ (Bone Health) के लिए जरूरी हैं।
सनशाइन विटामिन (Sunshine Vitamin)

सूर्य की रोशनी विटामिन डी का प्राथमिक प्राकृतिक स्रोत है। सूर्य की रोशनी की कमी के कारण शरीर में इसकी मात्रा घट जाती है। सूर्य की रोशनी के अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से विटामिन डी होता है। दूध, दही, छाछ, शेडर चीज़, परमेसन चीज़ भी विटामिन डी के बेहतरीन स्रोत हैं। विटामिन डी की पूर्ति के लिए नॉन वेज में मछली, अंडे और कवक (Fungi) का सेवन किया जा सकता है। यदि पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो इसे प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका सप्लीमेंट लेना ( Supplement) है। विटामिन डी सप्लीमेंट दो रूपों में उपलब्ध है: विटामिन डी2 और विटामिन डी3। दोनों प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। ये सूर्य की पराबैंगनी किरणों (UVB) की उपस्थिति में उत्पन्न होते हैं। इसलिए इसे सनशाइन विटामिन (Sunshine Vitamin) भी कहा जाता है।
‘नियमित रूप से धूप में रहना’
न्यूट्रिएंट जर्नल में प्रकाशित शोध बताते हैं, ‘नियमित रूप से धूप में रहना विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करने का सबसे प्राकृतिक तरीका है। धूप सेंकने का सबसे अच्छा समय सुबह (सूर्योदय से सुबह 8 बजे तक) और सूर्यास्त से ठीक पहले का है। मॉर्निंग वॉक के दौरान पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सकती है। हेल्दी ब्लड लेवल बनाए रखने के लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन 10-30 मिनट धूप में रहने का लक्ष्य बनाएं। गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों को इससे थोड़ा ज़्यादा समय की ज़रूरत हो सकती है।धूप में रहने का समय इस बात पर निर्भर होना चाहिए कि आपकी त्वचा धूप के प्रति कितनी संवेदनशील है।
प्रतिदिन कितनी मात्रा है जरूरी (Vitamin D)
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के शोध के अनुसार, स्वस्थ हड्डियों और सामान्य कैल्शियम मेटाबोलिज्म को बनाए रखने के लिए विटामिन डी (Vitamin D) की आवश्यक मात्रा रहना जरूरी है। 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए प्रतिदिन 600 आईयू (15 MCG) है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए यह 800 आईयू (20 MCG) प्रतिदिन होना चाहिए।विटामिन डी वसा में घुलनशील है। इसलिए हेल्दी फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने की कोशिश करनी चाहिए।