2.43 लाख छात्रों का सर्वे: दिमागी हालत को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच

Authored By: Mazhar Pathan

Published On: Thursday, October 1, 2026

Last Updated On: Sunday, November 1, 2026

Student Mental Health Survey में कॉलेज छात्रों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति
Student Mental Health Survey में कॉलेज छात्रों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति

2.43 लाख छात्रों के सर्वे में Student Mental Health को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. तनाव, अकेलापन, आत्महत्या के विचार और काउंसलिंग की कमी ने कॉलेजों में छात्रों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Authored By: Mazhar Pathan

Last Updated On: Sunday, November 1, 2026

देश के बड़े कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों की Student Mental Health को लेकर सामने आई यह रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली है. 2.43 लाख छात्रों से बातचीत के बाद सामने आए आंकड़ों ने कॉलेजों में तनाव, अकेलेपन और मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर सर्वे में ऐसा क्या सामने आया जिसने सबको चौंका दिया? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

देश के बड़े-बड़े कॉलेजों और विश्वविद्यालयों (college students mental health) में पढ़ाई कर रहे युवाओं की दिमागी हालत को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. क्या है पूरी खबर जानते हैं इस रिपोर्ट में.

सर्वे की खास बातें 

  • 100 में से 15 छात्र चिंता में डूबे
  • 44% छात्रों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा नहीं
  • 2.43 लाख छात्रों से बातचीत
  • 32% कॉलेजों में काउंसलर तक उपलब्ध नहीं

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई एक विशेष टीम (टास्क फोर्स) ने देशभर के लगभग 2.43 लाख छात्रों से बातचीत कर एक बड़ा सर्वे किया है. इस सर्वे में सामने आया है कि हर 100 में से 9 छात्र ऐसे हैं, जिनके मन में बार-बार  आत्महत्या (खुदकुशी) (student stress) करने के विचार आते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 34 प्रतिशत यानी एक-तिहाई छात्रों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वे अपने ही कॉलेज परिसर में खुद को अजनबी और अकेला महसूस करते हैं. सर्वे में शामिल 67 प्रतिशत छात्र दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग से आते हैं.

स्टूडेंट्स पर तनाव की प्रमुख वजह

  • पढ़ाई का भारी तनाव: परीक्षाओं और आगे बढ़ने का अत्यधिक दबाव.
  • भेदभाव और छुआछूत: जाति, लिंग, भाषा और पृष्ठभूमि के आधार पर होने वाला भेदभाव.
  • यौन उत्पीड़न और आर्थिक तंगी: गरीबी और अपनी बात न कह पाने का डर. कॉलेजों में मदद की भारी कमी.

24 घंटे मेडिकल सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश

आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे जैसे बड़े संस्थानों में लगातार हो रही छात्रों की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने सभी बड़े शिक्षण संस्थानों को आदेश दिया है कि अगर किसी छात्र की अप्राकृतिक मौत होती है तो उसकी तुरंत सूचना दी जाए और हॉस्टलों में 24 घंटे मेडिकल (डॉक्टरी) सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

32% छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नही लगभग 32 प्रतिशत छात्रों ने बताया कि उनके संस्थान में मानसिक तनाव दूर करने या सलाह देने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.

विशेषज्ञ गायब

70 प्रतिशत से ज्यादा कॉलेजों में छात्रों की काउंसलिंग (college counselling) के लिए कोई पक्का डॉक्टर या विशेषज्ञ तैनात नहीं है. प्रशासन पर भरोसा नहीं अध्ययन में शामिल 44 प्रतिशत छात्रों को नहीं लगता कि कॉलेज प्रशासन उनकी शिकायतों पर सही और निष्पक्ष कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें :- World Heart Day: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

About the Author: Mazhar Pathan
मैं पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान न्यूज़ रूम से लेकर ज़मीनी स्तर तक पत्रकारिता के विभिन्न आयामों में काम करने का अनुभव हासिल किया है। ऑफिस में वीडियो एंकरिंग से लेकर फील्ड में ग्राउंड रिपोर्टिंग तक, मैंने अलग-अलग विषयों और मुद्दों पर काम किया है। सामाजिक, राजनीतिक, समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग, लेखन और वीडियो कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।

Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें