NCP Merger: पार्थ पवार की शर्त से अटका विलय? शरद पवार के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Tuesday, November 10, 2026

Updated On: Tuesday, November 10, 2026

Parth Pawar and Sharad Pawar amid NCP merger discussions in Maharashtra

राकां के विलय को लेकर चल रही चर्चा के बीच ऐसी खबर है कि दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार ने इसमें नया अड़ंगा डाल दिया है। उन्होंने साफ तौर से विलय के बाद प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे को साइड लाइन करने की शर्त राकां अध्यक्ष शरद पवार के सामने रखी है।

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Tuesday, November 10, 2026

पार्थ ने नया पैंतरा खेलते हुए कहा है कि ये दोनों नेता विश्वास के काबिल नहीं हैं। उन्होंने शरद पवार को याद दिलाया है कि पहले इन दोनों नेताओं ने आप को धोखा दिया, बाद में उन्होंने मेरे पिता (अजीत पवार) को तकलीफ दी। ऐसे में विलय के बाद भी इन दोनों पर भरोसा करना मुश्किल है। अब पार्थ के इस अड़ंगे से विलय की राह में बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शरद पवार के लिए पटेल-तटकरे को साइड लाइन करना आसान नहीं होगा।

​हाल में 2 बार पार्थ पवार की शरद पवार से हुई मुलाकात

​

हाल के दिनों में पार्थ पवार ने शरद पवार से दो बार मुलाकात की है। ये दोनों मुलाकात पवार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिल्वर ओक निवास पर हुई हैं। इन दोनों मुलाकात के दौरान पार्थ ने विलय को लेकर अपना स्टैंड साफ़ किया है। उनका साफ तौर से कहना है कि जब तक पटेल व तटकरे को लेकर शरद पवार अपना स्टैंड क्लियर नहीं करते हैं, तब तक विलय पर बातचीत मुश्किल है।

आज होगी अहम बैठक, प्रफुल्ल पटेल की होगी सीनियर पवार से चर्चा

​

शरद पवार जब अस्पताल में भर्ती थे, तब प्रफुल पटेल ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे 10 नवंबर के बाद बैठक करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें पवार और पटेल के बीच होने वाली बैठक पर टिकी हैं। एक सूत्र का कहना है कि 10 नवंबर को दोनों गुटों के नेताओं की बैठक हो सकती है।

सुनेत्रा पवार व पार्थ के सामने बड़े सवाल

​राकां के दोनों गुटों के विलय के बाद सुनेत्रा पवार के परिवार का क्या रोल होगा? क्या सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनी रहेंगी? या फिर उनकी जगह किसी और सीनियर नेता को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

​

इन सवालों की वजह से सुनेत्रा पवार और उनके करीबी फिलहाल इस विलय को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

​पार्थ पवार को लग रहा है कि विलय के बाद उन्हें साइड लाइन कर दिया जाएगा।

​राकां के गुटों का विलय क्यों चाहती है BJP !

​परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों को संसद में दो-तिहाई बहुमत से पास कराने के उद्देश्य से बीजेपी नेतृत्व क्षेत्रीय दलों से नजदीकी बनाने के प्रयासों में लगा हुआ है। इन दलों में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकां भी शामिल है। बीजेपी हाईकोर्ट का विचार है कि पवार व्यापक राजनीतिक नेटवर्क वाले अनुभवी नेता हैं, जिनके समर्थन से इन विधेयकों को पारित कराया जा सकेगा। इस संबंध में बीजेपी की पहल के 2 संकेत सामने आए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राकां के अजीत पवार गुट के उन नेताओं से भेंट की जो मानते हैं कि पार्थ पवार द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को फोन किया, जब पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती थे। ऐसी स्थिति में जब कांग्रेस देश के विपक्षी दलों के बीच अपना आधार मजबूती से बढ़ा रही है, तब बीजेपी भी चाहती है कि राकां के दोनों गुटों का विलय हो जाए, जिससे उसके समर्थन का पूरा लाभ मिले। इस मामले में अंतिम फैसला शरद पवार के हाथों में है।

शरद पवार कब पाला बदल लें, नहीं कहा जा सकता

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि अपने 8 लोकसभा सदस्यों के साथ राकां एक उल्लेखनीय ताकत है। बीजेपी की रणनीति है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को मजबूत बनाया जाए। पिछले समय से यह भी माना जा रहा है कि यदि ऐसा विलय होता है, तो मोदी सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बना देंगे. मोदी और पवार के संबंध पुराने रहे हैं. कुछ वर्ष पूर्व बारामती में आयोजित एक समारोह में तो मोदी ने यह तक कहा था कि शरद पवार उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं। राजनीति में शरद पवार कब पाला बदलेंगे, कहा नहीं जा सकता। जब वह 38 वर्ष के थे तभी वसंत दादा पाटिल की सरकार से बगावत कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए थे। उन्होंने विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ी, लेकिन बाद में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में 10 वर्ष मंत्री रहे. उस समय उन्हें कांग्रेस और सोनिया का नेतृत्व स्वीकार था।

​

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटिया टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटिया टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण