मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक, जनसेवा के 23 वर्ष का सफर

मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक, जनसेवा के 23 वर्ष का सफर

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Tuesday, October 8, 2024

23 years journey of narendra modi
23 years journey of narendra modi

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद संभालते 23 वर्ष पूरे किये। इसे उन्होंने जनसेवा के 23 साल का सफर कहा है। आज उन्होंने इन 23 वर्षों में पहले गुजरात फिर प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास के लिए उठाए गए कदम का उल्लेख किया।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Tuesday, October 8, 2024

ठीक आज से 23 साल पहले वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पहली बार किसी संवैधानिक पद पर आसीन हुए थे। तत्कालीन भाजपा (BJP) हाईकमान ने 7 अक्टूबर 2001 को उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाकर दिल्ली से भेजा था। पहले मुख्यमंत्री फिर प्रधानमंत्री बने मोदी इन 23 सालों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ इन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किये हैं, जो अब तक किसी भी भारतीय राजनीतिज्ञों ने नहीं बना पाएं।

नरेंद्र मोदी करीब 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। जब इन्हें मुख्यमंत्री बनाकर गुजरात भेजा गया, तब प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा भूकंप से तबाह हो चुका था। प्रदेश के करीब 8 जिलों ने भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई थी, जिससे उबरने में प्रदेश को कई वर्ष लगते। कच्छ के कई शहर पूरी तरह तबाह हो चुका था। नरेंद्र मोदी ने उक्त भूकंप से न केवल प्रभावित क्षेत्रों को बल्कि पूरे प्रदेश को उससे उबारा। पूरी तरह से उजड़ चुके भुज, भचाऊ जैसे शहर का नवनिर्माण किया गया।

अब तक कोई चुनाव नहीं हारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। अब तक न उन्होंने कोई चुनाव हारा है और न ही उनके नेतृत्व में भाजपा चुनाव हारी है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से वहां उनके नेतृत्व में ही भाजपा चुनाव लड़ती रही है। अभी तक वह सभी चुनाव जीती है। उसी प्रकार 2014 से पार्टी लोकसभा का चुनाव इनके नेतृत्व में लड़ रही है। इनके नेतृत्व में पार्टी लगातार तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती है। यह गैर कांग्रेस पार्टी के लिए एक रिकॉर्ड है।

मुख्यमंत्री (CM) और प्रधानमंत्री (PM) के रूप में सीधा प्रवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय राजनेता हैं, जो पहली बार विधानसभा में प्रवेश मुख्यमंत्री के रूप में किये तो वहीं लोकसभा में भी उनके कदम सीधे प्रधानमंत्री के रूप में ही पड़े हैं। ऐसा करने वाले वे देश के पहले राजनीतिज्ञ हैं। 07 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उसी प्रकार 26 मई 2014 से (दस वर्षों से ज्यादा) वे अब तक देश के प्रधानमंत्री हैं। इस तरह प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह लगातार तीसरा कार्यकाल है।

जनसेवा के 23 साल

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आज जनसेवा के 23 साल पूरा करने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला। आज उन्होंने ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखे हैं। उन्होंने लोगों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए आभार भी जताया।

उन्होंने आगे लिखा, ‘7 अक्टूबर 2001 को मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने की जिम्मेदारी संभाली। मेरे जैसे विनम्र कार्यकर्ता को राज्य प्रशासन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपना मेरी पार्टी की महानता थी।’

गुजरात के किया पुनर्निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर आगे लिखा कि जब मैंने मुख्यमंत्री पद संभाला, तब गुजरात कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। 2001 का कच्छ भूकंप, उससे पहले सुपर चक्रवात, सूखा और सांप्रदायिकता और जातिवाद जैसे कुशासन की विरासत। लोगों की शक्ति से हमने गुजरात का पुनर्निर्माण किया। उद्योग के साथ कृषि जैसे क्षेत्र में भी प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रदेश का एक तरह से पुनर्निर्माण किया।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें