Asian Games 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब खेलेगी टीम इंडिया

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, August 26, 2026

Updated On: Wednesday, August 26, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत की क्रिकेट टीम के शेड्यूल को दर्शाती तस्वीर

Asian Games 2026 में क्रिकेट का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है. जापान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें हिस्सा लेंगी. महिला टीम 17 सितंबर को जापान से भिड़ेगी, जबकि पुरुष टीम 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगी. दोनों टीमों की नजर गोल्ड मेडल पर रहेगी.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Wednesday, August 26, 2026

Asian Games 2026 में क्रिकेट को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. महिला क्रिकेट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी, जबकि पुरुषों का टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा. दोनों प्रतियोगिताओं में भारत मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा.

पुरुष टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह

पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. बाकी छह टीमें पहले ग्रुप चरण में भिड़ेंगी और वहां से चार टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी. भारत अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा, जहां उसका सामना ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा.

पुरुष टूर्नामेंट में शामिल टीमें

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हॉन्ग कॉन्ग चीन, मलेशिया और ओमान पुरुष प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप बी में हॉन्ग कॉन्ग चीन, मलेशिया और ओमान को रखा गया है.

महिला टीम की शुरुआत जापान के खिलाफ

महिला क्रिकेट में कुल आठ टीमें मैदान पर होंगी और प्रतियोगिता सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होगी. भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 17 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ होगा. इसके बाद सेमीफाइनल 20 सितंबर और पदक मुकाबले 22 सितंबर को खेले जाएंगे.

महिला टूर्नामेंट की टीमें

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जापान, चीन, मलेशिया और थाईलैंड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

पुरुषों के अहम मुकाबले

पुरुष टूर्नामेंट का शुरुआती दौर 24 से 26 सितंबर तक चलेगा. इसके बाद 28 और 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे. सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को होंगे, जबकि कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले 3 अक्टूबर को निर्धारित हैं. 

शेड्यूल पर नजर डालें तो:

  • 24 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम जापान, हॉन्ग कॉन्ग चीन बनाम मलेशिया
  • 25 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम नेपाल, हॉन्ग कॉन्ग चीन बनाम ओमान
  • 26 सितंबर: जापान बनाम नेपाल, मलेशिया बनाम ओमान
  • 28 सितंबर: भारत और पाकिस्तान के क्वार्टर फाइनल
  • 29 सितंबर: बांग्लादेश और श्रीलंका के क्वार्टर फाइनल
  • 1 अक्टूबर: दोनों सेमीफाइनल
  • 3 अक्टूबर: ब्रॉन्ज मेडल और गोल्ड मेडल मुकाबला

महिला क्रिकेट में कब होंगे मुकाबले?

महिला वर्ग में 17 सितंबर को भारत-जापान और बांग्लादेश-चीन के क्वार्टर फाइनल होंगे. 18 सितंबर को मलेशिया-श्रीलंका और पाकिस्तान-थाईलैंड आमने-सामने होंगे. इसके बाद 20 सितंबर को सेमीफाइनल और 22 सितंबर को पदक मुकाबले खेले जाएंगे.

भारत की नजर फिर गोल्ड पर

हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला, दोनों क्रिकेट प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता था. अब आइची-नागोया में टीम इंडिया के सामने अपने खिताब को बचाने की चुनौती होगी. खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों टीमें सीधे नॉकआउट दौर से अभियान शुरू करेंगी, इसलिए शुरुआत से ही हर मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण