Sports News
GT vs DC IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
GT vs DC IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Friday, April 18, 2025
Last Updated On: Thursday, April 17, 2025
GT vs DC IPL 2025: IPL 2025 गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) दोनों टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं. 19 अप्रैल को ये दो मजबूत टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी. GT ने अब तक 6 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में अच्छी जगह बनाई है, वहीं DC ने 6 में से 5 मैच जीतकर ज़बरदस्त लय पकड़ी हुई है. अब दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है, जहां हर फैन की नजर इस पर होगी कि कौन सी टीम मारेगी बाज़ी! इस मुकाबले से पहले हम आपको बताएंगे दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग इलेवन की संभावनाएं, और उन खिलाड़ियों का हाल जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Thursday, April 17, 2025
TATA IPL 2025 का 35वां मुक़ाबला जबरदस्त होने वाला है! गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें शनिवार, 19 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी.
दोनों ही टीमें इस सीज़न में ज़बरदस्त लय में हैं. GT ने 6 में से 4 मुकाबले जीतकर दम दिखाया है, जबकि DC 6 में से 5 मैच जीतकर टॉप-4 में अपनी पकड़ मज़बूत कर चुकी है. अब जब ये दोनों धुरंधर टीमें आमने-सामने होंगी, साथ ही पॉइंट्स टेबल में ऊंची छलांग लगाने का सुनहरा मौका होगा.
इस मुकाबले में न सिर्फ़ दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने लायक होगी, बल्कि कई स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी रोमांच को और बढ़ाएगा. इस लेख में हम जानेंगे GT और DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, टॉप परफॉर्मर खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म और कुछ अहम आंकड़े — ताकि आपको अंदाज़ा हो सके कि किसका पलड़ा भारी है, और किसके बल्ले या गेंद से मचेगा धमाल!
गुजरात टाइटंस (GT) इस सीज़न में शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार लय में नजर आ रही है. टीम के पास जोस बटलर और साई सुदर्शन जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलट सकते हैं.
वहीं, दूसरी ओर DC अक्षर पटेल की कप्तानी में छह में से पांच मैच चुकी है. टीम के पास अभिषेक पोरेल, फाफ डू प्लेसिस और के एल राहुल जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो विरोधी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.
GT vs DC : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) |
समय (Time) | दोपहर 3:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
टीमें (Teams) | गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
कप्तान (Captain) GT | शुभमन गिल |
कप्तान (Captain) DC | अक्षर पटेल |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) GT | 1 बार (2022 में) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) DC | कोई जीत नहीं |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) GT | शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) DC | अभिषेक पोरेल, फाफ डू प्लेसिस और के एल राहुल |
GT बनाम DC: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 5 है. इसमें गुजरात को 2 मुकाबले में जीत मिली है जबकि दिल्ली 3 बार जीती है. अब तक IPL में GT और DC के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 5 |
GT की जीत (GT won) | 2 |
DCकी जीत (DC won) | 3 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
GT vs DC, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium – Ahmedabad)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच T20 मुकाबलों, खासकर IPL में बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. इस मैदान की सतह शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद जरूर देती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने में आसानी होती है. बड़े स्कोर बनाने वाली टीमों के लिए यह मैदान हमेशा अनुकूल रहा है. गुजरात टाइटन्स (GT) का घरेलू मैदान होने के कारण टीम यहां बेहतर तालमेल के साथ खेलती है. ऐसे में GT vs DC का यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Narendra Modi Stadium)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 38 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 18 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 20 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 171.56 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 159 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 243/3 By PBKS vs GT |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 89 By GT vs DC |
GT vs DC, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- शुभमन गिल (GT): भमन गिल (GT) – गुजरात टाइटन्स की शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. गिल ने कई मैचों में तूफानी पारियां खेली. पिछले मैच में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 38 गेंदों में 60 रन बनाए.
- जोस बटलर (GT): जोस बटलर भी टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं. कई मैचों में विरोधी टीम के खिलाफ अहम पारियां खेली. हालांकि पिछले कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन देखने को नहीं मिला.
- साई सुदर्शन (GT): राजस्थान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली.वे मध्यक्रम में टीम को स्थिरता और गति दोनों प्रदान करते हैं.
- अक्षर पटेल (DC): अक्षर पटेल नए कप्तान के रूप में अपनी ऑलराउंड क्षमताओं से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे.
- अभिषेक पोरेल (DC): अनुभवी बल्लेबाज और विकेट कीपर हैं, टीम के लिए अभी तक ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं.
- के एल राहुल (DC): के एल राहुल इस बार दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंदों में 93 रन बनाए.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस (GT) | लखनऊ के खिलाफ 38 गेंदों में 60 रन बनाए, राजस्थान के खिलाफ 2 बनाकर पवेलियन लौटे |
जोस बटलर | गुजरात टाइटंस (GT) | बेंगलुरु के खिलाफ 39 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली, हैदराबाद के खिलाफ शून्य पर आउट |
साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस (GT) | राजस्थान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली, टीम को मिडल ऑर्डर में स्थिरता दी |
अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | अभी तक का हाईएस्ट रिकॉर्ड 34 रन, कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. |
अभिषेक पोरेल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 37 गेंदों में 49 रन जड़े |
के एल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | कई मैचों में शानदार प्रदर्शन, बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली |
GT vs DC IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- शाहरुख खान (GT): मुंबई के खिलाफ 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाने वाले शाहरुख पिछले कुछ मैचों में रन बनाने में नाकाम रहे हैं
- मोहित शर्मा (DC): कई मैचों में खराब प्रदर्शन, अपने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
शाहरुख खान | गुजरात टाइटंस (GT) | मुंबई के खिलाफ 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट |
मोहित शर्मा | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | कई मैचों में खराब प्रदर्शन, अपने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट |
GT संभावित प्लेइंग 11 (GT Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | शुभमन गिल (कप्तान) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹16.50 करोड़ |
2 | जोस बटलर (विकेटकीपर) | बल्लेबाज (Wicketkeeper) | ₹15.75 करोड़ |
3 | साई सुदर्शन | बल्लेबाज (Batsman) | ₹8.50 करोड़ |
4 | शाहरुख खान | बल्लेबाज (Batsman) | ₹4.00 करोड़ |
5 | राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर (All-rounder) | ₹4.00 करोड़ |
6 | आर. साई किशोर | गेंदबाज (Bowler) | ₹2.00 करोड़ |
7 | अर्शद खान | गेंदबाज (Bowler) | ₹1.30 करोड़ |
8 | राशिद खान | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹18.00 करोड़ |
9 | कगिसो रबाडा | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹10.75 करोड़ |
10 | मोहम्मद सिराज | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹12.25 करोड़ |
11 | प्रसिद्ध कृष्णा | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹9.50 करोड़ |
DC संभावित प्लेइंग 11 (DC Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | कीमत (Price Sold) |
---|---|---|---|
1 | करुण नायर (Karun Nair) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹50 लाख (INR 50.00 lakh) |
2 | जैक फ्रेजर-मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹9.00 करोड़ (INR 9.00 Crore) |
3 | अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) (विकेटकीपर) | विकेटकीपर (Wicket-Keeper) | ₹4.00 करोड़ (INR 4.00 Crore) |
4 | केएल राहुल (KL Rahul) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹14.00 करोड़ (INR 14.00 Crore) |
5 | ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹10.00 करोड़ (INR 10.00 Crore) |
6 | अक्षर पटेल (Axar Patel) (कप्तान) | कप्तान (Captain) | ₹16.50 करोड़ (INR 16.50 Crore) |
7 | आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹3.80 करोड़ (INR 3.80 Crore) |
8 | कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹13.25 करोड़ (INR 13.25 Crore) |
9 | मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹11.75 करोड़ (INR 11.75 Crore) |
10 | मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹8.00 करोड़ (INR 8.00 Crore) |
11 | मोहित शर्मा (Mohit Sharma) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹2.20 करोड़ (INR 2.20 Crore) |
GT के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को लखनऊ से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने 20 ओवर में 180 रन बनाए थे, मार्कराम और पूरन की 119 रनों की साझेदारी ने गुजरात को हराने में अहम भूमिका निभाई थी.
DC के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 का दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पिछला मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में फैसला हुआ. RR ने सुपर ओवर में 11 रन बनाए, लेकिन दिल्ली ने जवाब में सिर्फ चार गेंदों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था.
GT vs DC संभावित परिणाम (Possible Outcome)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.