Sports News
LSG vs DC IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
LSG vs DC IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Monday, April 21, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
LSG vs DC IPL 2025: आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला मंगलवार, 22 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. लखनऊ ने अब तक अपने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में यह मैच दोनों ही टीमों के लिए टेबल पॉइंट में मजबूती हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. इस लेख में हम LSG और DC के रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण करेंगे, ताकि आप समझ सकें कि इस रोमांचक मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
TATA IPL 2025 का 40वां मुकाबला मंगलवार, 22 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस सीज़न में दोनों ही टीमों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. लखनऊ ने अब तक 8 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली की टीम ने 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में एक निर्णायक मोड़ बन सकता है. इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. लखनऊ की ताकत उसकी मजबूत गेंदबाज़ी और मध्यक्रम है, जबकि दिल्ली की टीम में युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने के लिए पूरा दमखम लगाएंगी.
इस लेख में हम आगे आपको बताएंगे कि लखनऊ और दिल्ली के बीच अब तक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या कहता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, कौन-कौन से खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, और आंकड़ों के आधार पर किस टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आज का मैच किस टीम के पक्ष में जा सकता है, तो आगे का विश्लेषण ज़रूर पढ़ें. इस बार ऋषभ पंत LSG की कप्तानी संभाल रहे हैं. टीम में निकोलस पूरन, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम जैसे दमदार खिलाड़ी शामिल हैं, जो राजस्थान को हराने के बाद अब दिल्ली के खिलाफ भी जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कमान इस बार अक्षर पटेल संभाल रहे हैं और उनकी अगुवाई में टीम बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है. स्क्वाड में ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं.
LSG vs DC : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | इकाना क्रिकेट, स्टेडियम |
टीमें (Teams) | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
कप्तान (Captain) LSG | ऋषभ पंत |
कप्तान (Captain) DC | अक्षर पटेल |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) LSG | कोई जीत नहीं |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) DC | कोई जीत नहीं |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) LSG | निकोलस पूरन, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) DC | ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल |
LSG बनाम DC: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है.LSG और DC के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 6 |
LSG की जीत (LSG won) | 3 |
DC की जीत (DC won) | 3 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium – Lucknow)
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच को पारंपरिक रूप से धीमा और स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है. यहां की सतह पर शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जाती है. बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, खासकर दूसरी पारी में, जहां रन चेज़ करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
यह LSG का घरेलू मैदान है, और टीम इस पिच की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. ऐसे में DC के लिए यहां चुनौती थोड़ी अधिक हो सकती है. मैच लो-टू-मिड स्कोरिंग हो सकता है, जिसमें गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी.
इकाना स्टेडियम, लखनऊ पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Ekana Stadium – Lucknow)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 18 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 8 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 9 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 168 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 150 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 235/6 (LSG vs KKR) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 108/10 (SRH vs LSG) |
LSG vs DC, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- निकोलस पूरन (LSG): पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ बल्ला धीमा चला. 8 गेंदों में 11 रन बनाए, कई मैचों में अहम पारियां खेलीं.
- मिशेल मार्श (LSG): पिछले मैच मिशेल का भी बल्ला खामोश रहा, 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. इस सीजन में चार अर्धशतक.
- एडेन मार्कराम (LSG): पिछले मैच में राजस्स्थान के खिलाफ 45 गेंदों में 66 रन जड़े, इस सीजन में अब तक तीन अर्धशतक अपने नाम किए.
- ट्रिस्टन स्टब्स (DC): बेंगलुरु के खिलाफ 23 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली, मुंबई के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट.
- के एल राहुल (DC): के एल राहुल इस बार दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंदों में 93 बनाकर दिल्ली को जीत दिलाई थी.
- अक्षर पटेल (DC): पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 32 गेंदों में 39 रन बनाए.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ बल्ला धीमा चला. 8 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए, कई मैचों में अहम पारियां खेलीं. |
मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | पिछले मैच मिशेल का भी बल्ला खामोश रहा, 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. इस सीजन में चार अर्धशतक. |
एडेन मार्कराम | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | पिछले मैच में राजस्स्थान के खिलाफ 45 गेंदों में 66 रन जड़े, इस सीजन में अब तक तीन अर्धशतक अपने नाम किए. |
ट्रिस्टन स्टब्स | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | बेंगलुरु के खिलाफ 23 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली, मुंबई के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट |
केएल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंदों में 93 की तूफानी पारी खेली |
अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | गुजरात के खिलाफ 32 गेंदों में 39 रन बनाए |
LSG vs DC IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
डेविड मिलर (LSG): 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट, कई मैचों में बेकार प्रदर्शन रहा.
कुलदीप यादव (DC): अब तक सिर्फ 10 रन बनाए.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
डेविड मिलर | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट, कई मैचों में बेकार प्रदर्शन रहा |
कुलदीप यादव | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | अब तक सिर्फ 10 रन बनाए |
LSG संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | एडन मार्कराम (Aiden Markram) | बल्लेबाज | ₹2.00 करोड़ |
2 | मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹3.40 करोड़ |
3 | निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹21.00 करोड़ |
4 | आयुष बडोनी (Ayush Badoni) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹4.00 करोड़ |
5 | ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) (Rishabh Pant) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹27.00 करोड़ |
6 | डेविड मिलर (David Miller) | बल्लेबाज | ₹7.50 करोड़ |
7 | प्रिंस यादव (Prince Yadav) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
8 | दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
9 | शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.40 करोड़ |
10 | शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.00 करोड़ |
11 | रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | गेंदबाज | ₹11.00 करोड़ |
DC संभावित प्लेइंग 11 (DC Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | कीमत (Price Sold) |
---|---|---|---|
1 | फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) (उप-कप्तान) | उप-कप्तान (Vice-Captain) | ₹2.00 करोड़ (INR 2.00 Crore) |
2 | जैक फ्रेजर-मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹9.00 करोड़ (INR 9.00 Crore) |
3 | अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) (विकेटकीपर) | विकेटकीपर (Wicket-Keeper) | ₹4.00 करोड़ (INR 4.00 Crore) |
4 | केएल राहुल (KL Rahul) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹14.00 करोड़ (INR 14.00 Crore) |
5 | ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹10.00 करोड़ (INR 10.00 Crore) |
6 | अक्षर पटेल (Axar Patel) (कप्तान) | कप्तान (Captain) | ₹16.50 करोड़ (INR 16.50 Crore) |
7 | आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹3.80 करोड़ (INR 3.80 Crore) |
8 | कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹13.25 करोड़ (INR 13.25 Crore) |
9 | मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹11.75 करोड़ (INR 11.75 Crore) |
10 | मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹8.00 करोड़ (INR 8.00 Crore) |
11 | मोहित शर्मा (Mohit Sharma) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹2.20 करोड़ (INR 2.20 Crore) |
LSG के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. LSG ने RR को 2 रन से हराकर अहम जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 178/5 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल (74 रन) और रियान पराग (39 रन) ने उपयोगी योगदान दिया.
जवाब में LSG की ओर से एडेन मार्कराम ने 66 रन, आयुष बडोनी ने 50 रन और अब्दुल समद ने 10 गेंदों में तेज़तर्रार 30 रन बनाए. अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज़ी और रणनीतिक सूझबूझ ने टीम को जीत दिलाई.
DC के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन दिखाया. 203 रनों का स्कोर किसी भी IPL मैच में एक मजबूत लक्ष्य माना जाता है, और DC की बैटिंग लाइन-अप ने उस स्तर को बखूबी छुआ. अक्षर पटेल की 39 रन की पारी ने टीम को संतुलन दिया, वहीं अशुतोष शर्मा, करुण नायर, स्टब्स और केएल राहुल ने आक्रामक अंदाज़ में रन बनाए. इससे साफ़ है कि दिल्ली का मिडल ऑर्डर और लोअर मिडल ऑर्डर इस वक्त अच्छे टच में है.
लेकिन मैच में असली फर्क उनकी गेंदबाज़ी ने डाला. 204 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए DC के बॉलर न तो पावरप्ले में विकेट निकाल पाए और न ही डेथ ओवर्स में रन रोक सके. जोस बटलर की 97 रनों की पारी ने DC की आक्रमण गेंदबाज़ी को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया. रदरफोर्ड और सुदर्शन ने बीच के ओवरों में बिना दबाव के रन बटोरे और अंत में राहुल तेवतिया ने तीन गेंदों में मैच खत्म कर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई.
LSG vs DC संभावित परिणाम (Possible Outcome)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.