Sports News
AUS vs ENG 1st Test Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की ऐतिहासिक भिडंत, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Thursday, November 20, 2025
Last Updated On: Thursday, November 20, 2025
AUS vs ENG Ashes 1st Test Pitch Report, Weather Report: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज द ऐशेज (The Ashes 2025-26) शुक्रवार से शुरू हो रही है. सीरीज़ का पहला टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के आधुनिक Perth Stadium में खेला जाएगा. यह ओपनिंग टेस्ट दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां ऑस्ट्रेलिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड इस बार इतिहास बदलने के इरादे से मैदान में उतरेगा. आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, और दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Thursday, November 20, 2025
AUS vs ENG Ashes 1st Test 2025 Pitch, Weather Report, Head to Head: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज़ दी ऐशेज का आगाज़ शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 से पर्थ स्टेडियम में होगा. यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:50 AM बजे शुरू होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध रहेगा. इंग्लैंड अपनी पिछली ऐशेज हार का बदला लेने के लिए उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगा. पर्थ की उछालभरी और तेज़ पिच हमेशा से पेसर्स के लिए जन्नत रही है, जो इस मैच को और रोमांचक बनाती है. आइए जानते हैं Perth Stadium Pitch Report, Perth Weather Update और दोनों टीमों के बीच Head to Head Stats.
AUS vs ENG 1st Test Match Venue & Timing
| Match Details | Information |
|---|---|
| Match | AUS vs ENG 1st Test 2025 |
| Series | The Ashes, 2025-26 |
| Venue | Perth Stadium, Perth |
| Date | Friday, November 21, 2025 |
| Time | 10:20 AM LOCAL, 2:20 AM GMT |
AUS vs ENG Ashes 1st Test Pitch Report: पर्थ की पिच रिपोर्ट
Perth Stadium की पिच हमेशा से अपने बेहतरीन बाउंस, गति और कैरी (carry) के लिए जानी जाती है. यहां नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग और मूवमेंट मिलती है, खासकर पहले दो दिनों में. बल्लेबाजों के लिए शुरुआती सेशन बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं क्योंकि पिच पर स्वाभाविक उछाल तेज़ गेंदबाजों को खतरनाक बना देता है. तीसरे दिन के बाद पिच थोड़ा फ्लैट होती है और बल्लेबाजी कुछ आसान लगती है. हालांकि मैच के चौथे और पांचवें दिन जैसे-जैसे सतह टूटने लगती है, स्पिनर्स को भी फुटमार्क से मदद मिलने लगती है.
स्पिनर्स को भी यहां थोड़ी बहुत टर्न मिल जाती है. यानी सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं, स्पिनर्स भी कुछ हद तक असर दिखा सकते हैं. बल्लेबाज़ों के लिए भी यह पिच बहुत कठिन नहीं होती. सही तकनीक के साथ रन बनाना संभव है. कुल मिलाकर यह एक संतुलित पिच है जिसमें गेंदबाज़ों को मौका, स्पिनर्स को टर्न और बल्लेबाज़ों को खेलने की पूरी आज़ादी. इसे एक परफेक्ट क्रिकेटिंग पिच कहा जा सकता है.
Perth Stadium Records & Stats (Tests)
- औसत पहली पारी का स्कोर: 300-330 रन
- औसत दूसरी पारी का स्कोर: 310-340 रन
- औसत तीसरी पारी का स्कोर: 260-280 रन
- औसत चौथी पारी का स्कोर: 180-220 रन
The Ashes 1st Test AUS vs ENG Weather Report: पर्थ का मौसम
पर्थ में नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम आमतौर पर साफ और गर्म रहता है. मैच के दौरान तापमान 20°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है. सुबह के समय ठंडी हवा और हल्की नमी तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद दे सकती है, जबकि दोपहर के समय तेज धूप बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो सकती है. बारिश की कोई खास संभावना नहीं है, जिससे पूरे पांच दिन का खेल बिना किसी बाधा के होने की पूरी उम्मीद है.
| मौसम स्थिति | विवरण |
|---|---|
| आसमान | साफ और धूप वाला |
| बारिश की संभावना | बहुत कम (2-5%) |
| अधिकतम तापमान | 31-32°C |
| न्यूनतम तापमान | 20-21°C |
| आर्द्रता | लगभग 45-55% |
| हवा की गति | 15-20 km/h पश्चिम दिशा से |
AUS vs ENG Head to Head Stats (Tests)
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बेहद लंबा और रोमांचक है. दोनों टीमों ने अब तक 361 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है:
| टीम | कुल टेस्ट | ऑस्ट्रेलिया जीता | इंग्लैंड जीता | ड्रॉ |
|---|---|---|---|---|
| AUS vs ENG (Tests) | 361 | 152 | 112 | 97 |
इंग्लैंड इस बार मन बना चुका है कि पुराने रिकॉर्ड बदले जाने चाहिए, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर किसी भी तरह की ढिलाई देने के मूड में नहीं है.
यह भी पढ़ें :- Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की महाभिड़ंत, जानें कब कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच















