Sports News
IND-W vs NZ-W Playing-XI: भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग-11 और प्रमुख खिलाड़ी
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Wednesday, October 22, 2025
Last Updated On: Wednesday, October 22, 2025
IND-W vs NZ-W Playing-XI: ICC Women's World Cup 2025 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 23 अक्टूबर को Dr DY Patil Sports Academy, नवी मुंबई में आमने-सामने होंगी. यह टूर्नामेंट का 24वां मैच होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और प्रमुख खिलाड़ी.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Wednesday, October 22, 2025
IND-W vs NZ-W Playing-XI, Important players, Match Prediction: ICC Women’s World Cup 2025 का 24वां मुकाबला 23 अक्टूबर को नवी मुंबई के Dr DY Patil Sports Academy में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और टॉस 2:30 बजे होगा. महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ तो भारतीय टीम ने जीता जिताया मैच गंवा दिया. अब टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है. भारतीय महिला टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम कप्तान सोफी डिवाइन की अगुआई में जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और इस मुकाबले के प्रमुख खिलाड़ी.
Match Venue & Timing
Information | Details |
---|---|
Venue | Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai |
Date | Thursday, October 23, 2025 |
Time | 3:00 PM IST |
Match | INDW vs NZW, 24th Match, ICC Women’s World Cup 2025 |
IND-W vs NZ-W Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
- India Women Probable Playing-XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.
- New Zealand Women Probable Playing-XI: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन.
IND-W vs NZ-W, ICC Women’s World Cup 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
India (IND-W) | New Zealand (NZ-W) |
---|---|
हरमनप्रीत कौर | सोफी डिवाइन |
स्मृति मंधाना | अमेलिया केर |
दीप्ति शर्मा | सूजी बेट्स |
ऋचा घोष | ली ताहुहू |
रेणुका सिंह ठाकुर | जेस केर |
IND-W vs NZ-W, ICC Women’s World Cup 2025 Match Prediction
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित हो सकता है. भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में मजबूत नजर आ रही है. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी अनुभवी बल्लेबाजों के साथ-साथ दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर की गेंदबाजी टीम को संतुलन देती है. वहीं न्यूजीलैंड के पास सोफी डिवाइन और अमेलिया केर जैसे ऑलराउंडर हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
- भारत के जीतने की संभावना: 65%
- न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 35%
ICC Women’s World Cup 2025 के लिए दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
इंडिया वूमेन | न्यूजीलैंड वूमेन |
---|---|
दीप्ति शर्मा | ली ताहुहू |
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) | मैडी ग्रीन |
स्मृति मंधाना | सोफी डिवाइन (कप्तान) |
जेमिमा रोड्रिग्स | सूजी बेट्स |
राधा यादव | अमेलिया केर |
हरलीन देयोल | रोज़मेरी मैयर |
अरुंधति रेड्डी | जेस केर |
यास्तिका भाटिया | ब्री इलिंग |
स्नेह राणा | ब्रुक हॉलिडे |
ऋचा घोष | जॉर्जिया प्लिमर |
क्रांति गौड़ | इसाबेला गेज (विकेट कीपर) |
रेणुका सिंह | ईडन कार्सन |
प्रतिका रावल | फ्लोरा डेवोनशायर |
अमनजोत कौर | पोली इंग्लिस (विकेट कीपर) |
एनआर-श्री चरणानी | बेला जेम्स (विकेट कीपर) |
यह भी पढ़ें :- AUS vs IND 2nd ODI Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरा वनडे, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट