Sports News

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे को भारत U19 टीम में मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे वनडे

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, August 27, 2026

Last Updated On: Thursday, August 27, 2026

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का भारत U19 टीम में चयन
आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का भारत U19 टीम में चयन

ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. वनडे स्क्वाड में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है. दोनों के चयन ने सीरीज का रोमांच बढ़ा दिया है. मुकाबले सितंबर में राजकोट में खेले जाएंगे. 

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, August 27, 2026

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने युवा टीम का ऐलान कर दिया है. इस चयन की सबसे ज्यादा चर्चा दो नामों को लेकर हो रही है-पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (Virender Sehwag Son) और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़. दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है.

वनडे और मल्टी-डे के लिए अलग-अलग कप्तान

तीन मैचों की वनडे सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए जिम्मेदारी बदल जाएगी. इस फॉर्मेट में यशबर्धन चौहान कप्तान होंगे और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

वनडे टीम में कौन-कौन शामिल?

भारत U19 की वनडे टीम में कई युवा प्रतिभाओं को मौका दिया गया है.

वनडे स्क्वाड:

  • लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)
  • यशबर्धन चौहान (उपकप्तान)
  • रजत बघेल (विकेटकीपर)
  • आर्यवीर सहवाग
  • वी.के. विनीत
  • कुशाग्र ओझा
  • अर्जुन राजपूत
  • मनाल चौहान
  • अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)
  • वी. यशवीर
  • रोहित यादव
  • शाविन विनोद
  • मोहित उलवा
  • चिगुरुपति वेंकटा
  • काव्या पटेल

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए यह टीम

मल्टी-डे स्क्वाड:

  • यशबर्धन चौहान (कप्तान)
  • लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान)
  • सागर विर्क
  • कुशाग्र ओझा
  • मनाल चौहान
  • कुश पटेल
  • मानव कृष्णा (विकेटकीपर)
  • अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर)
  • रोहित यादव
  • ईशान ओम
  • अयान अकरम
  • प्रणव राघवेंद्र
  • प्रियांशु सिंह
  • मोहित उलवा
  • आर्यन यादव

आर्यवीर के प्रदर्शन ने दिलाया मौका

आर्यवीर सहवाग के लिए यह भारत U19 टीम में पहला चयन है. उन्होंने घरेलू स्तर पर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर ने 2024 की कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रनों की बड़ी पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के लिए खेलते हुए भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई. अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा अवसर है.

कब और कहां होंगे मुकाबले?

तीनों वनडे मैच और पहला मल्टी-डे मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा. दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद के बी ग्राउंड पर होगा.

सीरीज का शेड्यूल:

  • 18 सितंबर: पहला वनडे, राजकोट
  • 21 सितंबर: दूसरा वनडे, राजकोट
  • 23 सितंबर: तीसरा वनडे, राजकोट
  • 27 से 30 सितंबर: पहला मल्टी-डे मैच, राजकोट
  • 5 से 8 अक्टूबर: दूसरा मल्टी-डे मैच, अहमदाबाद

सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री ने इस युवा सीरीज को खास बना दिया है. अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इन दोनों युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें