Sports News
PAK vs SL Playing-XI: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सुपर-4 का मुकाबला, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, September 22, 2025
Last Updated On: Monday, September 22, 2025
PAK vs SL Playing-XI: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और श्रीलंका (PAK vs SL) की टीमें 23 सितंबर को Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi में आमने-सामने होंगी. Asia Cup T20 में यह सुपर-4 का 15वां मैच होगा. जानें पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, September 22, 2025
PAK vs SL Playing-XI, Match prediction: एशिया कप 2025 का सुपर-4 का 15वां मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा, जब पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka Asia Cup 2025) की टीमें Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi में आमने-सामने होंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 7:30 बजे होगा. पाकिस्तान की टीम अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर जीत की उम्मीद करेगी, वहीं श्रीलंका अपनी स्पिन जोड़ी और संतुलित बल्लेबाजी लाइनअप से चुनौती पेश करेगा. PAK vs SL मैच शुरू होने से पहले आइए जानते हैं किस प्लेइंग-11 के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतर सकती हैं और कौन होंगे इस मैच के प्रमुख खिलाड़ी.
Match Venue & Timing
Match Details | Information |
---|---|
Venue | Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi |
Date | Tuesday, September 23, 2025 |
Time | 8:00 PM IST |
Match | PAK vs SL, Super Fours, 15th Match, Asia Cup 2025 |
PAK vs SL Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
Pakistan Probable Playing XI | Sri Lanka Probable Playing XI |
---|---|
सैम अयूब | पथुम निसांका |
साहिबजादा फरहान | कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) |
फखर जमान | कामिल मिशारा |
सलमान आगा (कप्तान) | कुसल परेरा |
हुसैन तलत | चरिथ असलंका (कप्तान) |
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) | दासुन शनाका |
मोहम्मद नवाज | कामिंदु मेंडिस |
फहीम अशरफ | वानिन्दु हसरंगा |
शाहीन अफरीदी | दुनिथ वेलालागे |
हारिस रऊफ | दुष्मंथा चमीरा |
अबरार अहमद | नुवान तुषारा |
Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
पाकिस्तान (PAK) | श्रीलंका (SL) |
---|---|
फखर जमान | पथुम निसांका |
सलमान आगा | कुसल मेंडिस |
शाहीन अफरीदी | वानिन्दु हसरंगा |
हारिस रऊफ | दुष्मंथा चमीरा |
Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2025 Match Prediction
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. पाकिस्तान की टीम अपनी तेज गेंदबाजी अटैक से हावी होने की कोशिश करेगी, जिसमें शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, श्रीलंका की टीम अपनी स्पिन तिकड़ी वानिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस के साथ पाकिस्तान की बल्लेबाजी को चुनौती देगी. अनुभव और संतुलन के लिहाज से पाकिस्तान थोड़ी बढ़त हासिल करता दिख रहा है, लेकिन श्रीलंका की युवा टीम किसी भी समय मैच का पासा पलट सकती है.
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 55%
श्रीलंका के जीतने की संभावना: 45%
Asia cup 2025 के लिए Pakistan और Sri Lanka की टीम
पाकिस्तान की टीम | श्रीलंका की टीम |
---|---|
सलमान अली आगा (कप्तान) | चरिथ असलंका (कप्तान) |
अबरार अहमद | पथुम निसांका |
फहीम अशरफ | कुसल मेंडिस |
फखर जमान | कुसल परेरा |
हारिस रऊफ | नुवानीदु फर्नांडो |
हसन अली | कामिंडु मेंडिस |
हसन नवाज | कामिल मिशारा |
हुसैन तलत | दासुन शनाका |
खुशदिल शाह | वानिंदु हसरंगा |
मोहम्मद हारिस | डुनिथ वेललागे |
मोहम्मद नवाज | चमिका करुणारत्ने |
मोहम्मद वसीम जूनियर | महीश थीक्षाना |
साहिबजादा फरहान | दुशमंथा चमीरा |
सैम अयूब | बिनुरा फर्नांडो |
सलमान मिर्जा | नुवान तुषारा |
शाहीन अफरीदी | मथीशा पथिराना |
सुफियान मोकिम |
यह भी पढ़ें :-