Irfan Pathan ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी खुली चेतावनी, बोले- ‘भारत से लिया पंगा तो छोड़ेंगे नहीं…’

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, September 23, 2025

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

Irfan Pathan Pakistan Warning भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चेतावनी.
Irfan Pathan Pakistan Warning भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चेतावनी.

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. मैच के दौरान तथा उसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के उकसाने वाले रवैये पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा, जवाब मैदान और बाहर दोनों जगह मिलेगा.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025

Irfan Pathan Pakistan Warning: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शानदार अंदाज में हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया. लेकिन यह जीत केवल स्कोर तक सीमित नहीं रही, बल्कि मैदान पर हुए विवादित जश्न और इशारों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इस पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने खुलकर नाराजगी जताई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चेतावनी दी कि भारत अब किसी भी तरह की उकसावे की हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा. उन्होंने साफ कहा कि भारतीय क्रिकेटर खेल को खेल की तरह लेते हैं, लेकिन अगर कोई सीमा पार करेगा तो उसे जवाब जरूर मिलेगा.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगाई लताड़

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बर्ताव पर कड़ी नाराज़गी जताई. उन्होंने खिलाड़ियों के हावभाव और मैदान पर किए गए इशारों की जमकर आलोचना की. पठान ने कहा, “मैं उन सेलिब्रेशन के बारे में कुछ कहना चाहता हूं. साहिबजादा फरहान को पता होना चाहिए कि दोनों देशों के बीच हालात पहले से ही तनावपूर्ण हैं. मुझे लगा था कि हारिस रऊफ एक अच्छे इंसान हैं, मैं उनसे ऑस्ट्रेलिया में मिला भी था. लेकिन उन्होंने जो इशारे किए, उसकी बिल्कुल जरूरत नहीं थी. यह उनके व्यक्तित्व और परवरिश को दर्शाता है. क्रिकेट खेल मैदान पर खेला जाना चाहिए. अगर आप सोचते हैं कि हम इस पर कुछ नहीं कहेंगे, तो यह गलत है. मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि ऐसी हरकतें वही कर सकते हैं. टीवी पर जो दिखा वह बहुत खराब था, पर परदे के पीछे और भी बातें होती हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान रह जाएंगे.”

..हम जवाब जरूर देंगे- इरफान पठान

इरफान पठान ने यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ी कभी इस तरह का बर्ताव नहीं करते और न ही चुप रहने वालों में से हैं. उन्होंने कहा, “हम किसी को परेशान नहीं करते, हमारा मकसद सिर्फ क्रिकेट खेलना है. हम शुरुआत नहीं करते, लेकिन अगर कोई उकसाएगा तो हम जवाब जरूर देंगे. और यह जवाब सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि ज़ुबान से भी दिया जाएगा. कुछ पुराने खिलाड़ी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते. मैंने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 10-11 बार आउट किया है, और वो मुझे मैदान के अंदर और बाहर कभी झेल नहीं पाए.”

हारिस और फरहान का बुरा बर्ताव

गौरतलब है कि यह पहला मौका था जब फरहान ने किसी अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पर इस तरह का सेलिब्रेशन किया. उनके इस जेस्चर को सोशल मीडिया पर भड़काने वाला माना गया, खासकर उस आतंकी हमले के संदर्भ में, जो इस साल की शुरुआत में पहलगाम में हुआ था और जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. वहीं, हारिस रऊफ का भी नाम आया, जिन्होंने फैंस की ओर बाउंड्री पर प्लेन गिराने जैसा इशारा किया. इसके अलावा उन्होंने हाथ से 6-0 का संकेत भी दिया, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के झूठे दावे से जुड़ा था कि उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था.

यह भी पढ़ें :- Abhishek Sharma की बहन कोमल ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दे दी चेतावनी, अगले मैच को लेकर कह दी बड़ी बात

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें