Sports News

‘मैं तैयार नहीं था…’ मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

Authored By: Mazhar Pathan

Published On: Saturday, November 28, 2026

Last Updated On: Saturday, November 28, 2026

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा मैं तैयार नहीं था
मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा मैं तैयार नहीं था

मुंबई इंडियंस की कप्तानी दोबारा संभालने को लेकर रोहित शर्मा ने बताया कि शुरुआत में वह इसके लिए तैयार नहीं थे. आकाश अंबानी से बातचीत और काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार की.

Authored By: Mazhar Pathan

Last Updated On: Saturday, November 28, 2026

IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर काफी बात हो रही थी जिस पर अब फैसला आ चुका है. रोहित शर्मा ने दोबारा कप्तानी संभालने को लेकर बात की एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि शुरुआत में वह इस जिम्मेदारी को फिर से लेने के लिए तैयार नहीं थे लेकिनआकाश अंबानी से बातचीत के बाद उन्होंने इस बारे में विचार किया और फिर कप्तानी स्वीकार करने का फैसला किया.

रोहित का ये इंटरव्यू मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. रोहित ने कप्तानी को लेकर पत्नी के साथ भी बातचीत की थी. आकाश अंबानी से फोन पर बात कर के दोनों ने टीम को आगे ले जाने के पर चर्चा की.

कप्तानी पर रोहित ने क्या कहा

रोहित ने इंटरव्यू में कहा कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि वह दोबारा कप्तानी लेने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा, काफी कुछ हो चुका था. मैं नहीं जानता था कि क्या मैं उस मानसिक स्थिति में हूं या नहीं कि यह जिम्मेदारी ले सकूं.

उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले पर दोबारा विचार करने के दौरान उन्हें टीम की जरूरत समझ में आई. उनके मुताबिक, मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक कप्तान की जरूरत नहीं थी, बल्कि ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो टीम को आगे की दिशा दिखा सके.

रोहित ने कहा मुझे अंदर से एक एहसास हुआ कि इस टीम को एक कप्तान के रूप में मेरी जरूरत है, बल्कि इस टीम को एक दिशा की जरूरत है.”

दस साल तक संभाली टीम की कमान

रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे और उसी सीजन में टीम ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने जीत चुकी है.

रोहित ने कहा कि मुंबई इंडियंस वही टीम है जिसे उन्होंने बनाया और जिसके साथ उन्होंने करीब दस साल तक कप्तानी की. काफी सोच-विचार के बाद उन्हें लगा कि अब फिर से इस चुनौती को स्वीकार करने का समय आ गया है.

उन्होंने कहा,मुझे एहसास हुआ कि यह वही टीम है जिसे मैंने बनाया है. मैंने 10 साल तक इस टीम की कप्तानी की है. मुझे लगा कि अब समय आ गया है कि मैं फिर से उस चुनौती को स्वीकार करूं.

2024 से पहले हटाए गए थे कप्तानी से

सन 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी. लेकिन मुंबई इंडियंस की IPL में परफॉरमेंस में कोई सुधार होने की बजाए टीम शुरवाती दौर से ही पिटती चली गई। मुंबई इंडियंस ने पहले एक सुस्पेंस वाली इमेज शेयर की जिससे सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे की रोहित ही कप्तान हैं और अब खुद रोहित ने सामने आकर सारी बात सामने रख दी. रोहित ने अपने फैसले के पीछे की बातचीत और सोच साझा की. उनके बयान से साफ है कि दोबारा जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने अपने मन की स्थिति और टीम की जरूरत, दोनों पर विचार किया. उनके लिए यह फैसला केवल कप्तानी में वापसी नहीं, बल्कि उस टीम के साथ फिर से चुनौती लेने का था जिसके साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया.

एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)।

श्रेणी (Category) आंकड़े (Stats)
कुल मैच (Matches) 158
जीत (Wins) 87 (सुपर ओवर जीत सहित 89)
हार (Losses) 67 (सुपर ओवर हार सहित 69)
टाई (Tied) 4
जीत का प्रतिशत (Win %) 55.06% (सुपर ओवर सहित 56.32%)
कप्तान के रूप में रन 3,986
कप्तान के रूप में औसत / स्ट्राइक रेट 28.07 / 129.39
कप्तान के रूप में खिताब (Titles) 5 ट्रॉफी
About the Author: Mazhar Pathan
मैं पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान न्यूज़ रूम से लेकर ज़मीनी स्तर तक पत्रकारिता के विभिन्न आयामों में काम करने का अनुभव हासिल किया है। ऑफिस में वीडियो एंकरिंग से लेकर फील्ड में ग्राउंड रिपोर्टिंग तक, मैंने अलग-अलग विषयों और मुद्दों पर काम किया है। सामाजिक, राजनीतिक, समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग, लेखन और वीडियो कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।

Leave A Comment

अन्य खेल खबरें