T20 World Cup 2026 सुपर-8 शेड्यूल: कब-किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे की एंट्री से बदला खेल

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, February 18, 2026

Last Updated On: Wednesday, February 18, 2026

T20 World Cup 2026 सुपर-8 शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया बाहर और जिम्बाब्वे की एंट्री से बदला समीकरण.
T20 World Cup 2026 सुपर-8 शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया बाहर और जिम्बाब्वे की एंट्री से बदला समीकरण.

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में जगह बना ली, जिससे टीम इंडिया का शेड्यूल साफ हो गया. भारत ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ेगा. 22 फरवरी से भारतीय चुनौती शुरू होगी, जहां हर मैच सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा और रोमांच बढ़ेगा खूब.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Wednesday, February 18, 2026

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने एक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने की थी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया का पूरा खेल बिगाड़ दिया और इसी के साथ सुपर-8 राउंड की तस्वीर भी पूरी तरह बदल गई. इस उलटफेर का सबसे बड़ा असर टीम इंडिया के शेड्यूल पर पड़ा है, जो अब पूरी तरह साफ हो चुका है.

ऑस्ट्रेलिया की हार, जिम्बाब्वे की एंट्री

सोमवार 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसकी किस्मत जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच पर टिक गई थी. लेकिन 17 फरवरी को बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया और मैच रद्द होते ही ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया. पहले से तय सीडिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में X2 ग्रुप में रखा गया था, लेकिन उसके बाहर होते ही जिम्बाब्वे ने उस जगह पर कब्जा जमा लिया. इसी के साथ तय हो गया कि जिम्बाब्वे उसी ग्रुप में खेलेगा, जहां टीम इंडिया मौजूद है.

सुपर-8 में पहुंचीं ये 7 टीमें

जिम्बाब्वे की एंट्री के बाद सुपर-8 में पहुंचने वाली सात टीमों की तस्वीर साफ हो गई है. इस राउंड में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. और अब आखिरी सीट पाकिस्तान ने हालिस कर लिया हैं.

सुपर-8 के ग्रुप्स: कौन किसके साथ

आईसीसी की पहले से तय सीडिंग के मुताबिक टीम इंडिया को ग्रुप-1 में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं. वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने जगह बना ली है, जबकि चौथी टीम के तौर पर पाकिस्तान ने एंट्री किया.

ग्रुप टीमें
ग्रुप-1 भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप-2 इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

सुपर-8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

ग्रुप-1 की सभी टीमें तय होते ही टीम इंडिया का सुपर-8 शेड्यूल भी सामने आ गया है. सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी, लेकिन भारत अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करेगा.

22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में टक्कर होगी. इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा. वहीं ग्रुप-1 का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा.

तारीख मुकाबला स्थान
22 फरवरी 2026 भारत vs साउथ अफ्रीका अहमदाबाद
26 फरवरी 2026 भारत vs जिम्बाब्वे चेन्नई
1 मार्च 2026 भारत vs वेस्टइंडीज कोलकाता

फैंस के लिए रोमांच का डबल डोज

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने और जिम्बाब्वे के सुपर-8 में पहुंचने से टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भी दिलचस्प हो गया है. टीम इंडिया के सामने अब नए चैलेंज हैं और हर मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करेगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस को आने वाले दिनों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें :- IND vs NED 36th T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में भारत-नीदरलैंड्स होंगे आमने-सामने, जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और मैच प्रेडिक्शन

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें