States News
Delhi Water Crisis 21 April 2025: दिल्ली के लाखों लोगों पर आया संकट, जानें किन-किन इलाकों में नहीं आएगा एक बूंद पानी; नोट करें पूरी लिस्ट
Delhi Water Crisis 21 April 2025: दिल्ली के लाखों लोगों पर आया संकट, जानें किन-किन इलाकों में नहीं आएगा एक बूंद पानी; नोट करें पूरी लिस्ट
Authored By: JP Yadav
Published On: Sunday, April 20, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Delhi Water Crisis 21 April 2025 : दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को सुबह से देर रात तक पानी नहीं आएगा. इससे लाखों लोग प्रभावित होंगे.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Delhi Water Crisis 21 April 2025 : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. अधितकम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. इसके साथ ही जल संकट की समस्या भी सामने आने लगी है. इसी कड़ी में दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को पानी नहीं आएगा. इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने प्रभावित इलाके के लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए पानी स्टोरी करने और संभलकर इस्तेमान करने के लिए कहा है.
DJB ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पश्चिमी दिल्ली और द्वारका में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य के चलते सोमवार (21 अप्रैल 2025) को पानी की किल्लत रहेगी. जल आपूर्ति प्रभावित (Delhi Jal Board Water Crisis) रहेगी. ऐसे में लोगों को पहले ही पानी भरकर रख लेने की सलाह भी दी है. दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लोगों को पहले से ही यह हिदायत दी गई है कि वो समय रहते पर्याप्त मात्रा में पानी को स्टोर कर लें जिससे सोमवार को उन्हें पानी की कमी से दिक्कत नहीं आए.
क्यों आएगा जल संकट
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी दिल्ली स्थित रणहोला मोड़ पर 1200 मिमी व्यास की द्वारका जल मुख्य पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य होगा. काफी देर तक काम चलेगा, जिससे लोगों को करीब पांच घंटे तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार देर शाम तक जल आपूर्ति नॉर्मल होने की संभावना है. इंटरकनेक्शन कार्य के चलते ओम विहार 1-5, महारानी एन्क्लेव, राम चंदर एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, शिव विहार, राजन विहार, हस्तसाल विहार के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
द्वारका में भी आएगी दिक्कत
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि 21 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यानी 12 घंटे तक द्वारका में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दरअसल, CT-4 और CT-6 द्वारका से निकलने वाली 1000 मिमी व्यास की फीडर लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य होना है. इसके चलते धूलसिरस, यशोभूमि द्वारका, भारथल विलेज और बामनौली समेत आसपास के इलाकों में जल संकट रहेगा.
किन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित
- उद्यम नगर डीएसआईडीसी
- ज्वाला पूरी R ब्लॉक
- GH-12 पश्चिम विहार
- ऋषाल गार्डन
- चंदर विहार
- रणहोला बापरोला
- जय विहार GOC
- चंचल पार्क
- ई ब्लॉक हस्तसाल
- विकास नगर GOC
- उत्तम नगर GOC
- जय विहार
- ओम विहार 1-5
- महारानी एन्क्लेव
- राम चंदर एन्क्लेव
- प्रताप एन्क्लेव
- शिव विहार
- राजन विहार
- हस्तसाल विहार
- प्रेस एन्क्लेव
- आनंद विहार
- गुरप्रीत नगर
- डाल मिल रोड
- यादव एन्क्लेव
- रूप विहार
- महेता एन्क्लेव
- डिफेंस एन्क्लेव पार्ट -1
- शिव विहार JJ कॉलोनी
- दीप एन्क्लेव
- गुप्ता एन्क्लेव
- शक्ति विहार
- DK रोड E-1-2-3 ब्लॉक
- शिशरम पार्क
- E-ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर
- इंद्रा पार्क
- इंद्रा पार्क एक्सटेंशन
- रामदत्त एन्क्लेव
- जैन पार्क
- मटियाला एक्सटेंशन
- सुखी राम पार्क
- वनहे पार्क
DJB से कैसे मंगवाएं टैंकर
- जल आपातकालीन नजफगढ़: 8527995818, 18001217744
- जल आपातकालीन मधु विहार: 9213975027
- बुदेला फिलिंग पॉइंट: 9650373932
- सेंट्रल कंट्रोल रूम: 011- 23538495, 1916
- जल आपातकालीन नांगलोई: 8527995818, 8527995819