राज्यवार खबरें (States News)
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 16, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अहम मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची सपा को सौंपी है. खास बात यह है कि इस सूची में कुछ ऐसी सीटें भी शामिल बताई जा रही हैं, जहां फिलहाल सपा के विधायक हैं. अब सवाल है कि अखिलेश यादव कांग्रेस की इस मांग पर कितना समझौता करेंगे?
Bihar News
Last Updated: November 13, 2026
छठ का समय है। हर घर में खरना की तैयारी चल रही है, लेकिन पटना में इस बार छठ के साथ-साथ एक और चीज पक रही है, वो है सियासत। पटना के हर चौक-चौराहों पर बस एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या निशांत कुमार सच में सीएम बनने वाले हैं? डिप्टी नहीं, सीधे सीएम। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में अचानक क्यों तेज हो चली है, और इसके पीछे कौन सबसे ज्यादा एक्टिव है…
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 13, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। इस नए गठबंधन के बीच अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की आजम खान से बढ़ती मुलाकातें भी चर्चा में हैं। आखिर इस सियासी हलचल के पीछे क्या है?
Bihar News
Last Updated: November 13, 2026
बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष 20 नवंबर को पूरा हो रहा है। सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 21 नवंबर यानी सरकार की बरसी के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। कहने को तो प्रधानमंत्री इस दिन बिहार को कई हजार करोड़ की सौगात देंगे, मगर इस कार्यक्रम का एक संदेश एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी है। जद (यू) से हाल के दिनों में उपजी तल्खी को भी कम करने की कवायद होगी। क्या कुछ होगा उस दिन और बिहार की सियासत क्या करवट लेती दिख रही है, जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 12, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। मोर्चा पिछड़े, दलित और वंचित समुदायों के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।
States News
Last Updated: November 12, 2026
किश्तवाड़ के दाछन इलाके से बुधवार को लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों के शव गुरुवार सुबह मिले। उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने आतंकी एंगल की आशंका जताई है।
States News
Last Updated: November 11, 2026
केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक एक्वा लाइन के विस्तार को मंज़ूरी दी है। यूपी चुनाव से पहले इस फ़ैसले का सियासी संदर्भ और इलाके की पुरानी मांग जानिए।
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 11, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी नई राजनीतिक चुनौती पेश कर सकती है. दोनों नेताओं के संभावित गठबंधन से दलित और मुस्लिम वोटों का नया समीकरण बन सकता है. लेकिन क्या यह मोर्चा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को चुनौती दे पाएगा या फिर बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा.
States News
Last Updated: November 11, 2026
असम के डिगारू स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी। रेलवे के मुताबिक कोई घायल नहीं, जबकि शुरुआती खबरों में कई घायलों की बात थी। जानिए हादसा कैसे हुआ और रिपोर्टों में क्या अंतर है।
Bihar News
Last Updated: November 10, 2026
125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर बिहार सरकार अब नया अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत 1 दिसंबर से बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS भेजे जाएंगे। मैसेज के जरिए संपन्न परिवारों से स्वेच्छा से मुफ्त बिजली योजना का लाभ छोड़ने की अपील की जाएगी। इसके लिए ऊर्जा विभाग एक नया पोर्टल भी शुरू करने की तैयारी में है, जहां उपभोक्ता अपनी इच्छा से योजना से बाहर निकल सकेंगे।





