राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: November 10, 2026
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को है. लालू-नीतीश समेत कई नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है. दूसरी तरफ़ सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 9, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार समेत अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। इस पर बीजेपी ने तंज कसा, जबकि कांग्रेस समेत कुछ दलों ने बचाव किया।
States News
Last Updated: November 9, 2026
रौशनी और उल्लास के पर्व दिवाली के दिन पटाखों के कारण दिल्ली और उसके पास के शहर गैस के चेम्बर में तब्दील हो गए। कई जगहों में हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गयी। यही हाल कमोबेश देश के दूसरे शहरों का रहा। चूंकि दिल्ली पहले से ही जहर में डूबी थी। AQI 380 से ऊपर था, यानी "बहुत खराब" से "गंभीर" के बीच। हवा में जरा भी हिलने-डुलने की ताकत नहीं थी, धुआं ऊपर जाने के बजाय शहर के सीने पर बैठा था। ऐसे में पटाखे जलाना? यह जश्न नहीं, सामूहिक आत्महत्या का न्योता है। जनता की नासमझी ने निश्चित तौर पर सांसों का संकट खड़ा कर दिया है।
Bihar News
Last Updated: November 9, 2026
जनता दल यूनाइटेड के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि उनका पार्टी से रिश्ता लगभग समाप्ति पर है। जिस तरह से उनकी अनदेखी पार्टी में हो रही है, उससे ये बात तो साफ हो चली है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में कुछ बड़ा हो सकता है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh News)
Last Updated: November 7, 2026
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात हुए धमाके में एक डिलीवरी बॉय घायल हुआ. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में विस्फोटक के निशान नहीं मिले, सोशल मीडिया दावे की जांच जारी है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 6, 2026
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का शासनादेश जारी किया है। करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है। अधिकतम बोनस 6,908 रुपये तय किया गया है, लेकिन इसकी 75 फीसदी रकम बचत खाते या भविष्य निधि में जमा होगी।
Bihar News
Last Updated: November 5, 2026
दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की सरेंडर करने की समयसीमा बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी गई है.पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था.बेटी की शादी के चलते अतिरिक्त समय मांगे जाने की बात सामने आई है.जानिए सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश से लेकर पूरे मामले की कहानी.
States News
Last Updated: November 5, 2026
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. सितंबर में सत्य निकेतन हादसे में सात लोगों की जान जाने के बाद MCD ने सर्वे, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी. फिर सवाल है कि सरकारी अभियान के बावजूद दिल्ली में इमारतें क्यों गिर रही हैं? क्या बिल्डिंग सुरक्षा के नियम सिर्फ हादसों के बाद याद आते हैं?
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 5, 2026
यूपी विधान परिषद चुनाव में 54,304 वोट अमान्य घोषित हुए. कुछ मतपत्रों पर UGC Roll Back लिखे मिलने की खबर ने नई बहस छेड़ दी है. जानिए अवैध वोटों की असली वजह, UGC विवाद और 2027 से पहले इसके राजनीतिक मायने.
States News
Last Updated: November 4, 2026
दिल्ली की हवा में सांस लेना फिर से मुश्किल होता जा रहा है क्योकि प्रदूषण ने फिर खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है. GRAP-2 लागू होने के बाद से गाड़ियों की जांच से लेकर निर्माण कार्यों पर सख्ती बढ़ाई गई लेकिन हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही. मंदिर मार्ग से जहांगीरपुरी समेत कई इलाकों में जहरीली हवा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. आखिर तमाम पाबंदियों के बाद भी राजधानी दिल्ली को साफ हवा क्यों नहीं मिल रही?






