पश्चिम बंगाल न्यूज़ (West Bengal News)
West Bengal News
Last Updated: February 28, 2026
West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी कर दी गई है. SIR प्रक्रिया के बाद लाखों नाम हटाए या विचाराधीन रखे गए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है. चुनाव से पहले मतदाता अपने नाम की जांच आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या बीएलओ के जरिए कर सकते हैं, ताकि मतदान के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
Mamata Banerjee Protest Rally: दिल्ली के बाद अब कोलकाता में TMC का दंगल, ED की रेड और बवाल की शुरुआत
Mamata Banerjee Protest Rally: दिल्ली के बाद अब कोलकाता में TMC का दंगल, ED की रेड और बवाल की शुरुआत
West Bengal News
Last Updated: January 9, 2026
Mamata Banerjee Protest Rally: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति चरम पर पहुंच गई है. कोलकाता में I-PAC दफ्तर पर ED की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतर आईं. दिल्ली से लेकर कोलकाता तक TMC का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. एक ओर अदालत में सुनवाई चल रही है, तो दूसरी ओर सियासी आरोप-प्रत्यारोप ने पूरे मामले को बड़ा राजनीतिक संघर्ष बना दिया है.
West Bengal News
Last Updated: January 8, 2026
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. ED की कार्रवाई के दौरान खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंच गईं और इसे राजनीतिक साजिश बताया. आखिर I-PAC क्या है, प्रतीक जैन कौन हैं और ED की जांच का TMC से क्या कनेक्शन है जानिए पूरी कहानी.
West Bengal News
Last Updated: December 8, 2025
बंगाल की सियासत में हलचल तब बढ़ गई जब निष्कासित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का लाइव वीडियो शेयर किया. 11 बक्सों में भरे नोट, 30 लोग गिनती में लगे और QR कोड से आए 93 लाख रुपये. कबीर का दावा है कि मस्जिद पूरी तरह जनता के चंदे से बनेगी, किसी राजनीतिक फंड से नहीं.
West Bengal News
Last Updated: December 5, 2025
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी बवंडर खड़ा हो गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने दखल से इनकार कर मामला राज्य सरकार पर छोड़ दिया, जबकि निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान कर दिया है. इससे बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा हो गया है.
Bihar News
Last Updated: October 15, 2025
JDU Candidate List 1: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. कुल 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें 27 सीटों पर नए प्रत्याशी बनाए गए हैं. पार्टी ने चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि कई पुराने दिग्गज नेताओं को फिर से मौका मिला है.
West Bengal News
Last Updated: September 6, 2025
विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) रिलीज होते ही राजनीतिक बवाल में घिर गई है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं का कहना है कि यह फिल्म तथ्यों पर आधारित नहीं, बल्कि “चुनावी प्रचार” का हिस्सा है. वहीं, BJP इस फिल्म को “सच्चाई दिखाने वाला साहसिक प्रयास” बता रही है. पार्टी का कहना है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ उन दर्दनाक घटनाओं को सामने लाती है, जिन्हें लंबे समय से दबाने की कोशिश की गई.
West Bengal News
Last Updated: July 30, 2025
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल मच गया है. विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं. उनका दावा है कि फॉर्म 6 के निस्तारण में नियमों की अनदेखी कर फर्जी नाम जोड़े गए हैं. अधिकारी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी, बीएलओ पर दबाव और अयोग्य कर्मियों को ज़िम्मेदारी सौंपने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की तत्काल जांच की मांग की है.
West Bengal News
Last Updated: June 28, 2025
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की है, जो जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी.
West Bengal News
Last Updated: May 29, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अलीपुरद्वार में आयोजित रैली के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banarjee) ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य में किसी भी राजनीतिक चुनौती का डटकर सामना करने को तैयार है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री चुनावी मोड में आ चुके हैं, तो हम भी पूरी तैयारी में हैं. बंगाल को बदनाम करने की हर साजिश का जवाब मजबूती से दिया जाएगा. जनता ने हमें विकास के लिए चुना है और हम अपने संकल्पों पर अडिग हैं."




