Tech News
MG M9 EV vs Toyota Vellfire, लग्जरी MPV सेगमेंट कौन है बेहतर
MG M9 EV vs Toyota Vellfire, लग्जरी MPV सेगमेंट कौन है बेहतर
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, July 23, 2025
Last Updated On: Tuesday, July 22, 2025
अगर आप एक फ्यूल-एफिशिएंट, भविष्य-रेडी और साइलेंट लग्जरी MPV की तलाश में हैं, तो MG M9 EV एक स्मार्ट और किफायती विकल्प बन सकता है। वहीं अगर आप हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ब्रांड वैल्यू और बेहद लग्जरी टच पर ज्यादा ध्यान देते हैं और बजट कोई मुद्दा नहीं है, तो Toyota Vellfire अभी भी एक प्रीमियम पसंद बनी रहेगी।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Tuesday, July 22, 2025
भारत में प्रीमियम MPV सेगमेंट अब सिर्फ पेट्रोल या डीजल तक सीमित नहीं रहा है, क्योंकि MG Motor ने अपनी इलेक्ट्रिक लग्जरी MPV MG M9 EV को लॉन्च कर दिया है। इसकी टक्कर सीधे तौर पर Toyota Vellfire से मानी जा रही है, जो पहले से ही इस सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प है। हालांकि दोनों गाड़ियों की पावरट्रेन अलग हैं, लेकिन लग्जरी, फीचर्स और प्राइस रेंज इन्हें एक-दूसरे के करीब खड़ा करता है। आइए जानें इन दोनों MPV में कौन आगे है।
MG M9 EV सस्ती, लेकिन प्रीमियम
MG M9 EV की कीमत भारत में ₹69.90 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह एक CBU (Completely Built Unit) के तौर पर बेची जा रही है और MG की प्रीमियम रिटेल चैन MG Select के जरिए उपलब्ध है। इसी चैनल के तहत MG Cyberster जैसी स्पोर्ट्स EV भी बिकती है। वहीं दूसरी ओर, Toyota Vellfire की कीमत ₹1.22 करोड़ से ₹1.32 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह भी CBU मॉडल है। कीमत के लिहाज से देखा जाए, तो MG M9 EV लगभग आधे दाम में उपलब्ध है।
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
MG M9 EV 90 kWh की बैटरी के साथ आती है, जो एक बार चार्ज करने पर 548 किलोमीटर की रेंज देती है (क्लेम्ड रेंज)। इसमें एक फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर 245 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह सेटअप इसे एक स्मूथ और शांत परफॉर्मेंस देता है, खासकर शहरों में चलाने के लिए या फिर ड्राइवर के जरिए चलवाने वालों के लिए।
वहीं Toyota Vellfire 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसकी कुल पावर 190.42 bhp और टॉर्क 240 Nm है। यह हाइब्रिड सिस्टम फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाने और स्मूद राइड का वादा करता है।
दोनों में है प्रीमियम टच
दोनों MPVs का डिजाइन शाही अंदाज में तैयार किया गया है, जो खासकर बिजनेस क्लास और फैमिली टूरिंग पर फोकस करता है। MG M9 EV में कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं दी गई हैं, जैसे कि AI-एनेबल्ड फीचर्स, वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी-स्क्रीन इन्फोटेनमेंट और ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स।
Toyota Vellfire भी पीछे नहीं है, इसमें भी लग्जरी सीटिंग, रियर एंटरटेनमेंट, JBL ऑडियो सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल सीट्स जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं।
अगर आप एक फ्यूल-एफिशिएंट, भविष्य-रेडी और साइलेंट लग्जरी MPV की तलाश में हैं, तो MG M9 EV एक स्मार्ट और किफायती विकल्प बन सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो ड्राइवर के जरिए चलवाने वाली लगजरी गाड़ी चाहते हैं।
वहीं अगर आप हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ब्रांड वैल्यू और बेहद लग्जरी टच पर ज्यादा ध्यान देते हैं और बजट कोई मुद्दा नहीं है, तो Toyota Vellfire अभी भी एक प्रीमियम पसंद बनी रहेगी।