Tech News
iPhone 17 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max, जानें क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Monday, September 1, 2025
Last Updated On: Monday, September 1, 2025
iPhone 17 Pro Max में नया A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में सुधार लाएगा। इसके साथ फोन में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जो iPhone 16 Pro Max के 8GB RAM से बड़ा अपग्रेड होगा।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Monday, September 1, 2025
Apple का सबसे बड़ा हार्डवेयर लॉन्च इवेंट इस साल 9 सितंबर को होने जा रहा है, जिसका नाम कंपनी ने Awe Dropping रखा है। इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय iPhone 17 Pro Max रहेगा, जिसे कंपनी अब तक का सबसे पावरफुल iPhone बनाने की तैयारी कर रही है। पिछले साल के iPhone 16 Pro Max की तुलना में इसमें कई बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं iPhone 17 Pro Max और iPhone 16 Pro Max के बीच 7 बड़े बदलावों के बारे में।
बैटरी क्षमता में सबसे बड़ा अपग्रेड
iPhone 17 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि iPhone 16 Pro Max में 4,676mAh बैटरी थी। बैटरी साइज बढ़ने के चलते फोन की मोटाई भी 8.25mm से बढ़कर 8.75mm हो सकती है।
नया सेल्फी कैमरा
नए iPhone 17 सीरीज में 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 16 सीरीज में मौजूद 12MP कैमरे से दोगुनी क्वालिटी देगा। इस नए लेंस की मदद से 2x तक क्रॉपिंग करने पर भी फोटो की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा।
ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप
iPhone 17 Pro Max में सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा सिस्टम हो सकता है। इस बार Apple टेलीफोटो लेंस को 12MP से बढ़ाकर 48MP करने की योजना बना रहा है। इसका मतलब यह होगा कि नए Pro iPhones में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप होगा। हालांकि, इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलने की संभावना है, जबकि iPhone 16 Pro Max में 5x जूम था। कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा, जो 16 Pro Max की 4K रिकॉर्डिंग से बड़ा बदलाव होगा।
नए कलर ऑप्शन
Apple iPhone 17 सीरीज में इस बार और ज्यादा डेरिंग लुक ला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Pro मॉडल्स में Fiery Orange कलर ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा ब्लैक, ग्रे, सिल्वर और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन भी उपलब्ध रहेंगे।
डिजाइन में बड़ा बदलाव
iPhone 17 Pro Max का डिजाइन पिछले मॉडल्स से बिल्कुल अलग हो सकता है। इसमें स्क्वायर कैमरा आइलैंड की जगह हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी इस बार टाइटेनियम की जगह ग्लास- एल्यूमिनियम फिनिश का इस्तेमाल कर सकती है। यह बदलाव Pro सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन शिफ्ट माना जा रहा है।
डिस्प्ले में सुधार
नए मॉडल में 6.8 इंच का ProMotion 120Hz डिस्प्ले मिलेगा, जैसा कि पिछले साल भी था। हालांकि इस बार कंपनी इसमें स्क्रैच-रेसिस्टेंट और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दे सकती है। साथ ही Dynamic Island को छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन का अनुभव और भी ज्यादा इमर्सिव हो जाएगा।
पावरफुल परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro Max में नया A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में सुधार लाएगा। इसके साथ फोन में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जो iPhone 16 Pro Max के 8GB RAM से बड़ा अपग्रेड होगा। ज्यादा RAM की मदद से iOS 26 में मिलने वाली Apple Intelligence AI फीचर्स और स्मूथ तरीके से चल पाएंगे। इसके अलावा इसमें वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया जा सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।















