Who-Fi टेक्नोलॉजी क्या है? जानें AI आधारित वाई-फाई तकनीक के बारे में
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Monday, July 28, 2025
Updated On: Monday, July 28, 2025
Who-Fi तकनीक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे डिटेक्ट करना बेहद मुश्किल है। इसका कारण है कि यह किसी स्पेशल हार्डवेयर या रेडिएशन (जैसे कि इंफ्रारेड, रडार या लाइट) का उपयोग नहीं करता है। यह सिर्फ Wi-Fi सिग्नल पर आधारित है और पूरी तरह से passive RF sensing करता है, जिससे इसकी निगरानी को पकड़ पाना आसान नहीं होता है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Monday, July 28, 2025
Who-Fi लेटेस्ट तकनीक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी भी व्यक्ति की पहचान और ट्रैकिंग कर सकती है – वह भी बिना कैमरा या माइक्रोफोन जैसे किसी विजुअल या ऑडियो डिवाइस के। यह तकनीक Wi-Fi सिग्नल को एक बायोमेट्रिक स्कैनर की तरह उपयोग करती है, जो किसी व्यक्ति की मूवमेंट और बॉडी सिग्नेचर को पहचान सकती है।
Who-Fi टेक्नोलॉजी क्या है?
Who-Fi टेक्नोलॉजी को लेकर एक रिसर्च पेपर arXiv नामक ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसके अनुसार, यह तकनीक 2.4GHz के सामान्य Wi-Fi सिग्नल का उपयोग करके किसी व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रैक कर सकती है। यह न सिर्फ सिक्योरिटी और सर्विलांस के लिए उपयोगी हो सकती है, बल्कि डिजिटल प्राइवेसी को लेकर कई नए सवाल भी खड़े करती है।
कैसे काम करती है?
Who-Fi सिस्टम Wi-Fi सिग्नल और एक ट्रांसफॉर्मर-आधारित न्यूरल नेटवर्क (जैसे कि large language model) के कॉम्बिनेशन पर काम करता है। यह नेटवर्क Channel State Information (CSI) का विश्लेषण करता है यानी Wi-Fi सिग्नल की ताकत और फेज में आने वाले बदलावों को ट्रैक करता है, जो तब होते हैं जब ये सिग्नल किसी व्यक्ति के शरीर से टकराकर वापस लौटते हैं।
जिस तरह रडार और सोनार सिस्टम वस्तुओं की स्थिति का पता लगाते हैं, वैसे ही यह सिस्टम Wi-Fi सिग्नल में होने वाले बदलावों से पहचान लेता है कि कोई इंसान वहां मौजूद है। हर व्यक्ति के शरीर से टकराकर सिग्नल में जो पैटर्न बनता है, वह एक यूनिक बॉयोमेट्रिक सिग्नेचर जैसा होता है – ठीक वैसे ही जैसे फिंगरप्रिंट, फेस पैटर्न या रेटिना।
इंसान की पहचान और मूवमेंट को कैसे ट्रैक करता है?
सिस्टम जब इन बॉडी-सिग्नेचर पैटर्न पर प्रशिक्षित हो जाता है, तब वह व्यक्ति की उपस्थिति को ट्रैक करने लगता है। यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय बाद उस नेटवर्क जोन में वापस आता है, तब भी यह सिस्टम उसे पहचान सकता है। इसके अलावा, यह किसी व्यक्ति की बॉडी मूवमेंट को रिकॉर्ड कर सकता है और यहां तक कि साइन लैंग्वेज को भी पढ़ सकता है।
इस पूरी प्रणाली को ऑपरेट करने के लिए सिर्फ एक सिंगल-एंटीना ट्रांसमीटर और तीन एंटीना वाले रिसीवर की जरूरत होती है, जिससे इसकी लागत कम आती है।
रिसर्च के मुताबिक, Who-Fi ने दीवार के पीछे से चलते हुए व्यक्ति को 95.5 प्रतिशत की प्रिसिजन से पहचान लिया। सबसे खास बात यह है कि व्यक्ति के कपड़े बदलने या बैग पहनने से भी इसकी पहचान की क्षमता में फर्क नहीं आता है। एक ही सिस्टम 9 लोगों को एक साथ ट्रैक कर सकता है और वह भी बिना किसी कैमरा या माइक्रोफोन के।
निगरानी से बचने में सक्षम
Who-Fi तकनीक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे डिटेक्ट करना बेहद मुश्किल है। इसका कारण है कि यह किसी स्पेशल हार्डवेयर या रेडिएशन (जैसे कि इंफ्रारेड, रडार या लाइट) का उपयोग नहीं करता है। यह सिर्फ Wi-Fi सिग्नल पर आधारित है और पूरी तरह से passive RF sensing करता है, जिससे इसकी निगरानी को पकड़ पाना आसान नहीं होता है।
डिजिटल प्राइवेसी पर सवाल
जहां यह तकनीक सुरक्षा और इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम हो सकती है, वहीं यह आम लोगों की प्राइवेसी के लिए एक खतरा भी बन सकती है। चूंकि यह कैमरों या माइक्रोफोनों की तरह नजर नहीं आती, इसलिए इसका उपयोग चुपचाप निगरानी करने के लिए भी किया जा सकता है।
Who-Fi अनोखी और भविष्य की तकनीक है, जो दिखाती है कि AI और Wi-Fi मिलकर क्या-क्या कर सकते हैं। हालांकि अभी यह केवल प्रयोगात्मक स्तर पर है और इसके रियल-लाइफ इस्तेमाल में कई नैतिक और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठते हैं। फिर भी तकनीकी रूप से यह एक ऐसा सिस्टम है जो बिना कैमरा लगाए भी किसी की उपस्थिति और पहचान को पूरी सटीकता से दर्ज कर सकता है और यही इसे विशेष बनाता है।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













