WhatsApp टेस्ट कर रहा है Instagram जैसा Close Friends फीचर, जानें इसमें क्या है खास
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, September 3, 2025
Updated On: Wednesday, September 3, 2025
व्हाट्सएप का नया Close Friends फीचर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, जो अपने निजी पल केवल खास दोस्तों या परिवार के साथ साझा करना चाहते हैं।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Wednesday, September 3, 2025
व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आ रहा है। मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप अब सोशल एलिमेंट्स पर भी ध्यान दे रहा है ताकि लोग अपने करीबियों से बेहतर तरीके से जुड़ सकें। इसी कड़ी में अब WhatsApp इंस्टाग्राम की तरह ही Close Friends फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
क्या है Close Friends फीचर
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस सिर्फ कुछ खास दोस्तों या परिवार वालों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले यूजर को अपनी Close Friends लिस्ट बनानी होगी। स्टेटस अपलोड करते समय यह तय किया जा सकेगा कि स्टेटस सभी कॉन्टैक्ट्स के लिए दिखे या सिर्फ Close Friends को।
Instagram से लिया गया आइडिया
Instagram पहले से ही यह फीचर इस्तेमाल कर रहा है, जहां लोग अपनी स्टोरी सिर्फ चुनिंदा दोस्तों से शेयर करते हैं। व्हाट्सएप भी अब वही कॉन्सेप्ट अपने स्टेटस फीचर में ला रहा है। फर्क सिर्फ इतना होगा कि व्हाट्सएप में ये स्टेटस अपडेट्स विजुअली अलग दिखेंगे ताकि यूजर्स समझ सकें कि यह सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स के लिए शेयर किया गया है।
काम कैसे करेगा यह फीचर
- जो भी कॉन्टैक्ट Close Friends लिस्ट में उस समय मौजूद होगा, वही स्टेटस देख पाएगा।
- अगर किसी को बाद में लिस्ट में जोड़ा जाता है तो वह पहले से शेयर किया गया स्टेटस नहीं देख पाएगा।
- अगर यूजर चाहता है कि नया कॉन्टैक्ट भी स्टेटस देखे, तो उसे स्टेटस को दोबारा अपलोड करना होगा।
- किसी को लिस्ट में ऐड या रिमूव करने पर उस कॉन्टैक्ट को नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी।
क्यों खास है यह फीचर
व्हाट्सएप पहले से ही स्टेटस को चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करने का विकल्प देता था। लेकिन उस समय शेयर किए गए स्टेटस बाकी स्टेटस से अलग नहीं दिखते थे। नए फीचर में Close Friends स्टेटस को अलग तरीके से दिखाया जाएगा। इससे यूज़र्स को आसानी होगी और उन्हें अपने निजी पल शेयर करने के लिए एक सुरक्षित स्पेस मिलेगा।
कितने समय तक रहेगा स्टेटस
जैसा कि सामान्य स्टेटस अपडेट्स के साथ होता है, वैसे ही Close Friends वाले स्टेटस भी 24 घंटे तक ही दिखेंगे। उसके बाद वे अपने आप गायब हो जाएंगे।
WhatsApp के हाल के नए फीचर्स
व्हाट्सएप ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इसमें एक AI Writing Tool शामिल है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने मैसेज का टोन बदल सकते हैं और टेक्स्ट को और बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा, ऐप एक नए फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें मैसेज को सिर्फ 1 घंटे बाद ही गायब करने का विकल्प मिलेगा।
व्हाट्सएप का नया Close Friends फीचर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, जो अपने निजी पल केवल खास दोस्तों या परिवार के साथ साझा करना चाहते हैं। यह फीचर इंस्टाग्राम जैसा ही अनुभव देगा लेकिन व्हाट्सएप की सादगी और प्राइवेसी के साथ।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













