सर्दियों में ओवर-स्किनकेयर बन सकता है नुकसानदेह, त्वचा विशेषज्ञ से जानें स्किन फास्टिंग का सही तरीका
सर्दियों में ठंड और सूखी हवा त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बहुत सारे महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाए जाएं. डॉ. कोहली के अनुसार, ज़्यादा प्रोडक्ट्स त्वचा को थका सकते हैं. ऐसे में त्वचा को आराम देना और रूटीन को सरल रखना ज़्यादा फायदेमंद होता है.




