Weather Forecast
Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam 18 July 2025: दिल्ली-NCR से फिर रूठा मॉनसून, जम्मू-कश्मीर के लोग हो जाएं सावधान! यहां जानें अन्य राज्यों का हाल
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, July 17, 2025
Last Updated On: Thursday, July 17, 2025
Aaj Ka Mausam Friday 18 July 2025: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Thursday, July 17, 2025
Weather Forecast Friday 18 july 2025 : एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) रूठ गया है तो देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों की हालत खराब है. वाराणसी जिले के कई इलाकों में हालात खराब हैं. काशी में 84 घाट डूब गए हैं तो सैकड़ों मंदिर भी जलमग्न हैं. वहीं, प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं. नदियों के आसपास के 15 से ज्यादा मोहल्लों की 5 लाख की आबादी पानी से घिर गई है. श्मशान घाट में पानी भर गया है. लोग सड़कों पर अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं.
बिहार: बिहार के कई जिलों रेड और ऑरेज अलर्ट जारी
बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 18 जुलाई को राजधानी पटना में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली और नालंदा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. बांका, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी, पटना, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, समस्तीपुर, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली: नहीं होगी तेज बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : दिल्ली से मॉनसून रूठ गया है. दिल्ली में 20 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है, लेकिन झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है, ऐसे में लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ेगा.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर : हल्की बारिश का अलर्ट
एनसीआर में आज का मौसम: एनसीआर में भी बारिश का सिलसिला धीमा बड़ा है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नूंह और रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में वीकेंड पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं है.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला
उतर प्रदेश में आज का मौसम: एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. IMD के मुताबिक, यूपी में 22 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को भी यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, वाराणसी, उन्नाव और चंदौली समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई, इसी तरह शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड: उत्तराखंड अभी नहीं थमेगी बारिश
उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र (Dehradun Meteorological Centre) के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान राजधानी देहरादून में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा नैनीताल सहित पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा :मॉनसून की गतिविधि पर लग सकता है ब्रेक
हरियाणा में आज का मौसम: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार (18 जुलाई) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके चलते हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. इसके बाद मॉनसून टर्फ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों की तलहटी में पहुंच जाएगी, जिससे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता है.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश : उत्तराखंड अभी नहीं थमेगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र (Dehradun Meteorological Centre) के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान राजधानी देहरादून में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा नैनीताल सहित पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब: फिर बदलेगा मौसम
पंजाब में आज का मौसम : म़ॉनसून के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर भी पंजाब में देखने को मिल रहा है. इस सबके बीच IMD वीकेंड पर भी राज्य में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही 18 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी भी दी गई है.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान: तेज बारिश की चेतावनी!
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान के ऊपर बना मॉनसून का दबाव अब थोड़ा कमजोर होने के चलते अब कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है. मौसम विज्ञानियोें के अनुसार, यह सिस्टम हवा के घूमने वाले प्रभाव के कारण बना है और धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा. यह उत्तर राजस्थान, पश्चिम पंजाब और पाकिस्तान की सीमा के पास कुछ समय तक रुकेगा. यह 18 जुलाई तक सक्रिय रहेगा. इससे आम जनजीवन प्रभावित होगा. इसके चलते तेज बारिश होगी.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K :23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम :मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 23 जुलाई तक के लिए र्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. घाटी में भारी से बहुत भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड्स, भूस्खलन, मलबे की आवाजाही और पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर गिरने की आशंका जताई है. IMD की ओर से कहा गया है कि लोग संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा से बचें.
















