Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 15 August 2025: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कैसा रहेगा 15 अगस्त को मौसम? जानने के लिए पढ़िये IMD का लेटेस्ट अलर्ट
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, August 14, 2025
Last Updated On: Thursday, August 14, 2025
Aaj Ka Mausam Friday 15 August 2025 in Hindi: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में 15 अगस्त को ठीक-ठाक बारिश होगी.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Thursday, August 14, 2025
Aaj Ka Weather Friday 15 August 2025 : मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसके चलते कन्याकुमारी से लेकर दिल्ली तक कहीं धीमी तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम-मध्य भारत और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर बने निम्न दबाव के चलते कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है.
बिहार: वीकेंड पर भी होगी बारिश
लगातार जारी बारिश बिहार में थमने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में आगामी कुछ दिनों के दौरान बारिश होगी. बिहार के करीब-करीब सभी जिलों में शुक्रवार (15 अगस्त) को तेज बारिश की संभावना है. इसके चलते लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की गई है. जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ सकता है.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 3 दिन तक होगी बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : गुरुवार (14 अगस्त) से दिल्ली-NCR में बारिश का नया दौर शुरू हुआ है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक और जलभराव की परेशानी से भी रूबरू होना पड़ सकता है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? कई जिलों में होगी बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी बुधवार की रात से ही शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को भी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक बारिश होगी. इसके चलते लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ सकता है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? पूरे सूबे में बारिश की संभावना
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है और इसके चलते लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार (15 अगस्त) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश की संभावना है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते भूस्खलन, बाढ़ और सड़कें बंद होने की घटनाएं बढ़ गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 15 अगस्त को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? तीन दिन बारिश का अलर्ट
हरियाणा में आज का मौसम: इन दिनों हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है. गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में हुए जलभराव ने वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 15 अगस्त को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अंबाला, यमुनानगरपंचकूला, कुरूक्षेत्र और करनाल में 15 अगस्त को बारिश की संभावना है. कुल मिलाकर प्रदेश में तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 5-6 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है. बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है. इस बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच पांच जगह बादल फटे हैं. वहीं, मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, चंबा और शिमला जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: कई जिलों में होगी झमाझम बारिश
पंजाब में आज का मौसम: मॉनसून के दोबारा एक्टिव होने के चलते बारिश का दौर गुरुवार से शुरू हो चुका है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार (15 अगस्त) को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. पंजाब के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? दो दिन होगी बारिश
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में बारिश का दौर थमा है. मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में मॉनसून ट्रफ रेखा अमृतसर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिले और 15 अगस्त को 16 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में 18 अगस्त तक होगी बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आगामी 18 अगस्त तक ज्यादातर इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है. इस कड़ी में शुक्रवार (15 अगस्त) को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार, कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














