Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 15 September 2025: बिहार-झारखंड में बारिश का कहर, दिल्ली में उमस, यूपी में राहत
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Sunday, September 14, 2025
Last Updated On: Sunday, September 14, 2025
Aaj Ka Mausam Sunday 15 September 2025 in Hindi: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज कई राज्यों में बारिश और तूफ़ानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बिहार और झारखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है, वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में उमस भरा मौसम रहेगा और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जबकि उत्तराखंड के कई ज़िलों में तेज बारिश से भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Sunday, September 14, 2025
Aaj Ka Mausam Sunday 15 September 2025: आज यानी 15 सितंबर 2025 को मानसून देशभर में अलग-अलग रंग दिखा रहा है. कहीं आसमान से झमाझम बारिश बरस रही है तो कहीं लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर तक भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वहीं, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बादलों का डेरा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है.
बिहार: भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में 15 सितंबर का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा. सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. निचले इलाकों में जलभराव, सड़क जाम और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 27°C रहेगा.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उमस और बौछारें
दिल्ली में आज का मौसम: राजधानी दिल्ली में 15 सितंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी. दिन का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. सुबह की हवाएं उत्तर-पश्चिम से 20-22 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, लेकिन शाम को इनकी रफ्तार घटकर 12 किमी/घंटा तक आ जाएगी. कुल मिलाकर, दिल्ली वालों को आज उमस और चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ेगी.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? रुक-रुक कर बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली के आसपास नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. हालांकि उमस से राहत सीमित ही रहेगी.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? बारिश से राहत, ग्रीन ज़ोन में सभी जिले
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है, यानी किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है. नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा भी टल गया है. दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा – 34-36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 24-26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम. किसानों और आम लोगों दोनों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल जिलों में भूस्खलन की आशंका है. सड़कों पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो सकता है. प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? झमाझम बारिश का असर
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है. पश्चिमी हरियाणा (हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़) में हल्की बारिश होगी. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान अपनी फसल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राहत भरा दिन
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश के लिए आज राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है. यानी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और तापमान सामान्य रहेगा. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आज मौसम का खुशनुमा अनुभव मिलेगा.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में आज लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो सकता है जिससे आमजन को परेशानी होगी.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? मॉनसून की विदाई की तैयारी
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं और 17 सितंबर तक मानसून विदा हो सकता है. जयपुर और आसपास के इलाकों में आज आसमान साफ रहेगा और हल्की उमस महसूस होगी.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? अगले दो दिन तक बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम: जम्मू-कश्मीर में भी आज तेज बारिश जारी रहेगी. किश्तवाड़, डोडा और कठुआ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के उफान की संभावना बनी हुई है. अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














