Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 31 August 2025: उत्तर भारत में झमाझम, दक्षिण और पूर्व में बादल छाए रहेंगे, जानें 31 अगस्त का मौसम
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Saturday, August 30, 2025
Last Updated On: Saturday, August 30, 2025
Aaj Ka Mausam Sunday 31 August 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर के कई राज्यों में अलग-अलग स्तर की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है. वहीं, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बौछारें और उमस भरा मौसम बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में भी आज बारिश होने के आसार हैं.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Saturday, August 30, 2025
Aaj Ka Weather Sunday 31 August 2025 : आज यानी 31 अगस्त 2025 को देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटों तक बारिश का असर देखा जा सकता है. बिहार और उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ की आशंका बनी हुई है. महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. दिल्ली और एनसीआर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. कुल मिलाकर 31 अगस्त का दिन देशभर में मॉनसून की सक्रियता और उसके असर के नाम रहेगा.
बिहार: लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा
बिहार में 31 अगस्त को भी मॉनसून सक्रिय रहेगा. सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तराई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति और गंभीर हो सकती है. लगातार बारिश से फसलों को लाभ तो मिल रहा है लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? उमस और हल्की बौछारें
दिल्ली में आज का मौसम: दिल्ली में 31 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह और शाम के समय हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? रुक-रुक कर बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 31 अगस्त को रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. उमस भरा मौसम बना रहेगा.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? कई जिलों में भारी बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और नोएडा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर और देवरिया में भी मध्यम से तेज बारिश होगी. राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. तेज हवाओं के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादलों के बीच हल्की बारिश
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी जिलों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन और नदी-नालों में उफान
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिलों में 31 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. भूस्खलन और पहाड़ी नदियों में उफान के कारण प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: मध्यम से तेज बारिश
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 31 अगस्त को पटियाला, मोहाली, जालंधर और होशियारपुर जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है. कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में अजमेर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में भी मध्यम बारिश होगी. कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? तेज बारिश और भूस्खलन
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम :जम्मू, कठुआ, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में भी झमाझम बारिश होगी. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की स्थिति बन सकती है.
Jammu Weather Today
Srinagar Weather Today
महाराष्ट्र और गुजरात(Maharashtra and Gujarat): रेड अलर्ट
महाराष्ट्र और गुजरात में आज का मौसम : मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में 31 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है. विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
Jammu Weather Today
Srinagar Weather Today
पूर्वोत्तर भारत: लगातार बरसात
असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 31 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रहेगी.
















