Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 10 August 2025: उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
Authored By: JP Yadav
Published On: Saturday, August 9, 2025
Last Updated On: Saturday, August 9, 2025
Aaj Ka Mausam Saturday 10 August 2025 in Hindi: दक्षिण में मॉनसून कमजोर पड़ा है तो उत्तर भारत में तेज बारिश हो रही है. अभी बारिश का दौर जारी रहेगा.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Saturday, August 9, 2025
Aaj Ka Weather Sunday 10 August 2025 : दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में फिलहाल दक्षिण पश्चिम मॉनसून सक्रिय है, जिसके चलते करीब-करीब सभी राज्यों में बारिश हो रही है. हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है, लेकिन उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है. इसके चलते यूपी और बिहार समेत कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन पश्चिमी और दक्षिणी भारत में अब मॉनसून कमजोर पड़ने लगा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार (10 अगस्त) से मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान लगाया है. रविवार से दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 7 दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 4-5 दिन मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है.
बिहार: लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी
बिहार में मॉनसून सक्रिय है, जिसके चलते राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 10 अगस्त को राजधानी पटना के अलावा किशनगंज, पश्चिम चंपारण, बक्सर, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी और वैशाली में लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य जिलों में धीमी बारिश होने का अलर्ट है.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? सोमवार से शुरू होगा बारिश का दौर
दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को ठीकठाक बारिश हुई. IMD के अनुसार, दिल्ली में रविवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. अगले सप्ताह से बारिश का दौर फिर से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 14 अगस्त तक होगी हल्की बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है. 2 दिन से दिल्ली में निकली तेज धूप से एनसीआर के लोगों की गर्मी से हालत खराब हो गई थी, लेकिन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने आगे भी NCR में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक NCR में तेज बारिश होने की संभावना है.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? रविवार को भी होगी बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. वहीं, 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जहां कुछ स्थानों में भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गाज़ीपुर, जौनपुर और बनारस में मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? दर्जनभर से अधिक जिलों में होगी बारिश
उत्तराखंड में आज का मौसम: 10 अगस्त को उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होगी. IMD के वेदर अलर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अगस्त को राज्य के सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि इस दौरान कई हिस्सों में बारिश की चाल तेज हो सकती है.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बारिश के संकेत
हरियाणा में आज का मौसम: मॉनसून में बदलाव के साथ ही शनिवार को आठ जिलों में हल्की से तेज वर्षा हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बारिश के चलते 10 अगस्त के बाद प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 15 अगस्त तक होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में अब भी भारी बारिश का दौर जारी है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. इनमें एक नेशनल हाईवे और 399 सड़कें शामिल हैं. मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: धीमी होगी बारिश
पंजाब में आज का मौसम: हिमाचल में हो रही बारिश के चलते शहर में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर है. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. 10 अगस्त को अमृतसर, बरनाला, भटिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, एस. ए. एस. नगर (मोहाली), पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन और मलेरकोटला में हल्की बारिश का अलर्ट है.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में अब भी मॉनसून सक्रिय है. इसके चलते 10 और 11 अगस्त को झुंझुनूं, करौली, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर, चूरू जिले में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 14 अगस्त तक होगी बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम :केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुछ संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन/की संभावना है, लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. IMD ने कमजोर स्ट्रक्चर, बिजली के खंभों और पुराने पेड़ों से दूर रहने की भी सलाह दी है, मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है.
















