Weather Forecast
Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam 15 July 2025: दिल्ली-यूपी और बिहार समेत देशभर में बारिश का दौर रहेगा जारी, कहां है बाढ़ का अलर्ट
Authored By: JP Yadav
Published On: Monday, July 14, 2025
Last Updated On: Monday, July 14, 2025
Aaj Ka Mausam Tuesday 15 July 2025: देश के लगभग हर कोने में इन दिनों झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार को झमाझम बारिश का अलर्ट है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, July 14, 2025
Weather Forecast Tuesday 15 july 2025 : देशभर में मॉनसून छा गया है. 15 जुलाई को भी देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, आने वाले 12 घंटों के दौरान कम दबाव ( लो प्रेशर) का सिस्टम बनने के आसार हैं. एक उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के आस-पास और दूसरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जो ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से सटा हुआ है. इससे कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है.
बिहार: 11 से अधिक जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी चेतावनी जारी की है. पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, आरा, पटना, नालंदा, लखीसराय, जमुई, औरंगाबाद, जमुई और रोहतास में भारी बारिश के आसार हैं. पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, समस्तीपुर और सारण में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली: बादल छाए रहेंगे, होगी बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी बारिश के बाद उमस भरे मौसम से राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में 15 से 19 जुलाई तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. धूप गर्मी का अहसास करवाएगी. बारिश हल्की रहेगी. अधिकतम तापमान 32 से 36 और न्यूनतम 22 से 27 डिग्री तक रह सकता है.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर : बारिश में होगा इजाफा
एनसीआर में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में मौसम सुहाना बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, एनसीआर के आसमान में 15 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. NCR के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनपीत) में 15 जुलाई से बारिश बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी: 13 जिलों में होगी बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मंगलवार (15 जुलाई) को 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, जौनपुर, महाराजगंज, वाराणसी, चंदौली, चंदौली, प्रयागराज और बलिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 से 20 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड: कई जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आ रही है, जिसके चलते लोगों से सुरक्षित स्थान में रहने के लिए कहा गया है. इस बीच IMD के ताजा पूर्वानुमान में 15 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर का नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर 17 जुलाई तक बारिश होती रहेगी.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा : दिल्ली से सटे जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में आज का मौसम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, पलवल और सोनीपत में मंगलवार को भी तेज बारिश हो सकती है. हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में 15 जुलाई को बारिश हो सकती है.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश : जारी रहेगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और सोलन जिले में मंगलवार को भी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड की संभावना है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब: दो दिन बारिश रहेगी जारी
पंजाब में आज का मौसम : मॉनसून पंजाब में पूरी तरह सक्रिय है और लगातार बारिश हो रही है. पंजाब में 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. इससे किसानों को फायदा होगा. आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान: आज भी होगी बारिश
राजस्थान में आज का मौसम : मॉनसूनी बारिश का दौर राजस्थान में फिलहाल जारी रहेगा. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजस्थान के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K :कई जिलों में बारिश होने के आसार
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : आगामी 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. जम्मू के रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले अधिक प्रभावित होंगे. खराब मौसम में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा. जम्मू-कश्मीर में 15 से 17 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है.
















