Weather Forecast
Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam 16 July 2025: पूरे शबाब पर मॉनसून, 2-3 दिन देश के 20 से अधिक राज्यों में होगी झमाझम बारिश
Authored By: JP Yadav
Published On: Tuesday, July 15, 2025
Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025
Aaj Ka Mausam Wednesday 16 July 2025: झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों के अलावा हरियाणा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश का अलर्ट है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025
Weather Forecast Tuesday 16 july 2025 : देशभर में जारी बारिश के बीच मॉनसून एक बार तेजी से सक्रिय होने जा रहा है. इसके चलते मॉनसून अपना रंग दो-तीन दिन और दिखाएगा. इस दौरान देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 16 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. इसके अलावा 16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 15 और 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर जबकि 16 जुलाई को पंजाब और 16 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश हो सकती है.
बिहार: 24 घंटे में होगी तेज बारिश
बिहार में बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है और किसानों को भी धान की रोपाई में फायदा मिल रहा है. 16 जुलाई को सिवान, गोपालगंज, सारण, पटना, नालंदा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, नवादा और जमुई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. आगामी 24 घंटे की बात करें तो औरंगाबाद और अरवल के अलावा कैमूर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर में भारी बारिश की संभावना है. भारी बारिश के चलते बिहार में लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली: 2 दिन होगी बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर रही है. दिल्ली में बुधवार को भी बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल रहा. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 और 17 जुलाई को बारिश का अनुमान है अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर : 15 से 19 जुलाई तक होगी हल्की बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: देश की राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में उमस से लोगों को परेशानी हो रही है. एनसीआर के शहरों में शुमार गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के आसमान में 15 से 19 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे. बारिश हल्की रहेगी, जिससे उमस से दिक्कत हो सकती है.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पूर्वी यूपी में होगी बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: मॉनसून सक्रिय है होने के चलते यूपी में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर, सहारनपुर, रायबरेली, रामपुर, खेरी, सीतापुर, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, फतेहपुर, कौशांबी, मऊ, देवरिया, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, बस्ती और गोरखपुर में तेज बारिश का अलर्ट है.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड: कई जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तराखंड के करीब-करीब सभी जिलों अत्यधिक बारिश के कारण लैंडस्लाइड और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 16 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर और रूद्र प्रयाग में कहीं धीमी तो कहीं पर तेज बारिश का अलर्ट है. कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा : चलेगा बारिश का दौर
हरियाणा में आज का मौसम: 16 जुलाई को हरियाणा में बारिश होगी. मौसम बने रहने की संभावना है. इसका मतलब है कि अगले कुछ दिन बारिश बादल और तेज हवाओं का सिलसिला बना रहेगा. गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, पलवल और सोनीपत में हल्की बारिश होगी.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश : बारिश की चेतावनी जारी
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: पहाड़ों राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है. हिमाचल में कुल 208 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं. इनमें आपदा प्रभावित मंडी जिले में ही 157 सड़कें शामिल हैं. 16 जुलाई को भी तेज बारिश की चेतावनी जारी है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब: तेज बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज का मौसम : मॉनसून पंजाब में पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग ने पंजाब में 16 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, गुरदासपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट में न्यूनतम और अधिकत तापमान में भी गिरावट आई है.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान: आज भी होगी बारिश
राजस्थान में आज का मौसम : मॉनसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद से राजस्थान में मध्यम से लेकर भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 जुलाई को जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत अन्य कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके चलते लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K : दो दिन होगा झमाझम बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : मौसम विभाग ने 16 और 17 जुलाई को बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के लिए इस हफ़्ते के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं. इससे पहले 16 जुलाई तक कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है
















