Weather Forecast
दिल्ली का मौसम 31 अक्टूबर 2025: धुंध-धुएं में घुटी राजधानी, बारिश की उम्मीद पर टिकी राहत की आस, जानिए अपडेट
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, October 30, 2025
Last Updated On: Thursday, October 30, 2025
Delhi Weather 31 October 2025: राजधानी आज धुंध, धुएं और धीमी हवाओं के बीच सांस ले रही है. आसमान में बादल छाए हैं, लेकिन बारिश अब तक दूर है. हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होने के कारण प्रदूषण का स्तर “बेहद खराब” श्रेणी में पहुंच गया है. आईएमडी के अनुसार तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Thursday, October 30, 2025
Delhi Weather 31 October 2025: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर का आख़िरी (31 oct 2025) दिन मानो सर्दियों की दस्तक के साथ प्रदूषण का अलार्म लेकर आया है. आसमान में छाए घने बादल और हवा में घुला धुआं, राजधानी की फिज़ा को भारी बना रहे हैं. सुबह-सुबह धुंध की चादर ऐसी बिछी है कि सड़कें और इमारतें धुंधलेपन में खो गई हैं. हवा की रफ्तार थमी हुई है, जिससे प्रदूषण का असर और गहरा गया है. मौसम ऐसा है जैसे बारिश बस आने ही वाली हो, लेकिन बादल अब तक बरसने से कतरा रहे हैं. आईएमडी के अनुसार आज न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि हल्की बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है. ये मौसम दिल्लीवालों के लिए राहत भी है और चिंता भी.
दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 31 अक्टूबर 2025
| मापदंड | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम तापमान | 30°C |
| न्यूनतम तापमान | 20°C |
| हवा की गति | 10 किमी/घंटा |
| वर्षा | संभावना बेहद कम |
| बादल | आंशिक बादल |
| आर्द्रता (Humidity) | सुबह 78%, शाम तक 64% |
| AQI स्तर | 400 (खराब श्रेणी) |
| प्रमुख प्रदूषक तत्व | पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂ |
चक्रवात ‘मोंथा’ का असर दिल्ली तक पहुंचेगा
31 अक्टूबर 2025 को दिल्ली का मौसम अब सिर्फ ठंडी हवाओं या प्रदूषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूर दक्षिण में उठे चक्रवात ‘मोंथा’ का असर भी यहां महसूस किया जा सकता है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह तूफान उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के मौसम में नमी बढ़ने की संभावना है. हवाओं की दिशा बदल सकती है और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस चक्रवात की अप्रत्यक्ष लहरें राजधानी में घने बादल और हल्की फुहारें ला सकती हैं, जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की उम्मीद है.
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज
| तारीख | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
| October 30, 2025 | 16-18°C | 29-30°C |
| October 29, 2025 | 18°C | 30°C |
| October 28, 2025 | 22°C | 33°C |
| October 27, 2025 | 11°C | 28°C |
| October 26, 2025 | 16-18°C | 30-32°C |
| October 25, 2025 | 18°C | 30°C |
| October 24, 2025 | 18°C | 33°C |
| October 23, 2025 | 19°C | 31°C |
| October 22, 2025 | 19°C | 33°C |
| October 21, 2025 | 18°C | 30°C |
दिल्ली की हवा में ज़हर, सांस लेना हुआ मुश्किल
Delhi AQI 31 OCT 2025: 31 अक्टूबर 2025 की सुबह दिल्लीवालों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. हवा में घुला ज़हर अब आंखों को चुभने और गले में जलन का अहसास कराने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है, जिसके कारण प्रदूषक तत्व हवा में ही फंसे हुए हैं और कोहरा उन्हें छंटने नहीं दे रहा. परिणामस्वरूप राजधानी का आसमान धुंध से ढका हुआ है और सूरज की किरणें भी मद्धम पड़ गई हैं. सीपीसीबी की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली का एक्यूआई 357 तक पहुंच गया है, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है. वहीं विवेक विहार और आनंद विहार जैसे इलाकों में तो यह 400 से ऊपर पहुंच चुका है – जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है.
AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव
| AQI रेंज | श्रेणी | स्वास्थ्य प्रभाव |
|---|---|---|
| 0 – 50 | अच्छा | स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं |
| 51 – 100 | संतोषजनक | सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते |
| 101 – 200 | मध्यम | संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है |
| 201 – 300 | खराब | श्वसन रोगियों को समस्या |
| 301 – 400 | बहुत खराब | गंभीर स्वास्थ्य समस्या |
| 401 – 500 | गंभीर | सभी के लिए खतरनाक |
प्रदूषण से जंग: दिल्ली को सांस लेने लायक बनाने के 7 ठोस उपाय
31 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की हवा फिर खतरे के निशान पर है, और सवाल एक ही उठ रहा है-कब बदलेगा यह हाल? दिवाली के बाद बढ़ते धुएं से निपटने के लिए सरकार ने क्लाउड सीडिंग का प्रयोग तो शुरू कर दिया है, लेकिन यह केवल अस्थायी उपाय है. अब वक्त आ गया है कि दिल्ली सरकार यूरोप जैसे देशों से सीख लेकर दीर्घकालिक समाधान अपनाए. विशेषज्ञों ने सात ऐसे कदम सुझाए हैं जो अगर लागू किए जाएं, तो राजधानी को सच में प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है-
- धुएं पर रोक: पराली और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर सख्त नियंत्रण.
- धूल नियंत्रण: सड़कों पर गड्ढे भरना, मलबा हटाना और नियमित सफाई.
- बसों की संख्या बढ़ाना: सस्ती और इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा.
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विस्तार: जनता को निजी वाहनों से दूर करने के लिए भरोसेमंद परिवहन नेटवर्क.
- मेट्रो पर सब्सिडी: किराया कम करने से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाएंगे.
- यूरोप से सीख: जर्मनी की तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट पास सस्ता और सर्वसुलभ बनाना.
- बस सिस्टम दुरुस्त करना: समय पर चलने वाली बसें ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों घटाएंगी.
अगर ये कदम सख्ती से लागू हुए, तो आने वाले सालों में दिल्ली फिर से “नीली छतरी वाला” आसमान देख सकती है.















