‘Ikkis’ में अगस्त्य नंदा के साथ कौन हैं एक्ट्रेस सिमर भाटिया? अक्षय कुमार से है खास कनेक्शन

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Thursday, October 30, 2025

Updated On: Thursday, October 30, 2025

Simar Bhatia का अक्षय कुमार से खास रिश्ता, अगस्त्य नंदा संग फिल्म ‘Ikkis’ में निभाएंगी अहम किरदार.

अगस्त्य नंदा अपनी पहली फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ सिमर भाटिया नजर आएंगी. सिमर भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं और फैन्स अब उत्सुक हैं दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Thursday, October 30, 2025

Simar Bhatia: अभिनेता अगस्त्य नंदा जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस‘ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. उनके साथ इस फिल्म में सिमर भाटिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी, जो इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. सिमर भाटिया को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका बॉलीवुड से पहले से ही खास रिश्ता है. सिमर दरअसल अभिनेता अक्षय कुमार की रिश्तेदार हैं. दोनों के बीच पारिवारिक संबंध होने की खबर ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब सभी को इंतज़ार है फिल्म इक्कीस में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का.

सिमर भाटिया कौन है?

सिमर भाटिया, अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं. यानी, सिमर अक्षय कुमार की भतीजी हैं. अक्षय कई बार सार्वजनिक रूप से सिमर की तारीफ कर चुके हैं और उनके काम को लेकर गर्व जताया है. हाल ही में जब ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो अक्षय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए सिमर के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भतीजी को शुभकामनाएँ दीं और उनके डेब्यू पर गर्व जताया.

सिमर के लिए अक्षय और ट्विंकल ने की पोस्ट

अक्षय कुमार ने अपनी भतीजी सिमर भाटिया के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘मेरी छोटी सिमी अब बड़ी हो गई है. तुम्हारे लिविंग रूम परफॉर्मेंस से लेकर इक्कीस में बड़े पर्दे तक, मुझे तुम पर बहुत गर्व है @simarbhatia18. और अगस्त्य, तुम्हारी स्क्रीन प्रेज़ेंस शानदार है! पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएँ. ‘

इस पर सिमर ने जवाब दिया, ‘हमेशा तुम्हारी छोटी सिमी रहूंगी. हर चीज के लिए शुक्रिया, बहुत सारा प्यार. ‘अक्षय की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी सिमर की तारीफ करते हुए लिखा,’हमारी @simarbhatia18 अब दुनिया की हो गई है. कितनी सहज और ताजगी भरी है. शाबाश, मेरी प्रतिभाशाली बच्ची. ‘सिमर ने आभार जताते हुए कहा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. आपके शब्द मेरे लिए अनमोल हैं. मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूँ. ‘

इस साल मार्च में अक्षय और सिमर ने साथ में एचटी इंडिया मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2025 में शिरकत की थी. जनवरी में भी अक्षय ने इंस्टाग्राम पर सिमर की एक अखबार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘मुझे याद है, जब पहली बार मैंने अखबार के कवर पर अपनी तस्वीर देखी थी, तो बहुत खुश हुआ था, लेकिन आज जब अपनी बच्ची की तस्वीर देखता हूँ, तो यह खुशी उससे कहीं ज़्यादा है. काश, मेरी मां आज होतीं और कहतीं- ‘सिमर पुत्तर, तू तो कमाल है. ’ मेरी बच्ची, तुझे आशीर्वाद मिले, आसमान तेरा है. ‘

‘इक्कीस’ के बारे में

सिमर भाटिया अपनी पहली फिल्म ‘इक्कीस‘ में अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगी. फिल्म में वह अगस्त्य के किरदार, अरुण खेत्रपाल, की प्रेमिका का रोल निभा रही हैं. श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी. ‘इक्कीस’ एक युद्ध ड्रामा है, जो देश के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है. फिल्म में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण दिनेश विज़ान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने किया है.

यह  भी पढ़ें :- New OTT Releases This Week (31 October 2025): कहां देखें पसंदीदा फ़िल्में और वेब सीरीज़? देखें पूरी लिस्ट!

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण