दिल्ली में आज का मौसम 25 दिसंबर 2025: शीतलहर का असर तेज, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, घना कोहरा और “गंभीर” AQI से बढ़ी चिंता

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, December 24, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Wednesday, December 24, 2025

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 25 December 2025
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 25 December 2025

Delhi Weather 25 December 2025 in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में 25 दिसंबर 2025 को शीतलहर और सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है. सुबह हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है. आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोहरे में और इजाफा होने की आशंका है. वहीं सीपीसीबी के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 354 दर्ज किया गया है, जो “गंभीर से बहुत खराब” श्रेणी में आता है.

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Wednesday, December 24, 2025

इस लेख में:

Delhi Weather 25 December 2025: दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस का दिन सर्द हवाओं और शीतलहर के असर के साथ शुरू हुआ है. सुबह के समय हल्की धूप दिखाई दी, लेकिन ठंडी हवा के चलते ठंड का अहसास लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. कोहरे की तीव्रता भी बढ़ रही है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है. इसके साथ ही वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति ने दिल्लीवासियों के लिए परेशानी और बढ़ा दी है.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 25 दिसंबर 2025

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 19°C
न्यूनतम तापमान 7-9°C
हवा की गति 5-10 किमी/घंटा
वर्षा संभावना बेहद कम
बादल सुबह-रात घना कोहरा
आर्द्रता (Humidity) सुबह 99%, शाम तक 60%
AQI स्तर 354 (गंभीर से बहुत खराब श्रेणी)
प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂

राजधानी में एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रह सकता है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी. कोहरे की तीव्रता में भी इजाफा होगा. अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हवा की गति सीमित रहने से प्रदूषण से फिलहाल राहत के आसार कम हैं.

loader-image
New Delhi
5:28 pm, Mar 4, 2026
weather icon 35°C
L: 26° H: 35°
clear sky
Wind 16 Km/h WNW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
26°35°°C 0 mm 0% 18 Km/h 22 % 757 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
24°38°°C 0 mm 0% 22 Km/h 21 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
25°38°°C 0 mm 0% 13 Km/h 17 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
24°38°°C 0 mm 0% 7 Km/h 14 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
25°39°°C 0 mm 0% 13 Km/h 18 % 758 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
December 24, 2025 7-9°C 23°C
December 23, 2025 6°C 19°C
December 22, 2025 5-6°C 20°C
December 21, 2025 5°C 21°C
December 20, 2025 5°C 21°C
December 19, 2025 6°C 22°C
December 18, 2025 7°C 22°C
December 17, 2025 8-10°C 23-24°C
December 16, 2025 9°C 24°C
December 15, 2025 8°C 25°C

दिल्ली में बढ़ती वायु प्रदूषण की चिंता

Delhi AQI 25 DEC 2025: सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में AQI 354 दर्ज किया गया है, जो “गंभीर से बहुत खराब” श्रेणी में आता है. यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है. शीतलहर, घना कोहरा और कम हवा की गति के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए हैं. डॉक्टरों ने लोगों को घर के अंदर रहने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते
101 – 200 मध्यम संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

बढ़ते प्रदूषण से बचने के आसान उपाय

दिल्ली में गंभीर प्रदूषण और ठंड से बचने के लिए:

  • बाहर निकलते समय N95 मास्क जरूर पहनें.
  • सुबह और रात में अनावश्यक बाहर जाने से बचें.
  • घने कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें.
  • घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को बाहर न निकलने दें.
  • गर्म पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें.

FAQ

न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

हां, शीतलहर और सर्द हवाओं का असर बना रहेगा.

AQI 354 दर्ज किया गया है, जो गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में आता है.

हां, आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है.

गंभीर प्रदूषण के कारण बाहर निकलते समय सावधानी जरूरी है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण