दिल्ली में आज का मौसम 7 जनवरी 2026: धूप से मिली राहत, तेज हवाएं और घटती सर्दी, AQI में राहत

Authored By: Nishant Singh

Published On: Tuesday, January 6, 2026

Categories: Weather

Last Updated On: Tuesday, January 6, 2026

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 7 january 2026
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 7 january 2026

Delhi Weather 7 January 2026 in Hindi: 7 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में राहत के संकेत दिखाई दे रहे हैं. पिछले 24 घंटों में हवा की रफ्तार बढ़ने और हल्की धूप निकलने से घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली है. अधिकतम तापमान करीब 16-17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने सभी चेतावनियां वापस ले ली हैं और फिलहाल बारिश या शीतलहर की कोई आशंका नहीं जताई गई है.

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Tuesday, January 6, 2026

Delhi Weather 7 January 2026:  नए साल के पहले सप्ताह के आखिर में दिल्लीवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है. 7 जनवरी को राजधानी का मौसम बीते दिनों की तुलना में कुछ बेहतर बना हुआ है. हवा की रफ्तार बढ़ने और हल्की धूप निकलने से सर्द हवाओं और घने कोहरे की मार कुछ कम हुई है, जिससे लोगों ने दिन में राहत की सांस ली है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम स्थिर रहने वाला है. विभाग ने पहले जारी की गई सभी चेतावनियां वापस ले ली हैं. हालांकि सुबह और रात के समय कोहरा अब भी परेशानी बढ़ा सकता है, लेकिन दिन में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 7 जनवरी 2026

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 16-17°C
न्यूनतम तापमान 6-7°C
आसमान साफ
कोहरा सुबह हल्का
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम
हवा की गति सुबह ~15 किमी/घंटा, दोपहर ~22 किमी/घंटा
शाम की हवा <12 किमी/घंटा
AQI स्तर 244  (खराब)
प्रमुख प्रदूषक PM2.5 – 113, PM10 – 153

राजधानी में अगले कुछ दिनों का मौसम मिजाज

दिन मौसम अधिकतम न्यूनतम
बुधवार धूप 17°
गुरुवार अधिकांश साफ 17°
शुक्रवार धूप 18°
शनिवार धूप 18°

आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा, लेकिन कोहरे और प्रदूषण की तीव्रता कम रहने की संभावना है.

loader-image
New Delhi
3:21 am, Jan 21, 2026
weather icon 12°C
L: 13° H: 24°
mist
Wind 0 Km/h
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
13°24°°C 0 mm 0% 10 Km/h 72 % 764 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
15°25°°C 0 mm 0% 19 Km/h 44 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday light rain
weather icon
11°21°°C 1 mm 100% 27 Km/h 90 % 765 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
10°18°°C 0 mm 0% 13 Km/h 63 % 767 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
11°20°°C 0 mm 0% 15 Km/h 51 % 766 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
January 6, 2025 8°C 19°C
January 5, 2025 7°C 17°C
January 4, 2025 8°C 19°C
January 3, 2025 6°C 16°C
January 2, 2025 7°C 18°C
January 1, 2025 8°C 20°C
December 31, 2025 8°C 22°C
December 30, 2025 7°C 23°C
December 29, 2025 7°C 21°C
December 28, 2025 7°C 21°C

दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) स्थिति

दिल्ली में 7 जनवरी 2026 को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 244 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में आता है. यह स्तर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि लोग बिना ज़रूरत लंबे समय तक बाहर न निकलें और सुबह-शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें.

हालांकि राहत की बात यह है कि GRAP-4 के प्रतिबंध हटने के बाद प्रदूषण नियंत्रण उपायों में कुछ ढील दी गई है, जिससे निर्माण कार्य और ट्रैफिक गतिविधियां आंशिक रूप से सामान्य हुई हैं. तेज हवाओं और धूप के कारण आने वाले दिनों में AQI में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल सतर्क रहना जरूरी है.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग सुरक्षित
101 – 200 मध्यम संवेदनशील लोगों को परेशानी
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

FAQ

मौसम साफ रहेगा, सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप देखने को मिलेगी.

अधिकतम तापमान 16-17°C और न्यूनतम 6-7°C के आसपास रह सकता है.

नहीं, कोल्ड डे की संभावना कम है.

हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, दोपहर में इसकी रफ्तार बढ़ सकती है.

AQI 244 के आसपास रहेगा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण