Weather Update 21 April 2025: कैसा रहेगा आज का मौसम? कहां चलेगी हीटवेव और कहां होगी बारिश?

Authored By: JP Yadav

Published On: Sunday, April 20, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Sunday, April 20, 2025

Kaisa Rahega 21 April 2025 ka Mausam Weather Update Today
Kaisa Rahega 21 April 2025 ka Mausam Weather Update Today

Aaj Ka Mausam Monday 21 April 2025 : दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले सप्ताह से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 🌦️ जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? ☀️🌧️ कहां होगी बारिश, कहां चलेगी हीटवेव? इस लेख में हम उत्तर भारत के 8 राज्यों और उनके प्रमुख शहरों के मौसम की जानकारी और पूर्वानुमान का विश्लेषण करेंगे.🔎 साथ ही जानेंगे प्रमुख सिटीज के एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Sunday, April 20, 2025

Weather update 21 April 2025: कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे बारिश के साथ ओले, जानिये IMD की ताजा भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam 21 April 2025: राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में लू का असर जारी रहने के बीच देश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी है. पहाड़ों में मौसमी गतिविधियों का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में पड़ेगा. इसके असर से एक-दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. सोमवार (21 अप्रैल) को सुपौल, अरैया, कटिहार किशनगंज और पूर्णिया में तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है, जिसके चलते खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हो सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna Meteorological Centre) ने 21 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने प्रभावित होने वाले जिलों के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में हल्की राहत की उम्मीद

दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (21 अप्रैल) को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इसके अगले दिन मंगलवार (22 अप्रैल) को भी दिल्ली में हवाओं के चलने से गर्मी से हल्की राहत रहेगी, लेकिन 23 अप्रैल से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने से गर्मी का स्तर बढ़ेगा.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में 23 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी

एनसीआर में आज का मौसम : एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश मौसम दिल्ली की तरह ही रहेगा. 21 और 22 अप्रैल को एनसीआर के शहरों में थोड़े बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. इस वजह से तापमान बढ़ने पर ब्रेक लगेगा, लेकिन जल्द ही यानी 23 अप्रैल गर्मी में इजाफा होगा.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में भी क्या होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. 21 अप्रैल को जहां पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी के साथ बादल भी छाए रहेंगे, हालांकि, बारिश की संभावना कम है. वहीं पूर्वी यूपी के प्रयागराज, कुशीनगर और गाजीपुर समेत निकट के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. कुल मिलाकर फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन जल्द ही तेज धूप और लू से लोगों का सामना होगा.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में खराब होगा मौसम

उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में 21 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक देहरादून और उधम सिंह नगर के अलावा टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले में आंधी-तूफान के तेज बारिश होगी. ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरिय़ाणा में बारिश से राहत

हरियाणा में आज का मौसम : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. इससे तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे लोगों को कुछ और राहत मिलने की संभावना है. हरियाणा में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच अंबाला में बारिश हुई. इससे भी मौसम में सुधार आया है.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में भी आंधी-बारिश का अलर्ट

पंजाब में आज का मौसम : IMD ने अगले 2 दिन तक पंजाब के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, लेकिन 2-3 दिन के बाद गर्मी में तेजी से इजाफा होगा.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

राजस्थान में आज का मौसम : उत्तर भारत के कई राज्यों में भले ही राहत हो, लेकिन राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. आलम यह है कि कई जिलों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लोगों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? कश्मीर-लद्दाख में भूस्खलन का खतरा

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी सोमवार को बारिश और बर्फबारी होगी. भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा भी बना रहेगा.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण