दिल्ली ब्लास्ट का सीधा असर, सुरक्षा कारणों से नेतन्याहू ने रद्द की भारत यात्रा

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, November 25, 2025

Last Updated On: Tuesday, November 25, 2025

Delhi Blast के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते नेतन्याहू की भारत यात्रा रद्द, घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर.
Delhi Blast के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते नेतन्याहू की भारत यात्रा रद्द, घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर.

दिल्ली में लाल किले के पास हुए घातक आतंकी हमले के बाद सुरक्षा जोखिम बढ़ गए हैं. इसी वजह से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिसंबर में प्रस्तावित भारत दौरा रद्द कर दिया है. नई तारीखों पर बाद में फैसला होगा.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Tuesday, November 25, 2025

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट का प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक दिखने लगा है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस साल की प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द कर दी है. रिपोर्टों के अनुसार नेतन्याहू की दिसंबर में होने वाली दिल्ली यात्रा सुरक्षा आकलन के बाद स्थगित कर दी गई है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राजधानी पिछले एक दशक के सबसे बड़े हमले से उबर रही है, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. नेतन्याहू की यात्रा को भारत-इजरायल संबंधों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा था, लेकिन अब नई तारीखें अगले साल तय की जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू के निजी समीकरण और दोनों देशों के मजबूत संबंधों के बावजूद सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह कठिन फैसला लिया गया है.

आखिरी बार 2018 में भारत का दौरा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आखिरी बार 2018 में भारत का दौरा किया था. तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया था. इसके बाद कई बार उनकी भारत यात्रा की चर्चा हुई, लेकिन वह दोबारा दिल्ली नहीं आ सके. दिल्ली में दो हफ्ते पहले हुए घातक आतंकी हमले ने सुरक्षा चिंता बढ़ा दी है. इसी वजह से अब उनकी प्रस्तावित यात्रा को आगे बढ़ा दिया गया है. यह हमला पिछले दस साल में राजधानी में हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे.

निजी और द्विपक्षीय संबंध

नेतन्याहू और मोदी के बीच निजी संबंध काफी अच्छे माने जाते हैं. यही वजह थी कि यह दौरा भारत और इजरायल दोनों के लिए अहम माना जा रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा समीक्षा के बाद यात्रा के लिए नई तारीख अगले साल तय की जा सकती है. तारीख दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति से घोषित की जाएगी.

इजरायली विदेश मंत्री का हालिया दौरा

इस महीने की शुरुआत में इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार तीन दिन की यात्रा पर भारत आए थे. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर बात हुई. इस मुलाकात को नेतन्याहू की संभावित दिल्ली यात्रा की तैयारी के रूप में देखा जा रहा था.

गौर करने वाली बात है कि 2019 से इजरायल की राजनीतिक उथल-पुथल और गाजा युद्ध के चलते नेतन्याहू की भारत यात्रा बार-बार टलती रही है. नरेंद्र मोदी 2017 में इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद नेतन्याहू की भारत यात्रा कई बार तय हुई, लेकिन पूरी नहीं हो सकी. 2019 में दो बार हुए संसद चुनाव और फिर कोरोना महामारी के कारण भी उनका दौरा आगे बढ़ता गया. 2022 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की प्रस्तावित भारत यात्रा भी कोविड पॉजिटिव होने के कारण रद्द करनी पड़ी.

यह भी पढ़ें :- Delhi Blast Mastermind: लाल किले धमाके की स्क्रिप्ट लिखने वाला मौलवी कौन? जांच में चौंकाने वाले खुलासे

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें